राजनीती
September 6, 2017
नोटबंदी के बाद जीएसटी का असर भारतीय अर्थव्यवस्था का पीछा नहीं छोड़ रहा है। अगस्त में लगातार दूसरे महीने सर्विस सेक्टर का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। ध्यान रहे कि देश की जीडीपी में सर्विस सेक्टर की भागीदारी 61 फीसदी से भी ऊपर पहुंच चुकी है। विश्लेषकों ने सर्विस सेक्टर में इस गिरावट की वजह जीएसटी से बिजनेस गतिविधियों और नए कांट्रेक्ट पर पड़ने वाले असर को माना है। दरअसल अगस्त महीने के लिए...
September 6, 2017
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भ्रष्टाचार को समाप्त करने के दाव करते रहे हैं लेकिन अब उन्हीं के पार्टी के नेताओं की कलई धीरे-धीरे सबके सामने खुलती नजर आ रही है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले का है। यहां बीजेपी विधायक विक्रमजीत मौर्य पर एक पत्रकार ने आरोप लगाया है कि विधायक के करीबियों के खिलाफ खबर लिखने पर विधायक ने उनको घर बुलाकर धमकी दी है। इस घटना का वीडियो...
September 6, 2017
गोरखपुर के बीआऱडी अस्पताल ने पिछली घटनाओं से कोई सीख नहीं ली और यहां फिर महज 24 घंटे में 10 और बच्चों की मौत होने का मामला सामने आया है। लगातार हो रही इन घटनाओं से योगी सरकार और अस्पताल प्रशासन की पोल खुल गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस साल अब तक 1351 लोगों की मौत हो गई। बता दें कि अगस्त के दूसरे हफ्ते में छह दिनों में 63 लोगों की मौत के बाद बीआरडी अस्पताल सुर्खियों में आया था। इस घटना में...
September 6, 2017
मंगलवार को वरिष्ठ पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता गौरी लंकेश (55) की हत्या अज्ञात हमलावरों ने उनके आवास पर गोली मारकर कर दी।
पुलिस के हवाले से मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कन्नड़ पत्रकार गौरी लंकेश को रात करीब साढ़े 8 बजे उस समय हमलावरों ने बिल्कुल करीब से गोली मारी जब वह राजराजेश्वरी नगर में अपने आवास के दरवाजे पर खड़ी थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावरों ने गौरी के सिर पर तीन गोलियां...
September 5, 2017
आरबीआई ने एक संसदीय समिति से कहा कि उसे कोई जानकारी नहीं है कि नोटबंदी के बाद कितना “कालाधन” समाप्त हुआ है। बता दें कि वर्ष 2016 में 8 नवंबर को प्रधानमंत्री ने नोटबंदी का एलान किया था।
नोटबंदी का एलान करते हुए उन्होंने कहा था कि इससे कालेधन को खत्म करने और आतंकवाद पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आरबीआई ने कहा कि उसके पास “कोई सूचना” नहीं है...
September 5, 2017
मोदी सरकार में शामिल हुए बीजेपी नेता ने कहा कि केरल में गोमांस का उपयोग जारी रहेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि बीजेपी ने यह कभी नहीं कहा कि गोमांस नहीं खाया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उक्त बातें केरल कैडर के 1979 बैच के अधिकारी रहे अलफोंस कनन्नथानम ने कही।
Alphons Kannanthanam Image: Jansatta
पर्यटन मंत्री अलफोंस ने विवादित...
September 5, 2017
यूपी के फर्रुखाबाद में 49 बच्चों की मौतों के बाद यूपी सरकार ने ऑक्सीजन की कमी को इसकी वजह मानने से इनकार कर दिया है। गोरखपुर की तरह फर्रुखाबाद में भी सरकार यह मानने को तैयार नहीं है कि बच्चों की मौत ऑक्सीजन की कमी से हुई है। जबकि शुरुआती मीडिया रिपोर्टों में ऑक्सीजन की कमी ही इन मौतों की जिम्मेदार बताई जा रही है। फर्रुखाबाद में 30 बच्चे में नवजात शिशु वार्ड में मारे गए जबकि 19 की मौत डिलीवरी के...
September 5, 2017
नए कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने रोजगार में इजाफे को सर्वोच्च प्राथमिकता करार दिया है। गंगवार ने श्रम सुधार और प्रधान ने कौशल विकास को नई रफ्तार देने का वादा किया है। दोनों मंत्रियों को लगता है कि एक तरफ श्रम सुधार और दूसरी ओर कौशल विकास के जरिये देश में मैन्यूफैक्चरिंग को नई रफ्तार देकर मेक इन इंडिया को सफल बनाया जा सकता है।
दरअसल केंद्र में बीजेपी...
September 5, 2017
जुलाई और अगस्त महीने में 104 बीमार बच्चों की मौत सामने आने के बाद पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य सचिव ने स्वीकार किया है कि जमशेदपुर का एमजीएम कॉलेज और अस्पताल मरीजों की बड़ी संख्या को संभाल नहीं सकते हैं। ये खबर द टेलिग्राफ की वेबसाइट पर प्रकाशित हुई है।
Image Courtesy: Animesh Sengupta, Telegraph
करीब आठ दशक पुराने पश्चिम सिंहभूम के चाइबासा सदर अस्पताल में बाल विशेषज्ञों और पैडियाट्रिक...
September 4, 2017
बीजेपी शासित राज्य महाराष्ट्र में स्वच्छ भारत अभियान की धज्जियां उड़ाई गई। शौचालय निर्माण को लेकर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। सरकारी दस्तावेजों के हवाले से न्यूज चैनल आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक राज्य के चंद्रपुर जिले के पाटण गांव के सभी घरों में शौचालय बनाकर गांव को खुले में शौचमुक्त घोषित कर स्मार्ट ग्राम पुरस्कार भी दे दिया गया। इस गांव के सभी घरों में 112 शौचालयों का निर्माण सरकारी कागजों...