राजनीती
February 20, 2018
अदानी की सेवा में छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने कानून बदल दिया और जमीन पर से आदिवासियों के हक को खत्म करके अदानी और राजस्थान की भाजपा सरकार के इंटरप्राइजेज को 100 प्रतिशत सबसिडी के साथ दे दिया!
यह उन खबरों के पहाड़ की एक और झलक भर है, जो दिन-रात चलने वाले जुमलों और फर्जीवाड़ों के भजन-कीर्तन के शोर में जानबूझ कर दबा दी जाती हैं! और जब तक सामने आती है, तब तक बहुत कुछ लुट चुका होता है... कभी वापस...
February 20, 2018
मोदी जी, ये आधा गिलास हवा से भरा नहीं, बल्कि “नीरव मोदी” जैसों की वजह से आधा खाली है... “आधा गिलास हवा से भरा” वाले बयान को मैं अकल्पनीय आशावादिता का उदाहरण मानता हूं. मैंने तब भी कहा था कि अतिमहात्वकांक्षा की तरह अतिआशावादिता भी कम खतरनाक नहीं होता. सवाल है कि आधा गिलास हवा से क्यों भरा है? उसमें पानी क्यों नहीं है? कौन है आधे गिलास पानी का चोर?
बावजूद इस सब के, नीरव...
February 18, 2018
नीरव मोदी का घोटाला 17000 करोड़ से ज़्यादा पहुंच सकता है। रायटर ने इस बारे में रिपोर्ट लिखी है जिसे स्क्रोल ने छापा है। कहां तो सरकार को इस घोटाले से संबंधित सारे तथ्य सामने रखने चाहिए मगर उसकी तरफ से मंत्रियों का बेड़ा इसलिए भेजा जा रहा है ताकि वे लीपापोती कर सकें या फिर इधर-उधर का बात कर कारवां के लुटेरे से ध्यान हटा सकें।
कानून मंत्री, मानव संसाधन मंत्री के बाद रक्षा मंत्री निर्मला...
February 18, 2018
कानपुर. पंजाब नेशनल बैंक फ्राड के बीच एक और बड़े बैंक घोटाले की खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि इस घोटाले में रोटोमैक पेन बनाने वाली कंपनी के मालिक विक्रम कोठारी शामिल हैं. उन पर अलग-अलग बैंकों के 500 करोड़ रुपये लेकर भागने का आरोप लग रहा है. हालांकि कुछ खबरों में ये राशि 800 करोड़ तक बतायी जा रही है.
न्यूज़ 18 के हवाले से आयी खबर में बताया गया है कि विक्रम कोठारी ने पांच सरकारी...
February 17, 2018
उत्तर प्रदेश के “स्वतंत्र पत्रकार” दिनेश दुबे एक बड़े बैंक के बोर्ड सदस्य कैसे बन गए? वह भी इलाहाबाद बैंक के। चालीस साल से पत्रकारिता कर रहा हूँ, पर इस क़िस्म की नियुक्तियों की सहजता समझ नहीं पड़ती।
फिर भी वे तारीफ़ के हक़दार हैं कि उन्होंने असुरक्षित भारी-भरकम ऋणों के ख़िलाफ़ बोर्ड में आवाज़ उठाई। इसके लिए उन्हें वित्त सचिव के समक्ष पेश होना पड़ा। पर वे पेश क्यों हुए? वह भी...
February 16, 2018
राजनैतिक शक्तियां अपने एजेंडे को लागू करने के लिए इतिहास को तोड़ती-मरोड़ती तो हैं ही, वे अतीत की घटनाओं और उनकी निहितार्थों के सम्बन्ध में सफ़ेद झूठ बोलने से भी नहीं हिचकिचातीं. जहाँ तक इतिहास का प्रश्न है, उस पर यह सिद्धांत पूरी तरह से लागू होता है कि “तथ्य पवित्र हैं, मत स्वतंत्र है” अर्थात आप तथ्यों के साथ छेड़-छाड़ नहीं कर सकते परन्तु आप उनके बारे में कोई भी राय रखने के लिए स्वतंत्र है...
February 16, 2018
नई दिल्ली. रेप पीड़िताओं को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मुआवजे के रुप में 6500 रुपये की राशि दिए जाने के मामले में फटकार लगाई है. सुप्रीम कोर्ट की एक बेंच ने सुनवाई के दौरान सरकार से सवाल किया कि क्या रेप की कीमत 6500 लगाई गई है. बेंच ने कहा कि मध्य प्रदेश निर्भया फंड स्कीम के तहत केंद्र सरकार से सबसे ज्यादा राशि पाने वाले प्रदेशों में शामिल है. इसके बावजूद रेप पीड़िताओं को सिर्फ छह से साढ़े छह हजार...
February 16, 2018
पटना. पीएनबी घोटाला मामले में विपक्ष ने बीजेपी को पूरी तरह घेर लिया है. एक तरफ केंद्र में जहां कांग्रेस बीजेपी और मोदी सरकार पर लगातार हमले कर रही है, वहीं बिहार में राजद प्रहार कर रही है. पीएनबी घोटाले में नीरव मोदी का नाम आने के बाद तेजस्वी यादव ने सुशील मोदी पर तंज कसते हुए हमला बोला है. इतना ही नहीं, इस मामले पर जेल में बंद लालू यादव भी चुप नहीं बैठे और उन्होंने भी पीएम मोदी पर हमला बोला....
February 15, 2018
एक साहब कहने लगे, विपक्ष बड़ी नकारा है। राजनीति के आगे उसे कुछ नहीं सूझता। अरे जिस देश मे रहते हो कभी उसका भी सोच लिया करो।
उनके मन मे गुस्सा था। मुझे आश्चर्य हुआ। लोग प्रशासन पर गुस्सा निकालते हैं पर ये आदमी विपक्ष को कोस रहा है, जरूर कुछ बड़ी बात होगी। मैंने उत्सुकता को शांत करने के उद्देश्य से पूछा- चचा क्या हो गया, काहें विपक्ष को लेकर लाल-पीले हो रहे हैं ?
वे बोले...
February 15, 2018
नई दिल्ली. बीजेपी का पूर्व सांसद और कारोबारी विजय माल्या बैंकों का 9100 करोड़ रुपया हजम कर विदेश में बैठा है. इस बीच एक और कारोबारी 11 हजार 500 करोड़ रुपये लेकर फरार है. कारोबारी का नाम है नीरव मोदी. हीरा कारोबारी नीरव मोदी ने पंजाब नेशनल बैंक को 11 हजार 500 करोड़ रुपये का चूना लगाया है. नीरव मोदी और मेहुल चौकसी ने जो पैसे पीएनबी की गारंटी पर उठाए उसे लौटाया नहीं गया है. इस मामले में उसके खिलाफ...