राजनीती

April 16, 2018
जम्मू. कठुआ रेप मामले में न्याय के लिए लड़ाई लड़ रही दीपिका राजावत ने अपनी जान को खतरा बताया है। उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता कि कल मैं जीवित भी रहूंगी या नहीं। मेरे साथ दुष्कर्म हो सकता है, मेरे सम्मान को तार-तार किया जा सकता है, मेरी हत्या की जा सकती है।" दीपिका ने कहा, कठुआ में ऐसी लड़की के साथ विभत्सता हुई, जिसे अपनी शरीर के बारे में ज्ञान भी नहीं होगा। मासूम...
April 16, 2018
नई दिल्ली। कठुआ और उन्नाव गैंगरेप केस को लेकर देश की जनता में उबाल देखने को मिल रहा है। सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक लोगों ने गैंगरेप को लेकर नाराजगी जताई है। कई दिनों तक मामला सुर्खियों में रहने के बाद प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी ने अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर चुप्पी तोड़ी थी। टि्वटर पर इस बाबत प्रधानमंत्री कार्यालय के हैंडल से लिखा गया था, “जो घटनाएं हमने बीते दिनों देखीं, वे...
April 16, 2018
लोकतंत्र में भीड़ बहुत कुछ कहती है। लेकिन मैं यहां इस बात पर बिल्कुल भी चर्चा नहीं करने जा रहा कि आज की इमारत-ए-शरीया द्वारा आयोजित ‘दीन बचाओ, देश बचाओ’ कांफ्रेंस में कुल कितने लोग शामिल हुए थे। अलग-अलग लोगों के अलग-अलग आंकड़े हो सकते हैं। लेकिन इस कांफ्रेंस में शामिल लोगों का मानना है कि ऐसी भीड़ उन्होंने गांधी मैदान में कभी नहीं देखी थी। यक़ीनन पूरा गांधी मैदान खचाखच भरा हुआ था।...
April 16, 2018
पिछले कुछ वर्षों से, सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा भारत के प्रथम प्रधानमंत्री और आधुनिक भारत के निर्माता जवाहरलाल नेहरु की विरासत को नज़रंदाज़ और कमज़ोर करने के अनवरत और सघन प्रयास किये जा रहे हैं।  अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों में उनका नाम लेने से बचा जा रहा है और कई स्कूली पाठ्यपुस्तकों में से उन पर केन्द्रित अध्याय हटा दिए गए हैं। राष्ट्रीय अभिलेखागार की भारत छोड़ो आंदोलन पर केन्द्रित...
April 16, 2018
दो शब्दों का एक वाक्यांश जो बीजेपी के लिए बड़े काम का साबित हुआ है वह है मुस्लिम तुष्टिकरण. जहाँ तक मुझे याद पड़ता है इसका पुरअसर इस्तमाल सबसे पहले सन 85 शाह बानों के मामले में तब हुआ जब राजीव गाँधी सरकार ने मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड के मौलवी साहबों से डर कर एक बेसहारा ग़रीब औरत के पक्ष में लिए गए अदालती फैसले को खारिज कर दिया. इससे मुस्लिम औरतों का जो मुसलमानों कि लगभग आधी आबादी है, नुकसान हुआ. बस,...
April 14, 2018
इशरत जहां फर्जी एनकाउंटर मामले के यात्रिकाकर्ताओं में से एक गोपीनाथ पिल्लई की सड़क हादसे में मौत हो गई है। बता दें कि इशरत जहां के साथ जावेद गुलाम शेख और दो अन्य का भी एनकाउंटर किया गया था। पिल्लई जावेद गुलाम शेख उर्फ प्रणेश कुमार के पिता थे। पिल्लई केरल के रहने वाले थे।  मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिल्लई की सुबह सवा छह बजे केरल के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या- 66 पर एक्सीडेंट हो गया।...
April 13, 2018
अब समय बदल गया है। यह मूर्खता के बहुमत का दौर है। वरना किस दौर में सुनने को मिला था कि लोग रेपिस्ट के समर्थन में सड़क पर उतर आये हैं ?   कठुआ की बात करो तो एक वर्ग पूछता है तब तुम कहाँ थे जब फला जगह ये हुआ था। मैंने एक से पलटकर  पूछ लिया- क्या तुम रेप का सपोर्ट करते हो?   वह बोला- करता तो नहीं हूँ, पर..... मैंने कहा- फिर विरोध क्यों नहीं करते, आवाज क्यों नहीं उठाते...
April 13, 2018
Women and Child development minister यानी मेनका गांधी की नींद टूट गई. कल रात राहुल गांधी के इंडिया गेट कैंडल मार्च में लोगों का गुस्सा देखकर आज उनको होश आया. अब तक मेनका गांधी मंगल ग्रह पर थीं, आज धरती पर लौटीं. तो मंगल ग्रह से धरती पर लौटने के बाद बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने कहा है कि वह कठुआ में 8 साल की बच्ची से रेप को लेकर "deeply deeply disturbed" हैं यानी बहुत ज्यादा परेशान...
April 13, 2018
उन्‍नाव रेप कांड और बलात्‍कृता के पिता की त्रासद मौत के बाद यूपी में सियासी ड्रामा और लंबा खिंच रहा है। खुद भाजपा के पदाधिकारियों की शर्मिंदगी की हालत यह हो गयी है कि पार्टी की प्रवक्ता अमित शाह से गुहार लगा रही है पार्टी की इज्जत बचा लीजिए लेकिन लखनऊ से लेकर दिल्ली तक कहीं कोई सुनवाई नहीं है। पहले तो कुलदीप सिंह सेंगर को बुधवार देर रात के नाटकीय घटनाक्रम में एसएसपी ने गिरफ्तार...
April 13, 2018
लखनऊ.उन्नाव गैंग रेप मामले में सीबीआई ने शुक्रवार तड़के आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को उनके लखनऊ स्थित पुश्तैनी घर से हिरासत में लिया। जांच एजेंसी ने मामले में 3 एफआईआर दर्ज की हैं। पीड़िता ने सेंगर के खिलाफ पहली शिकायत पिछले साल 4 जून को की थी। उसके 10 महीने बाद अब आरोपी विधायक को हिरासत में लिया गया है। इससे पहले गुरुवार को सेंगर के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर तो दर्ज कर ली थी, लेकिन सबूत...