राजनीती
August 7, 2018
असम में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) का अंतिम मसौदा 30 जुलाई 2018 को जारी किया गया था. 40 लाख लोग ऐसे हैं जिन्हें इस अंतिम सूची में जगह नहीं मिल पाई. गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि 30 जुलाई को प्रकाशित नामों की ये सूची केवल एक मसौदा है, ये अंतिम निर्णय नहीं है. असम के लोगों को ये आश्वासन दिया गया है कि उन्हें दावों और आपत्तियों को दर्ज कराने के लिए पर्याप्त अवसर दिया जाएगा....
August 7, 2018
‘‘अगर भारत-पाकिस्तान के बीच जंग होती है और वह जंग एटमी हो जाती है तो कोई नहीं बचेगा। न हिन्दुस्तान-पाकिस्तान की आवाम और न ही बांग्लादेश और दक्षिण एशियाई देश नागरिक। और अब तो न्यूट्राॅन बम आ गये हैं, जो इंसान के द्वारा बनाई गई सबसे डरावनी और घिनौनी चीज है। हमारी जिम्मेदारी है कि हम दुनिया और देश में पैदा किये जाने वाले हर एक बम का विरोध करें क्योंकि बम का होना ही इंसानियत के विरूद्ध है...
August 7, 2018
मुजफ्फरपुर, देवरिया, गाजियाबाद के बाद अब छत्तीसगढ़ के बालगृहों से भी चिंताजनक खबरें सामने आती रही हैं। हालांकि छत्तीसगढ़ में पहले भी महिला छात्रावासों और बालिकागृहों में बच्चियों और युवतियों के साथ बलात्कार की घटनाएं सामने आती रही हैं, लेकिन उन्हें मीडिया में ज्यादा जगह नहीं मिली।
अब अन्य राज्यों से इस तरह की खबरें आने के बाद, छत्तीसगढ़ में भी ऐसी घटनाओं पर ध्यान गया है।
सोमवार को...
August 6, 2018
चोकसी ने क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में पुलिस सत्यापन के लिए 23 फरवरी 2017 को आवेदन दिया था. जिसके बाद 10 मार्च 2017 को मालाबार हिल्स पुलिस स्टेशन की तरफ से बेदाग रिपोर्ट दे दी गई बताया जाता हैं कि मेहुल चोकसी के ऊपर 2017 में कई मामले दर्ज थे तो उसे इस प्रकार की क्लीन चिट कैसे दी जा सकती है?
जबकि एंटीगुआ की सरकार कह रही है कि चोकसी का आवेदन मिलने पर भी उनकी पृष्ठभूमि की गहन छानबीन की गई...
August 6, 2018
छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूलों की बदहाली किसी से छिपी नहीं है। कहीं स्कूल की इमारत नहीं है तो कहीं शिक्षक ही नहीं हैं। जहां शिक्षक और इमारत दोनों हैं, वहां स्कूल शराब के अड्डे बने हुए हैं।
ऐसे ही एक मामले का खुलासा बलौदाबाजार जिले में बिलाईगढ़ में तब हुआ जब नायब तहसीलदार स्कूल जांच करने पहुंचे।
जब अधिकारी जांच करने पहुंचे उस समय शासकीय उच्चतर माध्यमिक बिलाईगढ़ स्कूल में शिक्षकों की हर...
August 6, 2018
क्या केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने वो कह दिया जो सब जानते हैं। उनका बयान आया कि आरक्षण लेकर क्या करोगे, सरकार के पास नौकरी तो है नहीं। बाद में नितिन गडकरी की सफाई आ गई कि सरकार आरक्षण का आधार जाति की जगह आर्थिक नहीं करने जा रही है। मगर इसी बयान का दूसरा हिस्सा भी था कि सरकार के पास नौकरी है नहीं। क्या वाकई सरकार या सरकारों के पास नौकरी नहीं है या वो देना नहीं चाहती हैं? आइये ज़रा इस पर विचार...
August 6, 2018
पिछले कुछ वर्षों में धार्मिक अल्पसंख्यकों के विरूद्ध हिंसा में तेजी से वृद्धि हुई है। इस हिंसा का एक चिंताजनक पहलू यह है कि गौमाता और राष्ट्रवाद के नाम पर अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है। इससे धार्मिक अल्पसंख्यकों में असुरक्षा का भाव बढ़ा है और वे अपने मोहल्लों में सिमटने लगे हैं। यह सब देश के सामाजिक तानेबाने के लिए अशुभ है। जमायत-ए-उलेमा-ए-हिन्द द्वारा युवाओं को आत्मरक्षा की तकनीक सिखाने...
August 5, 2018
ईवीएम यानि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) को लेकर अबतक विपक्षी राजनैतिक दल निशाना साधते रहे हैं, पहले भी ईवीएम में कई गड़बड़ियों के मामले सामने आ चुके हैं, अब आरटीआई से एक और खुलासा हुआ है जिसके मुताबिक कई राज्यों में विधानसभा चुनावों के दौरान ईवीएम चोरी की सैकड़ों घटनाएं सामने आ चुकी हैं। यह मामला सामने आने के बाद 2019 चुनाव से पहले ईवीएम पर बहस फिर चर्चा के केंद्र में आ सकती है, ईवीएम की...
August 4, 2018
अभी तीन दिन पहले ही ट्राई के चेयरमैन को ट्विटर पर अपने आधार डिटेल्स को ट्विट करके हैकर्स को चैलेंज करने पर मुँह की खानी पड़ी तो कल एन्ड्रायड फोन के सभी यूज़र के कांटेक्ट लिस्ट में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण "यूआईडीएआई" का हेल्प लाईन नंबर 18003001947 स्वतः ही सेव हो गया जिसकी जानकारी एन्ड्रायड यूज़र को भी नहीं।
भारतीय सुरक्षा एजेन्सीज़ की तत्परता देखिए कि आधार से जुड़े इस...
August 4, 2018
छत्तीसगढ़ में शिक्षा विभाग में जारी भ्रष्टाचार को उजागर करने वाले छात्रवृत्ति घोटाले में करीब 28 घोटालेबाज़ों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
इनमें 13 स्कूल संचालक, सात-सात नोडल अफसरों और प्राचार्यों के साथ-साथ तत्कालीन सहायक संचालक आदिम जाति कल्याण विभाग भी शामिल हैं।
इन सब ने मिलकर जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा ब्लॉक में छात्रवृत्ति के नाम पर करीब 75 लाख रुपए मिलकर हड़प लिए...