राजनीती
January 31, 2019
बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि मोदी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में गैर विवादित जमीन लौटाने का जो प्रस्ताव रखा है वह महज ‘चुनावी स्टंट’ है। बसपा सुप्रीमो ने इस कदम को सांप्रदायिक भावनाओं को भड़काने वाला बताया।
उन्होंने कहा कि भगवा खेमे से दूरी रखना चाहिए। मायावती का कहना है कि केंद्र सरकार ने यह कदम चुनाव के कारण लिया है। केंद्र जानबूझ कर लंबे समय से लंबित मामले...
January 31, 2019
डॉ निर्मल कुमार के बारे में ही जान लीजिए, आपको सत्यनाश कथा का सार मिल जाएगा। निर्मल कुमार गया इंजीनियरिंग कालेज के प्रिंसिपल हैं। इन्हें औरंगाबाद इंजीनियरिंग कालेज, जहानाबाद इंजीनियरिंग कालेज, अरवल इंजीनियरिंग कालेज के प्रिंसिपल पद का प्रभार दिया गया है। यानी यह एक शख्स चार-चार इंजीनियरिंग कालेज का काम देखेगा।
अगर आपने अपनी बुद्धि बेच नहीं दी है तो हिसाब लगाकर देखिए कि निर्मल कुमार काम...
January 31, 2019
2017-18 के लिए नेशनल सैंपल सर्वे आफिस की तरफ से कराये जाने वाले श्रम शक्ति सर्वे के नतीजों को सरकार दबा रही है। इस साल पिछले 45 साल में बेरोज़गारी की दर सबसे अधिक रही है। दिसंबर 2018 के पहले हफ्ते में राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग( NSC) ने सर्वे को मंज़ूर कर सरकार के पास भेज दिया लेकिन सरकार उस पर बैठ गई। यही आरोप लगाते हुए आयोग के प्रभारी प्रमुख मोहनन और एक सदस्य जे वी मीमांसा ने इस्तीफ़ा दे दिया है...
January 30, 2019
नई दिल्ली: महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर हिंदू महासभा की शर्मनाक करतूत की तस्वीर सामने आई है। दरअसल, हिन्दू महासभा ने बापू की हत्या वाला सीन फिर से ताजा किया है। इसमें दिखाया गया है कि किस तरह नाथूराम गोडसे से गांधी को गोली मारी थी। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में हिन्दू महासभा द्वारा ये कृत्य किया गया।
हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव पूजा शकुन पांडे ने एक नकली बंदूक का इस्तेमाल कर गांधी के पुतले को...
January 30, 2019
लखनऊ। वन एवं भू अधिकार अभियान उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में दिनांक 28 जनवरी 2019 को वनाधिकारों की अनदेखी व वनविभाग एवं पुलिस द्वारा वनाश्रित समुदाय के उत्पीड़न को लेकर लखनऊ में प्रदेश स्तरीय जन सुनवाई हुई। इस जनसुनवाई के दौरान मुम्बई हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश श्री कोलसे पाटिल, पूर्व न्यायाधीश मनू लाल मरकाम, मानवाधिकार कार्यकर्ता व पत्रकार तीस्ता सीतलवाड, सामाजिक कार्यकर्ता संदीप पांडे की जूरी ने...
January 30, 2019
पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने मंगलवार को वित्तीय सेवा कंपनी डीएचएफएल द्वारा 31,000 करोड़ रुपये के कर्ज के हेरफेर मामले में जांच की मांग की। डीएचएफएल ने यह राशि सार्वजनिक क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा से जुटायी थी।
कोबरा पोस्ट के स्टिंग के अनुसार दीवान हाउसिंग फाइनेंस कारपोरेशन लिमिटेड (डीएचएफएल) ने बैंकों से कुल 97,000 करोड़ रुपये का कर्ज जुटाया। बाद में कई फर्जी...
January 30, 2019
देश में खोजी पत्रकारिता के लिए चर्चित कोबरापोस्ट न्यूज पोर्टल ने दीवान हाउसिंग फाइनेंस कॉर्पोरेशन (डीएचएफएल) के हजारों करोड़ रुपये के घोटाले का पर्दाफाश किया है. मंगलवार को कोबरापोस्ट के संपादक अनिरुद्ध बहल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि डीएचएफएल ने 31,000 करोड़ के ऐसे संदिग्ध लोन इसके प्रमोटरों से जुड़ी इकाइयों को दिए, जिनके लाभार्थी कोई और नहीं वे खुद हैं...
January 30, 2019
केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों से नाराज चल रहे राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग (National Statical Commission) के दो सदस्यों ने निराश होकर इस्तीफ़ा दे दिया है. जानकारी के मुताबिक आयोग के कार्यकारी अध्यक्ष पीसी मोहनन और सदस्य जेवी मीनाक्षी ने सोमवार को अपना इस्तीफ़ा भेज दिया था.
मोहनन भारतीय सांख्यिकी सेवा के पूर्व अधिकारी है और मीनाक्षी दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में प्रोफेसर हैं....
January 30, 2019
आचार संहिता से पहले एक सौ रैलियां करने निकले प्रधानमंत्री के पास बोर्ड परीक्षा के छात्रों को संबोधित करने के लिए भी वक्त बचा रह गया। एक स्टेडियम बुक हुआ, 2000 छात्रों को बुलाया गया और देश भर के स्कूलों में नोटिस गया कि कार्यक्रम दिखाना है। लिहाज़ा बच्चों को स्कूलों के ऑडियो विज़ुअल रूम में ले जाया गया और उन्होंने यह कार्यक्रम देखा। कई स्कूलों में इस कारण पढ़ाई नहीं हुई। प्रधानमंत्री ने जो कहा...
January 30, 2019
एक आसन्न गिरफ़्तारी देश के ज़मीर पर शूल की तरह चुभती दिख रही है।
पुणे पुलिस द्वारा भीमा कोरेगांव मामले में प्रोफेसर आनंद तेलतुंबड़े के ख़िलाफ़ दायर एफआईआर को खारिज करने की मांग को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा ठुकरा दिए जाने के बाद विभिन्न संगठन प्रोफेसर के पक्ष में खड़े हो गए हैं। आनंद तेलतुंबड़े ने खुद मदद की गुहार लगाई है। ऐसे में विभिन्न संगठनों ने एक बैठक कर अपने ...