राजनीती

February 16, 2019
जयपुर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में गुरुवार शाम को सुरक्षाबलों पर हुए आतंकी हमले के बाद शहीद हुए सीआरपीएफ के 44 जवानों पर सिरोही के विशेष न्यायालय के विशिष्ट न्यायाधीश पर शहीदों पर विवादित टिप्पणी करने का बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने आरोप लगाया। आरोप है कि न्यायाधीश ने यह तक कह दिया कि ऐसे कई मरते रहते हैं किस-किस का शोक मनाऊं। न्यायधीश शर्मा की टिप्पणी की कटिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।...
February 15, 2019
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर हुए हमले की राजनीतिक दलों ने कड़ी निंदा करते हुए सरकार से कार्यवाई की मांग की है। इस दौरान बीजेपी नेताओं के राजनीतिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में जाने पर विपक्षी दलों ने सवाल उठाना शुरू कर दिया है। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजय सिंह ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि शर्म आती है अमित शाह पर जो 42 जवान शहीद होने के बाद पाकिस्तान को जवाब...
February 15, 2019
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में गुरुवार को हुए आतंकी हमले में 42 जवानों के शहीद होने से पूरे देश में दुख की लहर है। राजनीति में शामिल होने के बाद प्रियंका गांधी गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करने वाली थीं, लेकिन आतंकी हमले की सूचना मिलने के बाद उन्होंने यह प्रेस कॉन्फ्रेंस कैंसिल कर दी। प्रियंका गांधी वाड्रा ने पत्रकारों को बताया कि ‘ये कार्यक्रम राजनैतिक चर्चा के लिए रखा...
February 14, 2019
नई दिल्ली। जिस वक्त सुप्रीम कोर्ट में अनिल अंबानी कोर्ट में एसी न होने की शिकायत कर रहे थे लगभग तभी सुप्रीम कोर्ट अपने दो कर्मचारियों को अंबानी से जुड़े एक जुडिशियल ऑर्डर में छेड़छाड़ के आरोप में बर्खास्त कर रहा था। सुप्रीम कोर्ट ने असिस्टेंट रजिस्ट्रार के पद पर कार्यरत मानव शर्मा और तपन कुमार चक्रवर्ती पर यह ऐक्शन लिया। ये दोनों कोर्ट मास्टर हैं। कोर्ट मास्टर की ओपन कोर्ट या जजों के चैंबर्स...
February 14, 2019
“TR2” million €, “TR5” million €, “TR7” million €, “ST11” M€,“ST12” M€. , “AZ8” M€, “ASN” M€,“IS1” M€, “T” million €,` “XXZ”crore, “TIK” billion €. , ` “E(+)” crore ,` “H(+)” crore, ` “E...
February 14, 2019
लखनऊ। मानवाधिकार व सामाजिक संगठन रिहाई मंच ने आरोप लगाया है कि पुलिस आज़मगढ़ के राजनीतिक कार्यकर्ता कलीम जामेई पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाने का षड्यंत्र कर रही है। मंच के महासचिव राजीव यादव ने इस बावत उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर निवेदन किया है कि कानून का अनुसरण कर कलीम जामई की रिहाई सुनिश्चित की जाए तथा रासुका का गलत इस्तेमाल रोका जाए। राजीव यादव के पत्र का ...
February 14, 2019
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को शायद उनके देश में अल्पसंख्यकों की बदहाली का अंदाज़ा नहीं है। हाल में, एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि उनकी सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों को बराबरी का दर्ज़ा और एक समान अधिकार मिलें। वाह, क्या बात है! इसी भाषण में उन्होंने भारत में अल्पसंख्यकों की स्थिति पर भी अपनी चिंता व्यक्त की। इमरान खान को भारत में अल्पसंख्यकों के बारे...
February 14, 2019
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी कैंपस में एक बीजेपी सांसद के टीवी चैनल की टीम के साथ क्या हुआ या उस रिपोर्टर ने क्या भड़काने वाली बात कही थोड़ी देर के लिये इसके गुण-दोष में न जाकर जिस तरह 14 छात्रों पर देशद्रोह का मुकदमा कायम किया गया उसकी मंशा को देखा जाये तो योगी और बीजेपी की हताशा साफ नज़र आती है। तीन साल पहले फरवरी के ही दूसरे सप्ताह में ही जेएनयू में भी यही हथकंडा अपनाया गया था। पूरी कहानी की...
February 14, 2019
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में मंगलवार को हुए बवाल का मामला तूल पकड़ रहा है। भाजपा युवा मोर्चा की तहरीर पर भारत के खिलाफ नारेबाजी करने के आरोप में 14 छात्रों पर देशद्रोह की कार्रवाई की गई है। भाजपा युवा मोर्चा की तरफ से भारत मुर्दाबाद और पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने का आरोप लगाया गया है। वहीं, एएमयू प्रशासन ने आठ छात्रों को सस्पेंड कर दिया है। यहां गुरुवार दोपहर 12 बजे तक इंटरनेट...
February 14, 2019
गुजरात के राजकोट में एक रैली को संबोधित करते हुए जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय  छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने एक बार फिर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमले किए। उन्होने कहा कि नरेंद्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बनने के लिए झूठ फैला रहे हैं। कन्हैया ने आरोप लगाया कि मोदी लोकसभा चुनाव के बाद एक बार फिर से पीएम बनने के लिए झूठ फैला...