राजनीती

April 30, 2019
लखनऊ. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज एक बार फिर नाम लिए बगैर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ‘प्रधान जी सवा सौ करोड़ देशवासियों का भरोसा खोकर बंगाल के 40 विधायकों के तथाकथित दल-बदल के अनैतिक भरोसे तक सिमट गए हैं।’ बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल की एक चुनावी रैली में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को...
April 30, 2019
बनारस. बनारस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ किसान, जवान और संत तीनों कैटेगरी के प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। सोमवार को तेजबहादुर सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी के सिंबल पर प्रधानमंत्री के खिलाफ बनारस से अपना नामांकन दाखिल कर चौकीदार बनाम जवान की जंग छेड़ दी है। नामांकन के बाद अब तेज बहादुर यादव की उम्मीदवारी पर संकट मंडराने लगा है। बीएसएफ के बर्खास्त जवान तेज बहादुर के नामांकन को...
April 30, 2019
झांसी. उत्तर प्रदेश के झांसी में ईवीएम से लदे दो वाहन जब्त किए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिटी मजिस्ट्रेट की गाड़ी में ईवीएम मशीनें लदी हुई थीं वहीं प्राइवेट गाड़ी में वीवीपैट मशीनें रखी गई थीं। सूचना पाकर हरकत में आई पुलिस को देख ईवाएम ले जा रहे कर्मचारी गाड़ी छोड़कर फरार हो गये। निर्वाचन विभाग ने ईवीएम को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी। इस मामले पर विपक्ष का आरोप है कि ईवीवएम में हो रहे...
April 30, 2019
आज (30 अप्रैल 2019) के हिन्दुस्तान टाइम्स में पहले पन्ने पर सिंगल कॉलम में एक खबर है, जिसका शीर्षक हिन्दी में लिखा जाए तो कुछ इस तरह होगा, “मसूद अजहर को इस हफ्ते अंतरराष्ट्रीय आतंकी का दर्जा मिलने की उम्मीद।” वैसे तो यह उम्मीद ही है। मिल भी जाए तो आम पाठक के किस काम का लेकिन खबर है तो ऐसे ही नहीं है। पुलवामा हमले की जिम्मेदारी लेने के बाद सरकार ने आतंकवाद खत्म करने में लग जाने का दावा...
April 30, 2019
वो समय साल 2005 का था जब छत्तीसगढ़ के बस्तर में सलवा जुडूम की शुरुआत हुई. सरकारी प्रश्रय प्राप्त इस संगठन को ऐसे प्रचारित किया गया कि इसके ज़रिये नक्सल समस्या से निजात मिल जाएगा. इसके बाद बस्तर ने वो मंज़र देखा जिसमें बलात्कार, लूट, अपहरण, हत्या और गाँव के गाँव जला दिए जाना रोज़ की बात हो गई. सैकड़ों आदिवासी बेरहमी से मार दिए गए, बेकसूरों को जेलों में ठूंस दिया गया, यौन हिंसा चरम पर थी. उन आदिवासी...
April 29, 2019
17 मार्च को प्रधानमंत्री मोदी ने मैं भी चौकीदार अभियान लांच किया था। 17 मार्च से 19 अप्रैल के बीच उत्तर प्रदेश में 26,000 हैंडल ने खुद के नाम के आगे चौकीदार रख लिया। इन हैंडलों से साढ़े आठ लाख बार ट्वीट हुए। लेकिन जब डेटा की जांच की गई तो पता चला कि 26,000 में से मात्र 1300 हैंडल ने 70 प्रतिशत ट्वीट किए। यानी 463000 बार। हर हैंडल ने एक महीने में 356 ट्वीट किए। एक दिन में 11 से 12 ट्वीट का औसत आता...
April 29, 2019
बीरभूम। लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण पर आज नौ राज्यों में 72 सीटों के लिए मतदान हुआ। लोगों ने पूरे उत्साह के साथ मतदान किया और देशबर की सभी सीटों पर सुबह से ही वोटरों की कतार नजर आईं। लेकिन पश्चिम बंगाल में आसनसोल और बीरभूम में मतदान केंद्र पर तोड़फोड़ और फायरिंग की खबरें आईं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीरभूम के एक मतदान केंद्र पर कुछ उपद्रवियों ने जमकर तोड़फोड़ की जिसके कुछ समय बाद सुरक्षा...
April 29, 2019
बेगूसराय। लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण के दौरान कई जगह से हिंसा व जबरन वोट डलवाए जाने की खबर आ रही हैं। चौथे चरण के मतदान के लिए हॉटसीट बनी बेगूसराय में भी आज वोटिंग हुई लेकिन कई जगह से अप्रिय खबरें आईं। बेगूसराय के मतदाताओं ने आरोप लगाया कि मतदान के दौरान प्रशासन द्वारा उनपर नंबर 2 पर वोट देने का दबाव डाला गया। यह शिकायत करीचक बभनगामा पंचायत क्षेत्र से आई है। एक महिला मतदाता का कहना है कि वह...
April 29, 2019
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान दो प्रकार की खबरें ही मीडिया पर छाई रहती हैं। पहली नेताओं के विवादित बयान और दूसरी ईवीएम में खराबी से जुड़ी जनता की शिकायत। सुप्रीम कोर्ट ने हालही में ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत गलत साबित होने पर सजा को लेकर चुनाव आयोग और केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। ईवीएम में गड़बड़ी की बढ़ती शिकायतों से जनता का चुनाव प्रक्रिया पर से विश्वास कम होता जा रहा है।...
April 29, 2019
वाराणसी में नामांकन के अंतिम दिन सपा बसपा गठबंधन ने अपना प्रत्याशी बदल दिया है। इस सीट पर सपा के सिंबल पर शालिनी यादव के बजाय बीएसएफ के बर्खास्त जवान तेज बहादुर यादव चुनाव लड़ेंगे। हालांकि शालिनी यादव ने भी डमी प्रत्याशी के तौर पर नामांकन किया है। अगर तेज बहादुर यादव का नामांकन खारिज होता है तो ही शालिनी यादव चुनाव लड़ेंगी वरना अपना पर्चा वापस ले लेंगी।  सपा शासन में दर्जा प्राप्त मंत्री...