राजनीती
May 29, 2019
बीजेपी को मिली प्रचंड जीत के बाद यह माना जा रहा है कि हर जाति हर वर्ग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनाया है। इस पर न्यूज चैनलों पर काफी लंबे-लंबे डिबेट चल रहे हैं। पीएम मोदी की नीतियों का गुणगान हो रहा है तो कहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की कठोर तपस्या का परिणाम इस जीत को बताया जा रहा है। इन सबके बीच आरएसएस की महिला विंग 'राष्ट्रीय सेविका समिति' की खास रणनीति का जिक्र आपको शायद ही कहीं...
May 29, 2019
80 लोकसभा सीट वाले उत्तर प्रदेश से सबसे ज्यादा माननीय संसद में पहुंचते हैं। यह देश में सबसे ज्यादा लोकसभा सीट वाला राज्य है। हाल में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव 2019 में बहुजन समाज पार्टी (बसपा), समाजवादी पार्टी (सपा) और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के बीच ऐतिहासिक गठबंधन के मद्देनजर सभी की निगाहें इस राज्य पर थीं। यह महागठबंधन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ एक एकजुट मोर्चे के रूप में देखा गया था,...
May 29, 2019
नई दिल्ली: हापुड़ लिंचिंग केस में सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल अतिरिक्त चार्जशीट दाखिल करने को लेकर कोई भी निर्देश जारी करने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने याचिकाकर्ता को ट्रायल कोर्ट के सामने अतिरिक्त दस्तावेज या अर्जी दाखिल करने की इजाजत दी। सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार की उस मांग को भी खारिज किया कि इस केस की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में बंद कर दी जाए। सुप्रीम कोर्ट में फिलहाल याचिका लंबित रख...
May 28, 2019
लोग पूछते हैं, राजग को प्रचंड जनादेश मिला है। आप अब भी आलोचक क्यों हैं? कोई बताए कि क्या जनादेश आलोचना का हक़ छीन लेता है?
मेरा गिला राजनेताओं से उतना नहीं, पत्रकारों, बुद्धिजीवियों की अपनी ही बिरादरी से है। आपको याद होगा, जब पत्रकार मोदी के गिर्द सेल्फ़ी के लिए झूमने लगे, उनकी कितनी फ़ज़ीहत हुई थी। पर आज घर बैठे जयकारे लगाने में भी उन्हें (या साथियों को) कोई झिझक नहीं।
किसे शक कि मोदी...
May 28, 2019
साधो, उदासी छोड़ो। आओ सामान्य जीवन मे लौट आओ। कब तक जनादेश का शोक मनाओगे?
साधो, दुख तो होता है, पर क्या करें? लोग कहते हैं कि जनादेश का सम्मान करो। मैं जानता हूँ, चाहे तुम हो या मैं या वह सामान्य इंसान जो दुनियादारी से मतलब रखता है उसके लिए यह जनादेश सम्मान करने के लिए गले की हड्डी है। चाहकर भी हमसे सम्मान नहीं हो पा रहा। उनकी बात अलग है जो कहते हैं- कोउ नृप होय, हमें का हानि !
साधो,...
May 28, 2019
नई दिल्लीः एनडीए के दोबारा सत्ता में आने के बाद से लगातार हेट और हिंसा के मामले सामने आ रहे हैं। जय श्री राम बुलवाने के लिए कई जगह हिंसा हो चुकी है। नया मामला राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सामने आया है जहां प्रतिष्ठित स्त्री रोग विशेषज्ञ और लेखक डॉ. अरुण गद्रे को दिल्ली के कनॉट प्लेस में कथित तौर पर कुछ युवाओं ने घेरकर उनसे उनका धर्म पूछा और फिर जय श्रीराम के नारे लगाने के लिए मजबूर किया...
May 28, 2019
2014 में 15 लाख का जुमला बहुत लोकप्रिय था लोग अभी भी खाते में आने वाले 15 लाख का इंतजार कर रहे हैं। दरअसल उस वक्त मोदीजी का कहना था कि विदेशों में भारत का इतना काला धन जमा है कि वापस आ जाए तो हर भारतीय के खाते में 15 लाख रुपए आ जाएंगे, बाबा रामदेव भी उस वक्त काले धन के मुद्दे पर खूब मुखर थे। रामदेव का दावा था कि विदेशों में चार सौ लाख करोड़ रुपए जमा है।
काले धन से मुक्ति दिलाने के लिए...
May 28, 2019
नई दिल्ली। भारतीय उद्योग जगत ने आम चुनाव 2019 में धमाकेदार जीत दर्ज करने वाली मोदी सरकार से अर्थव्यवस्था की धीमी पड़ती रफ्तार को लेकर गंभीर चिंता जाहिर की है। उद्योग जगत ने अर्थव्यवस्था को दोबारा रफ्तार देने के लिए कॉर्पोरेट टैक्स और बाकी करों में तुरंत राहत देने की भी मांग की है।
बता दें कि जीडीपी की दर अक्टूबर से दिसंबर 2018 की तिमाही में महज 6.6 प्रतिशत रही, जो बीती पांच तिमाही में...
May 28, 2019
केरल के डीजीपी जैकब थॉमस पर अपनी आत्मकथा लिखने के चलते सेवानियमों के कथित उल्लंघन को लेकर कार्रवाई की जा रही है। थॉमस पिछले 18 महीनों ने निलंबित हैं और अब उन्हें बर्खास्त भी किया जा सकता है। मुख्य सचिव टॉम जोश के आदेश पर प्रशासनिक विभाग ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। थॉमस के खिलाफ बिना शीर्ष अधिकारियों की अनुमति के आत्मकथा ‘श्रावुकालक्कोप्पम नींथुम्बोल’ लिखने पर आपराधिक मामला दर्ज...
May 28, 2019
केंद्रीय सूचना आयोग (CIC) ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से बड़े लोन डिफॉल्टरों के नाम को उजागर करने का आदेश दिया है। लखनऊ की नूतन ठाकुर की याचिका पर सुनवाई करते हुए CIC ने RBI को यह निर्देश जारी किया है। नूतन ठाकुर ने अपनी याचिका में उन मीडिया रिपोर्ट्स का जिक्र किया है जिनके अनुसार वर्ष 2017 में RBI के डिप्टी गवर्नर विरल आचार्य ने एक लेक्चर में कहा था कि, “कुछ लोन डिफॉल्टर्स के खातों को बैंक...