राजनीती

October 5, 2019
जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 के कुछ प्रावधानों को रद्द किये जाने के बाद लगाए गए संचार प्रतिबंधों को हटाने की मांग को लेकर 100 से ज्यादा पत्रकारों ने गुरुवार को यहां मूक प्रदर्शन में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि पांच अगस्त को लगाए गए प्रतिबंध तीसरे महीने में प्रवेश करने जा रहे हैं, इससे कश्मीर में पत्रकारों का काम खासा प्रभावित हो रहा है। कश्मीर के तमाम हिस्सों से कई तरह की पाबंदियां हटाई...
October 5, 2019
उत्तराखंड के एक किसान का मैसेज आया है। उन्होंने लिखा है कि उन्हें किसान सम्मान योजना की दो किश्तें मिली हैं। एक दिसंबर में और दूसरी जुलाई में। लेकिन तीसरी किश्त के समय एक एसएमएस आता है कि आपका नाम आधार कार्ड से मैच नहीं कर रहा है। इस कारण आपको अयोग्य घोषित कर दिया गया है। आप अपने नाम का सुधार करें लेकिन उनके दिए हुए लिंक पर क्लिक किया तो पेज अंडर कंस्ट्रक्शन था। हरिद्वार के किसान ने कहा कि उसके...
October 5, 2019
अभी कल कौन बनेगा करोड़पति में उस महिला के बारे में सवाल पूछा गया था जिसने पेड़ों को कटने से बचाने के लिए अपनी और अपनी दो बेटियों के साथ प्राणों की आहुति दे दी थी। वर्ष 1731 में खेजड़ी के पेड़ को कटने से बचाने के लिए राजस्थान के जोधपुर में 363 लोगों ने अपने जान की कुर्बानी दे दी थी। सत्ता में बैठे लोगों को इनकी जान लेने में कोई गुरेज नहीं हुआ। सत्ता की जिद और अहंकार में कोई अंतर नहीं आया है...
October 5, 2019
नई दिल्ली: मुंबई के आरे में पेड़ों की कटाई जारी है। पेड़ों को काटने का काम कल रात को शुरू किया गया है। जैसे ही पेड़ों की कटाई का काम शुरू हुआ लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने देर रात इन लोगों को हिरासत में ले लिया गया। हिरासत में कई महिलाओं को भी हिरासत में लिया गया। इसके बाद पूरी रात पेड़ों की कटाई हुई है। बॉम्बे हाई कोर्ट द्वारा मुंबई की आरे कॉलोनी को जंगल घोषित करने की सभी...
October 4, 2019
मुंबई के फेफड़े कहे जाने वाले आरे जंगल को बचाने के लिए पिछले 5 साल से मुंबईकर "सेव आरे" आंदोलन चला रहे हैं। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने मेट्रो कार शेड के लिए करीब 2700 पेड़ों को काटने की मंजूरी दी थी। पर्यावरणविद व सामाजिक कार्यकर्ता, युवा, छात्र सभी इन पेड़ों को काटे जाने का विरोध कर रहे हैं। लेकिन, शुक्रवार को बॉम्बे हाईकोर्ट ने जंगल बचाने के लिए दायर की गई तीन याचिकाओं को...
October 4, 2019
अमरीका के ह्यूस्टन में आयोजित ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम एक से अधिक कारणों से चर्चा का विषय बन गया है. जिस समय मोदी फरमा रहे थे कि “आल इज़ वेल इन इंडिया”, उसी समय हजारों प्रदर्शनकारी, भारत के असली हालात के बारे में बात कर रहे थे. अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के सिर पर महाभियोग का खतरा मंडरा रहा है. वे अगले चुनाव में अपनी स्थिति मज़बूत करना चाहते हैं. अपने कूटनीतिक लक्ष्यों...
October 4, 2019
नई दिल्ली। आज अभी थोड़ी देर पहले वाशिंगटन पोस्ट को श्रीनगर से रिपोर्ट करने वाले पत्रकार शम्स इरफान से बात हुई। उन्होंने बताया कि आज जुमा है लिहाजा प्रशासन ने शाम चार बजे तक लोगों के बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी है। उनका घर पंपोर में है जो श्रीनगर से तकरीबन 15 किमी दूर है। वह रोजाना सुबह 11 बजे वहां से श्रीनगर आते हैं। लेकिन आज वह श्रीनगर इसलिए नहीं आ पाएंगे क्योंकि रास्ते में सुरक्षा बल के जवान...
October 4, 2019
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने गोरखपुर के बाबा राघव दास (बीआरडी) मेडिकल कॉलेज के निलंबित बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. कफील खान के खिलाफ अनुशासनहीनता, भ्रष्टाचार और कर्तव्य पालन में घोर लापरवाही करने के आरोपों पर जांच करने का आदेश दिया है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में अगस्त, 2017 के दौरान ऑक्सीजन की कमी से 60 से ज्यादा बच्चों की मौत होने के बाद कफील खान पर भ्रष्टाचार और चिकित्सकीय लापरवाही के आरोप लगाए गए थे।...
October 4, 2019
मॉब लिंचिंग के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर चिंता जाहिर करने वाली 50 से ज्यादा हस्तियों के खिलाफ गुरुवार को मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने बताया कि इन 50 लोगों के खिलाफ मुकदमा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सूर्यकांत तिवारी के आदेश पर दर्ज किया गया है। अमर उजाला की रिपोर्ट के मुताबिक कोर्ट ने स्थानीय वकील सुधीर कुमार ओझा की तरफ से दो महीने पहले दाखिल याचिका पर सुनवाई करते...
October 4, 2019
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को बेअसर करने के बाद करीब दो महीने पूरे होने जा रहे हैं। वहीं बीते दो महीनों से कश्मीरी नेताओं को नजरबंद किया गया है। वहीं इस बीच जम्मू-कश्मीर के गर्वर्नर के सलाहकार फारूक खान ने गुरुवार को जानकारी दी कि नजरबंद किए गए सभी नेताओं को एक साथ रिहा नहीं किया जाएगा। प्रशासन सभी पहलुओं पर विचार करने और प्रत्येक राजनीतिज्ञ की समीक्षा करने के बाद ही निर्णय लेगा। ...