राजनीती

October 20, 2019
वाराणसी। वाराणसी के डीरेका समेत रेलवे की सात उत्पादन इकाइयों को निगम बनाने की तैयारी है। यानी सरकार इन उत्पादन इकाइयों का निजीकरण करने जा रही है। इसे लेकर रेल फैक्ट्री कर्मियों में भारी आक्रोश है। आक्रोशित कर्मियों ने वाराणसी में मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।  बता दें कि रेलवे बोर्ड ने अपनी सभी उत्पादन इकाइयों को एक कंपनी के अधीन करने का प्रस्ताव दिया है। प्रस्ताव के मुताबिक सभी...
October 19, 2019
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शनिवार को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल पर निशाना साधा। उन्होंने नोबेल पुरस्कार के लिए चयनित अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी के संदर्भ में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि मंत्रियों का काम ‘कॉमेडी सर्कस’ चलाना नहीं बल्कि अर्थव्यवस्था को सुधारना है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘भाजपा नेताओं को जो काम मिला है उसको करने...
October 19, 2019
नई दिल्ली। भीम आर्मी ने 21 अगस्त को चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में दिल्ली के तुगलकाबाद स्थित रविदास मंदिर के विध्वंस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। इस प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने चंद्रशेखर आजाद सहित 96 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया था। दिल्ली के तुगलकाबाद में 600 साल पुराने रविदास मंदिर को ढहाने के विरोध में प्रदर्शन के चलते गिरफ्तार भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद को दिल्ली की एक अदालत...
October 19, 2019
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक श्री मोहन भागवत शायद इस देश के सबसे शक्तिशाली व्यक्ति हैं. समय-समय पर वे विभिन्न मुद्दों पर संघ की नीतियों और उसकी ‘विश्व दृष्टि’ का खुलासा करते आए हैं. जो वे कहते हैं, उसी राह पर पूरा संघ परिवार, जिसमें भाजपा शामिल है, चलता है. लिंचिंग के संबंध में अपनी सोच को स्पष्ट करने के बाद, हाल में, संघ प्रमुख ने फरमाया कि दुनिया के जिन विभिन्न देशों में...
October 19, 2019
मुंबई: पीएमसी बैंक घोटाले के जंजाल में फंसे इसके ग्राहकों की त्रासदी रोज नए-नए स्वरूप में सामने आ रही है। पीएमसी खाताधारकों को नोटबंदी जैसे हालात का सामना करना पड़ रहा है।  बैंक में पैसा होने के बावजूद आर्थिक संकट से घिरे एक बुजुर्ग को आज जान से हाथ धोना पड़ा। मुंबई में मुरली धर नाम के वृद्ध का आज उनके घर पर निधन हो गया। अब तक चार खाताधरकों की मौत हो चुकी है।  मुरली धर...
October 19, 2019
मोदी सरकार भारतीय किसानों के जीवनयापन के सबसे महत्वपूर्ण स्त्रोत पर गहरी चोट करने जा रही है ......भारत में दूध किसानों का सबसे महत्वपूर्ण उत्पाद है.किसानों के लिए यह नगदी का प्रमुख स्रोत है. दूध की बिक्री से जो रोजाना आमदनी होती है वह किसान परिवार के जीवन यापन करने में बड़ी सहायता करती है अब मोदी सरकार जो नया RCEP समझौता करने जा रही है इस मुक्त व्यापार समझौते में डेयरी उत्पाद को शामिल करने के...
October 19, 2019
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कमलेश तिवारी हत्याकांड मामले में लगातार नए मोड़ आ रहे हैं। पहले परिजनों की शिकायत पर लखनऊ पुलिस ने बिजनौर के दो मौलानाओं पर नामजद एफआईआर दर्ज की। शनिवार को इनमें से एक मौलाना अनवारुल हक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं गुजरात एटीएस ने भी मामले में 6 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है, यूपी एटीएस लगातार गुजरात एटीएस के संपर्क में है। उधर कमलेश...
October 19, 2019
तीस्ता सेतलवाड जानकारी दे रही रही हैं कि किस प्रकार असम में सारे सही दस्तावेज़ रखने वाले लोग भी भारतीय नागरिकता प्रमाणित करने की कठिन अमानवीय प्रक्रिया में हताश हो रहे हैं, और उनमें से कइयों को डिटेंशन कैम्प में क़ैद कर दिया जा रहा है, इस अन्याय से आम जनता का भयभीत होना स्वाभाविक है| अब तो नागरिकता को लेकर देश भर में एक दहशत का माहौल है, अफरातरफरी फैली हुई है, और सरकार इसे राजनैतिक मुद्दा बना...
October 18, 2019
भारत की मौजूदा अर्थव्यवस्था भारी सुस्ती के दौर से गुजर रही है। ऐसे में देश-दुनिया के अर्थशास्त्री इस पर चिंता जाहिर कर रहे हैं। इंवेस्टमेंट मैनेजमेंट से जुड़ी ग्लोबल कंपनी गोल्डमैन सैक्स ने कहा कि भारत का मौजूदा आर्थिक संकट 2008 के आर्थिक संकट से बड़ा है। कंपनी ने इस वित्तीय वर्ष में भारत की आर्थिक वृद्धि को घटाकर 6 फीसद कर दिया है। गोल्डमैन सैक्स का कहना कि मौजूदा संकट की सबसे बड़ी वजह खपत...
October 18, 2019
सुप्रीम कोर्ट ने पीएमसी बैंक से नगदी निकालने पर भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से लगाई गई रोक हटाने की मांग कर रहे पीएमसी खाताधारकों को झटका दिया है। कोर्ट ने पीएमसी बैंक से नगदी निकालने पर भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से लगाई गई रोक हटाने की मांग कर रहे पीएमसी खाताधारकों की याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया। पीएमसी मामले में विरोध प्रदर्शन तेज होने के बीच बैंक से संबंधित एक याचिका पर सुप्रीम...