राजनीती
June 12, 2020
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने बुधवार को सूचना के अधिकार (RTI) अधिनियम के तहत पीएम केअर्स फंड को 'सार्वजनिक प्राधिकरण' घोषित करने की मांग की याचिका पर दिल्ली उच्च न्यायालय में आपत्ति दर्ज की। जस्टिस नवीन चावला ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई का संचालन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री कार्यालय का प्रतिनिधित्व कर रहे सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि वह इस सवाल पर विचार...
June 11, 2020
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बेरोजगारी को लेकर प्रदेश की योगी सरकार पर एक बार फिर निशाना साधा है। उन्होने कहा कि यूपी में बेरोजगारी आत्महत्या की बड़ी वजह बनी है, लेकिन भाजपा बिहार चुनाव में व्यस्त है। उसकी बेरोजगारी की समस्या के निपटने में कोई दिलचस्पी नहीं है।
सपा नेता अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है, 'यूपी में आज...
June 11, 2020
नई दिल्ली। राजस्थान में सत्ताधारी कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि विपक्षी भाजपा कर्नाटक और मध्य प्रदेश की तर्ज पर उसकी सरकार गिराने की कोशिश कर रही है। खबरों के मुताबिक राज्य में पार्टी के मुख्य सचेतक महेश जोशी ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को एक चिट्ठी लिखी है। इसमें कहा गया है कि कांग्रेस विधायकों के अलावा सरकार को समर्थन दे रहे निर्दलीय विधायकों को भी लालच दिया जा रहा है और लोकतांत्रिक रूप से से...
June 10, 2020
उत्तर प्रदेश में तीन दलितों को आधे बाल काटकर, मुंह पर कालिख पोत, गले में जूते की माला पहनाकर गांव में घुमाने का मामला सामने आया है। इस मामले का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसको लेकर भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा है।
चंद्रशेखर ने ट्वीट किया है, ''योगी का रामराज्य दलितों के लिए कब्रगाह है। यूपी के लखनऊ, पीजीआई थाना क्षेत्र में...
June 10, 2020
अगर इस तरह के पैकेज पहले आए होते तो कोरोना फैलता ही नहीं। कायदे से सरकार को शुरू में ही ऐसे क्वारंटीन सेंटर बनवाने थे और विदेश से आने वाले हर व्यक्ति को क्वारंटीन किया जाना था या उनका आना रोक देना चाहिए था। पता नहीं सरकार को “आपदा में अवसर” का आईडिया कब आया। पर आपदा को इसीलिए नहीं आने दिया गया हो तो कहा जा सकता है कि आईडिया देर से आया। संभव है, वह पीएम केयर्स को ही अवसर मानने में उलझी...
June 10, 2020
नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक ट्वीट का शायराना अंदाज में जवाब दिया था। इस पर अब एक बार फिर राहुल गांधी ने पलटवार करते हुए सवाल किया है। राहुल गांधी ने भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर सवाल किया है। उन्होंने रक्षा मंत्री पर तंज कसते हुए ट्वीट में लिखा कि एक बार रक्षा मंत्री का हाथ के निशान पर टिप्पणी करना हो जाए, तो क्या वह जवाब दे सकते हैं कि क्या...
June 9, 2020
बेंगलुरू। पूरा देश कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहा है और लोगों को इस बात के लिए जागरूक किया जा रहा है कि वह संक्रमण से बचने के लिए दिए जा रहे सभी दिशानिर्देशों का पालन करें। लेकिन जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग ही इन नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। कर्नाटक में स्थानीय पार्षद कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे, लेकिन अब कोरोना से ठीक होने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
दरअसल कोरोना से...
June 9, 2020
पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि बिहार में बढ़ती जनसंख्या से चिंतित राज्य सरकार ने क्वोरंटीन सेंटरों में रहने वालों को न केवल स्वास्थ्य, योग आदि का प्रशिक्षण दिया और उनकी स्किल मैपिंग की, बल्कि उनके घर वापस जाने के समय उन्हें परिवार नियोजन से संबंधित जानकारियां व गर्भ निरोधक सामग्रियां भी दी गईं।
सुशील मोदी ने बताया कि अप्रैल में जहां 2.14 लाख कंटोम बांटे गए...
June 9, 2020
नई दिल्ली। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा है कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून 2005 क्रांतिकारी और तार्किक बदलाव का उदाहरण है। इस कानून ने गरीब से गरीब शख्स को हाथों का काम और आर्थिक ताकत देकर भूख और गरीबी को मिटाने का काम किया है। सोनिया ने कहा कि यह तार्किक इसलिए है कि यह पैसा सीधा उन लोगों के हाथ में जाता है, जिन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है। ...
June 6, 2020
गुवाहाटी। असम में सोशल मीडिया पर 'लाल सलाम', 'कॉमरेड' लिखना या लेनिन की तस्वीर अपलोड करने पर अब आपको गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम कानून (यूएपीए) के तहत जेल की सजा काटनी पड़ सकती है। आउटलुक हिंदी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने किसान नेता अखिल गोगोई के करीबी सहयोगी बिट्टू सोनोवाल के खिलाफ अपने आरोप पत्र में उल्लेख किया है कि उन्होंने अपने कुछ दोस्तों को...