राजनीती
May 22, 2021
उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में बांगरमऊ पुलिस की हिरासत में शुक्रवार को सब्जी बेचने वाले युवक की मौत के बाद बवाल हो गया। गुस्साए परिजनों के साथ लोग पुलिस की पिटाई से मौत का आरोप लगाते हुए शव लेकर सड़क उतर आए। राहगीरों के अलावा मीडियाकर्मियों को मारपीट कर खदेड़ दिया। भीड़ मुआवजे के साथ घर के एक सदस्य को नौकरी और पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर अड़ी रही।
एएसपी शशिशेखर सिंह...
May 22, 2021
नई दिल्ली। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर तीन कृषि कानूनों पर बातचीत फिर से शुरू करने का आग्रह किया। किसान पिछले साल नवंबर से दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन कर रहे हैं। किसानों और सरकार के बीच कई दौर की वार्ता हो चुकी है लेकिन वे तीन केंद्रीय कानूनों पर गतिरोध को तोड़ने में विफल रही है। एसकेएम में किसानों के 40 संघ शामिल हैं।
मोर्चा...
May 22, 2021
नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में म्यूकरमाइकोसिस यानी ब्लैक फंगस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस वजह से कई राज्यों ने इसे महामारी घोषित किया है। माना जा रहा है कि कोरोना के इलाज में स्टेरॉइड्स का इस्तेमाल ब्लैक फंगस के फैलने की वजह है। लेकिन अब दिल्ली के प्रतिष्ठित अस्पताल एम्स की डॉक्टर प्रोफेसर उमा कुमार ने इंडस्ट्रीयल ऑक्सीजन के उपयोग पर सवाल उठाया है।
उन्होंने ट्वीट किया,...
May 22, 2021
बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा है कि संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत सभी कैदी अपना मेडिकल रिकॉर्ड पाने का अधिकार रखते हैं। यह उनका मूलभूत अधिकार है। इस रिकॉर्ड में मेडिकल टेस्ट रिपोर्ट व दवाओं का समावेश है। कोर्ट ने भीम कोरेगांव के एल्गार परिषद मामले में आरोपी सुधा भारद्वाज को उनकी मेडिकल रिकॉर्ड उपलब्ध कराने का निर्देश देते हुए उपरोक्त बात कही।
सुधा भारद्वाज की बेटी ने अपनी मां की सेहत ठीक न होने...
May 21, 2021
नई दिल्ली। किसान आंदोलन के 6 माह सफलता पूर्वक पूरे होने से किसान संगठन नई ऊर्जा और आत्मविश्वास से लबरेज हैं। इस दौरान किसानों ने सरकारी दमन के साथ-साथ प्रकृति (आंधी बारिश) की क्रूरता का भी बड़ी बहदुरी से सामना किया है लेकिन हौसले में कमी नहीं आई। 6 माह पूरे होने पर देश भर में काला दिवस मनाने के आह्वान के साथ संयुक्त मोर्चा ने केंद्र सरकार से फिर से बातचीत शुरु करने को कहा है। किसान आंदोलन के...
May 21, 2021
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों और छोटे शहरों में मेडिकल सिस्टम को राम भरोसे बताने वाले इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले पर शीर्ष अदालत ने रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा है कि उच्च न्यायालय के आदेश को किसी फैसले के तौर पर नहीं बल्कि एक सलाह के नजरिए से देखा जाना चाहिए। इसके साथ ही अदालत ने हाईकोर्ट के उस फैसले पर भी रोक लगा दी है, जिसमें हर गांव में दो एम्बुलेंस और...
May 21, 2021
पात्रा ने दावा किया था कि कांग्रेस सांसद के दफ़्तर में काम करने वाली सौम्या वर्मा ने इसे बनाया था। पात्रा के मुताबिक़, सौम्या वर्मा कांग्रेस सांसद एमवी राजीव गौड़ा के दफ़्तर में काम करती हैं।
जाली लेटरहेड पर बना 'टूलकिट'
फ़ैक्ट चेक करने वाली न्यूज़ वेबसाइट 'ऑल्ट न्यूज़' ने तथ्यों की पड़ताल कर कहा था कि इस 'टूलकिट' को जाली लेटरहेड पर बनाया गया है।...
May 21, 2021
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस महामारी की दूसरी लहर में 329 डॉक्टरों की मौत हुई है जिनमें से सबसे अधिक 80 डॉक्टरों ने बिहार में जान गंवाई है। यह जानकारी इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने बृहस्पतिवार को जारी अद्यतन आंकड़ों में दी।
आईएमए के मुताबिक बिहार के 80 डॉक्टरों के अलावा दिल्ली में 73, उत्तर प्रदेश में 41, आंध्र प्रदेश में 22 और तेलंगाना में 20 डॉक्टरों की मौत हुई है। आईएमए के मुताबिक...
May 21, 2021
देशभर में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का प्रकोप छाया हुआ है। इस घातक महामारी के बीच मध्यप्रदेश के दमोह में उपचुनाव कराया जाना लोगों के लिए जानलेवा साबित हो गया है। चुनाव कराने के लिए दमोह जिले के 800 शिक्षक-शिक्षिकाओं की ड्यूटी लगाई थी। इनमें से 200 शिक्षक चुनावी प्रशिक्षण लेने और इसके बाद मतदान कराने में संक्रमित हो गए।
चुनाव में ड्यूटी पर लगाए गए कम से कम 17 शिक्षक, राजनेता व परिजन कोविड...
May 21, 2021
तहलका मैगजीन के पूर्व मुख्य संपादक तरुण तेजपाल को रेप केस में बरी कर दिया गया है। गोपा की सत्र अदालत ने इस मामले पर पहले ही सुनवाई पूरी कर ली थी और आज अपना फैसला सुनाया है। 'तहलका' के पूर्व प्रधान संपादक पर 2013 में गोवा के एक लक्जरी होटल की लिफ्ट के भीतर महिला साथी का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा था। हालांकि उन्होंने शुरू से ही खुद को निर्दोश बताया था।
आपको बता दें कि इससे पहल...