राजनीती
July 18, 2023
"बढ़ती महंगाई- घटती आय और 80 करोड़ को मुफ्त राशन के शोर के बीच खबर है कि भारत में गरीबी घट गई है। अब भले आलोचक इसे आंकड़ों और फार्मूले की बाजीगरी कहें या कुछ और लेकिन भारत सरकार के नीति आयोग का दावा है कि देश में गरीबों की संख्या 15 प्रतिशत से भी कम रह गई है। देश में अब 15 प्रतिशत लोग ही गरीब हैं। नीति आयोग के अनुसार, बीते 5 सालों में 13.5 करोड़ भारतीय गरीबी से मुक्त हो गए हैं।"...
July 17, 2023
स्थानीय लोग और अधिकारी पर्यावरण को हुए नुकसान की निंदा करते हैं, रिपोर्टों से पता चलता है कि गंगा के किनारे खुले में शौच करने से लगभग 10,000 टन अपशिष्ट मल नदी में प्रवाहित होता है।
Image Courtesy: Hindustan Times
15 जुलाई को, वार्षिक "कांवड़ यात्रा" समाप्त हो गई, जिसमें भगवान शिव के उपासकों की रिकॉर्ड-तोड़ भीड़ गंगा नदी से जल लेने के लिए हरिद्वार शहर पहुंची थी। 28,000...
July 17, 2023
संरक्षण कार्यकर्ता का कहना है कि खतरा केवल जमीन की खरीद और स्वामित्व बदलने में नहीं है, बल्कि प्रबंधित कृषि भूमि अवैध होम स्टे, रिसॉर्ट चलाने और वाणिज्यिक उद्यम शुरू करने का एक मुखौटा बन गई है।
Image Courtesy: The Hindu
क्या कर्नाटक सरकार का भूमि सुधार अधिनियम में संशोधन गैर-कृषकों के लिए कृषि भूमि खरीदने का मार्ग प्रशस्त कर रहा है, जो राष्ट्रीय उद्यानों और वन्यजीव अभयारण्यों के...
July 17, 2023
"उत्तर प्रदेश के सबसे पिछड़े आदिवासी समुदायों में से एक 'वनटांगिया' को चरणबद्ध तरीके से, गुलामी से मुक्ति (आजादी) दिलाने के क्रम में, अब गोंडा के वनटांगिया आदिवासी समुदाय को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की तैयारी है। इसके लिए यूपी सरकार ने एप्रोच रोड और स्कूल निर्माण आदि के लिए कवायद शुरु कर दी है।"
आजादी के 76 वर्षों में पहली बार, सेंट्रल यूपी के गोंडा के घने रामगढ़ वन...
July 17, 2023
"देश में इन दिनों समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा जारी है। इस बीच, विधि आयोग ने यूसीसी पर उसकी ओर से मांगे गए सुझाव की समय-सीमा को 14 जुलाई से बढ़ाकर 28 जुलाई कर दी है। वहीं कानून के लागू होने से पहले कई राजनीतिक दलों ने इसका विरोध शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता सीताराम येचुरी ने कहा है कि यूसीसी राजनीतिक हथियार है और भाजपा सांप्रदायिक...
July 17, 2023
धुर दक्षिणपंथी नेता मध्य प्रदेश में कई इवेंट्स में मुसलमानों और ईसाइयों के खिलाफ धमकी देते और हिंसा का समर्थन करते नजर आए।
झाँसी और उज्जैन में आयोजित कार्यक्रमों की एक श्रृंखला में, धुर दक्षिणपंथी नेता और सुदर्शन न्यूज़ के अध्यक्ष, सुरेश चव्हाणके ने मुसलमानों को निशाना बनाते हुए भड़काऊ भाषण देकर, रोहिंग्या शरणार्थियों को बदनाम करके और षड्यंत्र के सिद्धांतों का प्रचार करके एक...
July 16, 2023
मोदी सरकार, अभी तक कागजी तौर पर खुदरा महंगाई के 2.96% के निम्नतर स्तर पर होने से, महंगाई के काबू में होने की दुहाई देते नहीं अघाती थी लेकिन, अब तो कागजों में भी महंगाई बढ़ गई। जी हां, खुदरा महंगाई दर तीन महीने के उच्चतम स्तर पर जा पहुंची है। इससे पहले मई में खुदरा महंगाई दर 4.31 फीसदी थी, जबकि खाद्य महंगाई दर 2.96 फीसदी थी। लेकिन मई की तुलना में जून में देश भर में अनाज, मांस और मछली, अंडे, दूध,...
July 16, 2023
हर्ष चौहान ने कार्यकाल समाप्त होने से आठ महीने पहले राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। हर्ष चौहान का ये इस्तीफा वन संरक्षण नियम 2022 को लेकर पर्यावरण मंत्रालय के साथ टकराव के बाद आया है, जिसके बारे में उन्होंने कहा कि यह वनाधिकार अधिनियम, 2006 का उल्लंघन है। उधर, अपने ट्वीट में कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने चौहान पर दवाब बनाकर अपने कार्यकाल से आठ महीने पहले...
July 16, 2023
"मोदी सरकार की महत्त्वाकांक्षी वंदे भारत ट्रेन भी लगता है महंगाई की चपेट में आ गई है। कुछ रूट पर दूसरे साधनों से सस्ते सफर के चलते, ट्रेन को यात्री ही नहीं मिल रहे हैं या कम मिल रहे हैं। तभी तो सरकार, इसके लिए रियायती किराया योजना लेकर आई है। योजना के तहत, एसी ट्रेन के टिकटों की कीमत 25 फीसदी कम हो जाएगी मगर... इतने अगर मगर है कि रियायत लेने वाला भी चकरा जाए। मसलन, इतने यात्री होंगे तो ही...
July 16, 2023
"नोटबंदी जैसे तुगलकी फरमानों का भारतीय जॉब मार्केट पर प्रतिकूल असर पड़ा, छोटे व्यापारी और व्यवसाय अभी भी उन झटकों से उबर नहीं पाए हैं। इससे भारी संख्या में रोजगार के अवसर खत्म हुए हैं, खासतौर से महिलाओं और सर्वाधिक कमजोर तबकों के।" इसी को लेकर संयुक्त युवा मोर्चा के अधिवेशन में प्रस्ताव पारित किया गया कि युवाओं को सरकार से 'भरोसा' चाहिए कि उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होगा और...