राजनीती
March 24, 2017
मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार में पत्रकारिता के विद्यार्थियों को पढ़ाई जाने वाली एक किताब में महात्मा गांधी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे को महापुरुष बता कर पढ़ाया जा रहा है।
देश के भावी पत्रकारों को पढ़ाई जाने वाली किताबें भी देश की बदली हुई हवा के मुताबिक ढाल कर बनाई जाने लगी है। जिसका ताजा उदाहरण माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय की पत्रकारिता पुस्तक में देखा...
March 24, 2017
उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) की सरकार बनने के बाद किसानों से चुनावी वादा पूरा करने के दबाव के बीच केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि यह कदम राज्य को अपने संसाधनों के हिसाब से ही उठाना होगा। केंद्र सरकार इस मामले में राज्य सरकार को मदद नहीं कर सकती है।
फोटो: The Indian Express
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार(23 मार्च) को केंद्र सरकार की ओर से किसानों...
March 24, 2017
नई दिल्ली। जदयू के पूर्व अध्यक्ष व सांसद शरद यादव ने देश में इस समय चल रही पत्रकारिता और मीडिया के रवैये पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश में पत्रकारिता के नाम पर गोरखधंधा चलाया जा रहा है।
राज्यसभा में बुधवार को शरद यादव ने देश की मीडिया के रवैये पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मौजूदा दौर में मीडिया के मालिक सरकार के ग़ुलाम बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि जो पत्रकार सरकार के खिलाफ लिखने का साहस...
March 24, 2017
लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद योगी आदित्यनाथ इन दिनों अपने काम को लेकर खूब चर्चा में हैं। अहले सुबह ही वह किसी सरकारी दफ्तर पहुंच जाते हैं और सरकारी कर्मचारियों के हाथ पैर फूलने लगते हैं। सभी मीडिया चैनलों में सिर्फ उनके ही काम के चर्चे हैं। लेकिन इस बीच उनके एक अभियान की बहुत आलोचना हो रही है वह है उनका ऐंटी-रोमियो अभियान।
योगी सरकार ने सत्ता संभालते ही मनचलों के...
March 24, 2017
विवादास्पद भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने धमकी दी है कि मुस्लिम नेता अयोध्या में विवादित बाबरी मस्जिद-रामजन्मभूमि प्लॉट पर अपना दावा छोड़ दें। अगर उन्होंने यह दावा बरकरार रखा तो केंद्र सरकार कानून के जरिये अयोध्या में राम मंदिर बनवा लेगी।
स्वामी का कहना है कि अगले साल राज्यसभा में बहुमत हासिल होते ही केंद्र सरकार कानून के जरिये अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कर देगी। हाल में एक...
March 23, 2017
अखबार के स्पष्टीकरण और माफीनामे के बावजूद नजीब के संबंध में फर्जी खबर लिखने वाले टाइम्स ऑफ इंडिया के रिपोर्टर राजशेखर झा को अब तक नहीं हटाया गया है। बुधवार को सोशल मीडिया पर झा को बरखास्त करने की मांग ने ज़ोर पकड़ा। पत्रकारों को तो छोड़ दें, यहां तक कि फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने भी ट्वीट कर के राजशेखर झा को बरखास्त करने की मांग उठाई है।
झा...
March 23, 2017
हैदराबाद। तेलंगाना में मुस्लिम समुदाय को नौकरी और शिक्षा में आरक्षण बढ़ाने के प्रस्ताव पर BJP की प्रदेश इकाई ने सरकार को चेतावनी दी है। तेलंगाना विधानसभा के सदस्य एन. वी. एस. एस. प्रभाकर ने तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) की सरकार को धमकी देते हुए कहा है कि मुस्लिमों को दिया जाने वाला आरक्षण 4 फीसदी से बढ़ाकर 12 फीसदी किए जाने का प्रस्ताव लागू किया तो यहां भी योगी पैदा हो सकता है।
प्रभाकर ने...
March 23, 2017
लखनऊ। महिलाओं की सुरक्षा के लिए गठित एंटी रोमियो दल लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता नजर आ रहा है। योगी आदित्यनाथ के उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनते ही डीजीपी ने पुलिस अधिकारियों को एंटी रोमियो दल गठित कर महिलाओं से छेड़छाड़ करने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश जारी किया था। जिसके बाद प्रदेश में महिला सुरक्षा के नाम पर एंटी रोमियो दल द्वारा मनमानी व गुंडागर्दी देखने को मिली। प्रदेश में कई जगह...
March 22, 2017
नई दिल्ली। देश में मोदी सरकार बनने के बाद सबका साथ सबका विकास की बात कही गई। इसे खूब प्रचारित कर कई राज्यों के चुनाव भी जीते गए। मोदी सरकार ने कई मंचों पर सबका साथ सबका विकास की बात कहकर वाहवाही लेने की कोशिश भी की। लेकिन संयुक्त राष्ट्र संघ का मानव विकास सूचकांक अब इसकी पोल खोल रहा है। मानव विकास सूचकांक की इस साल की रैंक में भारत पिछले साल की तुलना में एक पायदान नीचे चला गया है। यहां तक कि भारत...
March 21, 2017
नई दिल्ली। पांच राज्यों के चुनाव नतीजे आने के बाद मायावती, अखिलेश यादव, लालू प्रसाद यादव, हरीश रावत और अरविंद केजरीवाल ने ईवीएम पर सवाल खड़े किए थे। इसके बाद VVPAT मशीन और सरकार की नीयत पर सवाल खड़े होने शुरू हो गए हैं।
जनसत्ता के अनुसार, चुनाव आयोग पिछले दो साल से प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) को पत्र लिखकर वोटर वेरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रायल (VVPAT) मशीन के लिए फंड की मांग कर रहा है...