राजनीती

August 24, 2017
सुप्रीम कोर्ट ने दलित क्रिशचन को एससी के तहत आरक्षण दिए जाने को लेकर केंद्र सरकार से एक बार फिर जवाब मांगा है। अदालत ने सरकार से पूछा है कि दलित क्रिशचन को एससी कोटा के तहत आरक्षण क्यों नहीं दिया जाना चाहिए। अदालत ने दलित क्रिशचन की तरफ से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए सरकार से जवाब की मांग की है। दलित क्रिशचनों ने हिंदू, सिख और बौद्ध समाज के लोगों को दिए जाने वाले एससी के तहत आरक्षण की तरह...
August 24, 2017
देश के पूर्वोत्तर, पूर्वी और उत्तर का एक बड़ा इलाका बाढ़ में डूबा हुआ है। लेकिन सरकार और मुख्यधारा के मीडिया में वैसे बैचेनी नहीं दिखती जैसी दिखनी चाहिए। असम के अलावा बिहार, बंगाल और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में बाढ़ ने भीषण तबाही मचाई है। बिहार में मरने वालों की तादाद 350 तक पहुंचने वाली है। हालात नीतीश सरकार के काबू से बाहर हैं। लेकिन मीडिया ‘सुशासन बाबू’ से सवाल करने में शर्मा रहा...
August 24, 2017
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बेहद सुझ-बूझ भरा कदम उठाया है। बुधवार को उन्होंने ऐलान किया दुर्गा पूर्जा में प्रतिमा विसर्जन 1 अक्टूबर की जगह 2 अक्टूबर को होगा। 1 तारीख को मोहर्रम है। मोहर्रम और प्रतिमा विसर्जन के जुलुसों के दौरान कोई टकराव न हो और राज्य का सांप्रदायिक सौहार्द न बिगड़े इसलिए ममता ने यह फैसला किया है।   दरअसल ममता को पता है कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी में...
August 24, 2017
यूपी में एक सप्ताह के अंदर ही दो ट्रेन दुर्घटनाओं के बाद रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने इस्तीफे की पेशकश की है। पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें इंतजार करने के लिए कहा है। प्रभु लगातार ट्रेन दुर्घटनाओं को रोकने में नाकामी के बाद हो रही आलोचनाओं से व्यथित हैं। अगर प्रभु रेल मंत्री के पद से जाते हैं तो वह बड़े बेआबरू होकर रुखसत होंगे। याद होगा, जब प्रभु रेल मंत्री बने थे तो उन्हें रेलवे का कायाकल्प...
August 23, 2017
केरल में महिलाओं ने अपने आंदोलन के जरिये एक के बाद एक लड़ाइयों में जीत का सिलसिला जारी रखा है। राज्य में महिलाओं ने अपने हक के लिए आवाज उठाना शुरू किया है और उन्हें लगातार कामयाबी मिलती जा रही है। जुलाई में महिला नर्सों ने अपना न्यूनतम वेतन 12000 से बढ़ा कर 20000 रुपये करवाने के लिए सरकार के खिलाफ आंदोलन छेड़ा था और वे इसमें कामयाब भी रहीं। केरल में महिला कामगारों के आंदोलन को भी लगातार...
August 23, 2017
एक हफ्ते में उत्तर प्रदेश में दूसरी सबसे बड़ी रेल दुर्घटना हुई। अलीगढ़ में कैफियत एक्सप्रेस मंगलवार (22 जुलाई 2017) देर रात डंपर से टकराकर पटरी से उतर गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ये घटना रात करीब 02:40 बजे औरेया जिले के अछल्दा और पाता रेलवे स्टेशनों के बीच हुई है। बताया जाता है कि इस घटना में ट्रेन की 10 बोगियां पटरी से उतर गई। रेलवे के डीजी पीआरओ अनिल सक्सेना ने कहा कि हादसा तब हुआ...
August 22, 2017
पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर फिर एक बार हमला किया है। उन्होंने अपने पुराने अंदाज में कहा कि बिहार का लिट्टी-चोखा और नीतीश का धोखा हर जगह फेमस हो गया है। लालू यादव ने नीतीश को पलटू राम और सुशील मोदी को सलटू राम बताते हुए कहा कि दोनों ने मिलकर सरकारी खजाना लूट लिया है और अब कह रहे हैं कि हमने इस घोटाले को उजागर किया है। साथ ही उन्होंने कहा...
August 22, 2017
बीजेपी शासित गुजरात के अहमदाबाद में स्वाइन फ्लू कहर बरपाए हुए है। सोमवार को गुजरात में 191 मामले दर्ज किए गए वहीं अहमदाबाद में इसके 138 मामले सामने आए। एक साल में किसी दिन एक में स्वाइन फ्लू के दर्ज किए गए मामलों में ये सर्वाधिक है। सिर्फ यही नहीं बल्कि वेक्टरबोर्न बीमारी में भी बेइंतहा वृद्धि दर्ज की गई है। इस महीने की 19 तारीख तक 1,122 मामले मलेरिया के सामने आए जबकि पिछले महीना यानी जुलाई में...
August 22, 2017
अहमदाबाद के प्रोफेसर और अंग्रेज़ी के टीवी चैनलों के नियमित पैनलिस्‍ट प्रोफेसर प्रवीण मिश्रा ने दावा किया है कि Times Now को दो दिन पहले ही पता था कि मालेगांव ब्‍लास्‍ट में जेल की सज़ा काट रहे कर्नल श्रीकांत पुरोहित को ज़मानत होने वाली है। प्रोफेसर मिश्रा ने इस बारे में एक फेसबुक पोस्‍ट शनिवार की शाम लिखी थी जिसमें बताया गया था कि उनके पास चैनल से एक फोन आया था और...
August 22, 2017
केंद्र की मोदी सरकार चाहती है वित्त वर्ष अप्रैल से मार्च तक चलाने की परिपाटी खत्म हो और इसे जनवरी यानी कैलेंडर वर्ष से शुरू किया जाए। लेकिन सरकार के वित्त मंत्रालय के ही बड़े अधिकारियों ने इसे नकार दिया है। अधिकारियों का मानना है इसके लिए काफी पहले से तैयारियों की जरूरत है, जो सरकार करती नजर आ रही है। अगर वित्त वर्ष को जनवरी से करना है तो इसके लिए  कई सिस्टम में चेंज करना होगा और इसे...