राजनीती

August 17, 2017
बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर में आक्सीजन की सप्लाई के लिए दो व्यवस्थाएं रखी गई हैं। एक व्यवस्था लिक्विड आक्सीजन की सप्लाई की है। दूसरी सिलेंडर से आक्सीजन की सप्लाई की। प्रशासन ने पुष्पा सेल्स के माध्यम से 9000 लीटर का एक टैंक बनाया है जिसमे टैंकर से गैस भरी जाती है। वहीं सिलेंडर आक्सीजन की यूनिट में भी एक टैंक है जिसमें सिलेंडर से गैस भरी जाती है और जिसकी सप्लाई फैजाबाद की कंपनी इम्पीरियल गैसेज़...
August 17, 2017
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ यह भूल जाते हैं कि प्रदेश में अब एक चुनी हुई सरकार है और वह राज्य के हिंदू-मुसलमानों दोनों की सीएम है। एक सीएम के तौर पर काम करने के बजाय वह अक्सर कट्टर हिंदू कार्यकर्ता के तौर पर बयान देने लगते हैं। योगी आदित्याथ ने बुधवार को कहा कि सड़क पर ईद की नमाज नहीं रोक सकते तो थानों, पुलिस लाइन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाने पर रोक लगाने का हक किसी को नहीं है। उन्होंने...
August 17, 2017
यूपी के बाबा राघवदास मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इंसेफ्लाइटिस से 60 बच्चों की मौत की जांच करने वाले केंद्र सरकार के तीन सदस्यीय पैनल ने अस्पताल प्रबंधन को क्लीन चिट दे दी है। पैनल का कहना है कि बच्चों की मौत ऑक्सीजन की कमी की वजह से नहीं हुई। लेकिन वहां के हालात और साफ-सफाई के बदतर इंतजाम अस्पताल की आपराधिक लापरवाही की कहानी साफ बयां कर रहे हैं। ‘द हिंदू’ की एक रिपोर्ट में अस्पताल में...
August 17, 2017
जस्टिस रूपनवाला कमेटी की जांच रिपोर्ट का खुलासा यही है कि दलित स्कॉलर रोहित वेमुला को किसी ने नहीं मारा। जस्टिस रूपनवाला कमेटी की एक्शन टेकन रिपोर्ट यानी एटीआर सोमवार को संसद में रखी गई। उसके बाद मानव संसाधन विकास मंत्री ने कहा कि रोहित वेमुला की आत्महत्या के मामले में किसी के खिलाफ कार्रवाई की जरूरत नहीं है क्योंकि उन्हें आत्महत्या की ओर ले जाने वाली किसी भी परिस्थिति या वास्तविकता का कोई सबूत...
August 16, 2017
उत्तर प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर योगी सरकार ने मदरसों में ध्वजारोहन और राष्ट्रगान गाने के लिए पत्र जारी किया था। इन कार्यक्रमों का वीडियोग्राफी करने का भी आदेश दिया गया था। यहां कुछ मदरसों में राष्ट्रगान गाया गया और वीडियोग्राफी भी की गई। Image: Indian Express मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कई मदरसों में ऐसा नहीं किया गया। बताया जा रहा है कि इन मदरसों के खिलाफ सरकार कार्रवाई कर सकती...
August 16, 2017
असम में जाति, माटी और भेटी यानी राष्ट्रीयता, जमीन और पहचान के नारे के साथ सत्ता में आई बीजेपी अब पूरी तरह भगवाकरण की कोशिश में लग गई है। असमवासियों में पहचान की राजनीति को हथियार बनाने वाली बीजेपी अब इसकी मूल पहचान मिटाने का एजेंडा अपनाए हुए है और खतरनाक ढंग से इस ओर बढ़ने की कोशिश में लगी है। राज्य में सर्बानंद सोनोवाल की सरकार ने 22 कॉलेजों का नाम बदल कर दीनदयाल उपाध्याय कॉलेज करने का फैसला कर...
August 16, 2017
झारखंड में रघुबर दास की बीजेपी सरकार खुल कर आदिवासियों को बांटने के खेल में लगी हुई। आदिवासियों के बीच एक बार फिर हिंदुत्व की प्रोपगंडा मशीनरी बेहद सक्रिय हो गई। 11 अगस्त को झारखंड सरकार ने कई अखबारों में एक बेहद आपत्तिजनक और खतरनाक मंसूबा वाला विज्ञापन दिया। इसमें सीधे-सीधे ईसाई मिशनरियों पर धर्मांतरण का आरोप लगाया गया था। विज्ञापन इसलिए भी खतरनाक मंसूबे वाला कहा जा सकता है कि इसमें धर्म...
August 16, 2017
यूपी में योगी आदित्यनाथ सरकार ने मदरसों में तिरंगा फहराने और राष्ट्रगान गाने और इसकी वीडियो रिकार्डिंग का फतवा जारी किया था। इसके खिलाफ मदरसों में शान और जोश-खरोश के साथ तिरंगा फहराया गया और कहा गया कि हमारी वफादारी पर शक मत करो। हालांकि कइयों ने राष्ट्रगान गाने और वीडियो रिकार्डिंग से इनकार कर दिया। इसकी जगह सारे जहां से अच्छा, गाया गया।   Image: PTI मदरसों की राष्ट्रभक्ति पर सवाल...
August 16, 2017
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। 15 अगस्त सिर्फ 15 अगस्त में नहीं है वो उन तमाम संघर्षों में हैं जो आम लोगों के हक और आज़ाद भारत के स्वप्न को ज़िंदा रखने के लिए किए जा रहे हैं। ऐसे लाखों लोगों की संघर्ष भावना को बधाई। सरकारें आज भी झूठ बोलती हैं। नेता आज भी झूठ बोलते हैं। झूठ की इन रवायतों के ख़िलाफ़ आज़ादी का जंग जारी रहे। गोदी मीडिया की लरज़ती ज़बान बता रही है कि हमारी इस आज़ादी पर किसी की नज़र...
August 14, 2017
देश में मुसलमानों के अग्रणी संगठन जमीयत उलेमा-ए-हिंद मोहब्बत द्वारा अमन और भाईचारे का पैगाम देने के लिए देशभर में आज अमन मार्च का आयोजन किया. जमीयत के प्रभाव वाले पश्चिम उत्तर प्रदेश के लगभग २० जिलों में भारी संख्या में लोग इस मार्च उमड़ पड़े. सबसे बड़ी संख्या में लोग दिल्ली के जंतर-मंतर पर जमा हुए. देशभर लगातार बढ़ रही हिंसा की घटनाओं के खिलाफ जमीयत द्वारा निकाले गए इस मार्च की कई विशेषताएं...