मिडिया

September 4, 2020
वाराणसी। बीते कुछ महीने से लगातार बढ़ी बिजली की दरों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे बुनकरों की मांग के आगे आखिरकार उत्तर प्रदेश की योगी सरकार झुक गयी है। उनकी मांगों पर शासन ने सहमति जताई है। बुनकरों को अब पुरानी दरों पर ही बिजली मिलेगी। इसके लिए काशी के बुनकरों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया है।  बुनकरों का कहना है कि मुख्यमंत्री आपका बहुत-बहुत शुक्रिया जो आपने गरीब बुनकरों की पुकार सुन ली...
September 4, 2020
मैं किसी भी ऐसी रिपोर्ट को पढ़ता हूँ तो समस्या से ज़्यादा व्यापक राजनीतिक चेतना को समझने का प्रयास करता हूँ और निराश होता रहता हूँ। धार्मिकता और जातीयता की परत के नीचे ही सब गुंजाइश खोज रहे हैं। मैं यह जानना चाहता हूँ कि लाखों शिक्षकों में से कितनों में धार्मिकता और जातीयता से राजनीति को निकालने का साहस है? जहां सरकारी भर्ती और नौकरी की व्यवस्था में क्रांतिकारी और पारदर्शी बदलाव को अनिवार्य बना...
September 4, 2020
आज से कुछ दशकों बाद जब मोदी सरकार के कार्यकाल को याद किया जाएगा तो बिना सोचे समझे किये गए लॉकडाउन को भारत की आर्थिक बर्बादी के सबसे महत्वपूर्ण कारक के रूप में याद किया जाएगा। नोटबन्दी भी इसके सामने कुछ नही था हर तरफ आज निराशा का माहौल है। एक ऐसी बीमारी के लिए जिसकी मृत्यु दर 1 प्रतिशत से भी कम है हमने दो महीने से अधिक समय के लिए सब कुछ रोक दिया, यह आर्थिक तबाही को न्योता देना था। ब्रिटेन...
September 3, 2020
नई दिल्ली। फेसबुक को लेकर भारत में उठे राजनीतिक तूफान के बीच बुधवार को संसदीय पैनल की बैठक हुई। इस बैठक में भारत में फेसबुक के प्रमुख अजित मोहन भी पैनल के सामने पेश हुए। पैनल ने कंपनी के भारत प्रमुख, अजीत मोहन से दो घंटे तक सवाल किया, जिसमें भाजपा और कांग्रेस दोनों के पैनल के सदस्यों ने सोशल मीडिया के दिग्गजों पर मिलीभगत और विचारों को प्रभावित करने का आरोप लगाया। जबकि भाजपा सदस्यों ने...
September 3, 2020
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले पर अपना एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने 2016 में उठाए गए इस कदम को लेकर सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के इस फैसले के चलते जीडीपी में गिरावट तो आई ही है, इसने देश की असंगठित अर्थव्यवस्था को तोड़ दिया है।  उन्होंने गुरुवार को शेयर किए गए अपने ट्वीट में लिखा है, 'मोदी जी का...
September 3, 2020
हार्डवर्क और हावर्ड की तुलना बेवकूफ बनाने के लिए तो ठीक है पर नोटबंदी से समझ न आए, जीएसटी के बाद भी समझ में न आए और लॉक डाउन से भी वैसे ही निपटा जाए - तो आप समझ सकते हैं कि मामला सुधरने वाला नहीं है। इसीलिए नेहरू-कांग्रेस से बात ईश्वर यानी गॉड पर आ गई है। नोटबंदी को उस समय कोई मूर्खता नहीं कह रहा था पर अब साफ है कि कैसे फैसला हुआ और उसका क्या लाभ हुआ। लेकिन हमारे लोकप्रिय प्रधानमंत्री और उनके...
September 3, 2020
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की मथुरा जेल से नौ महीने बाद रिहा होने के बाद डॉक्टर कफील खान ने वीडियो जारी अपनी आपबीती सुनाई। डॉ. खान को बीते साल दिसंबर में सीएए विरोधी प्रदर्शन में कथित भड़काऊ भाषण को लेकर गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उनके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून भी लगा दिया गया था। हालांकि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी सरकार को आदेश देते हुए डॉ. खान को रिहा कर दिया।   इस वीडियो में डॉ....
September 3, 2020
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निजी वेबसाइट नरेंद्र मोदी डॉट इन और ट्विटर अकाउंट को हैकर्स ने गुरूवार की सुबह हैकर कर लिया। ट्विटर ने भी इस बात की पुष्टि की है। ट्विटर की ओर से कहा गया कि अकाउंट को सुरक्षित करने के लिए कदम उठाए गए हैं। नरेंद्र मोदी डॉट इन के ट्विटर अकाउंट पर हैकर्स ने ट्वीट कर कोविड 19 रिलीफ फंड के लिए डोनेशन में बिटक्वाइन की मांग की। हालांकि कुछ देर बाद ही ये ट्वीट...
September 2, 2020
नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को उत्तरपूर्वी दिल्ली हिंसा मामले में जेएनयू की छात्रा और पिंजरा तोड़ समूह की सदस्य देवांगना कलीता को जमानत दे दी। दिल्ली पुलिस की ओर से देवांगना पर जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के पास लोगों को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में भड़काने का आरोप लगाया था। अदालत का कहना है कि देवांगना के जिस भाषण की बात हो रही है उसमें कुछ भी भड़काऊ नहीं हैं। अदालत ने...
September 2, 2020
नई दिल्ली। कोरोना वायरस का कहर अब देशभर में दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। देश में इस वायरस से संक्रमितों की संख्या 37 लाख 66 हजार के पार पहुंच चुकी है।  covid19india.org के मुताबिक, देश में कोरोना के अब तक 37,66,108 केस दर्ज हो चुके हैं जिनमें 28,99,521 लोग ठीक हो चुके हैं। हालांकि इनमें से 66,460 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में अभी 7,99,538 एक्टिव केस हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं...