मिडिया
November 4, 2020
महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि अर्नब गोस्वामी के खिलाफ की गई कार्रवाई कोर्ट के आदेश के पालन में की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य में कोई भी व्यक्ति कानून से ऊपर नहीं है।
देशमुख ने पत्रकारों को बताया कि इंटीरियर डिजाइनर अन्वय नायक की पत्नी ने कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी। कोर्ट ने मामले की फिर से जांच कराए जाने की अनुमति दी। इसके बाद ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और...
November 4, 2020
मुंबई। गीतकार जावेद अख्तर ने मंगलवार को मुंबई की एक स्थानीय अदालत में फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ आपराधिक मानहानि की शिकायत दायर की। अख्तर ने आरोप लगाया कि अभिनेत्री ने टेलीविजन पर अपने इंटरव्यूज में उनके खिलाफ निराधार और अपमानजनक टिप्पणियां कीं।
जावेद अख्तर ने अंधेरी के मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट के समक्ष शिकायत दायर कर भारतीय दंड सहिंता की मानहानि संबंधी धाराओं में कंगना रनौत...
November 4, 2020
बीते कुछ वर्षों से ईवीएम का मुद्दा चर्चाओं में रहा है। बिहार विधानसभा के लिए दो चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है। यहां छपरा जिले के गड़खा में 3 नवंबर को हुए मतदान में भारी बवाल हो गया था। यहां भी ईवीएम का मुद्दा सामने आया है। दरअसल लोगों का कहना था कि वह वोट लालटेन पर दे रहे थे लेकिन यह कम को जा रहा है। कई लोग कह रहे थे कि वे एक वोट डाल रहे हैं लेकिन भाजपा को पांच मिल रहे हैं। यहां के लोगों का...
November 4, 2020
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के मुबारकपुर ताना क्षेत्र गूजरपार गांव की दलित महिलाओं ने छेड़खानी से तंग आकर एक युवक को बंधक बनाया। इसकी खबर लगते ही बड़ी संख्या में भीड़ वहां पहुंच गई और गांव में जमकर मारपीट हुई और ईंट पत्थर चले। हमलावर बंधक बनाए गए आरोपी को छुड़ा कर ले गए। इस गुंडई से नाराज महिलाएं गांव के बाहर धरने पर बैठ गयी। देर रात पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले...
November 4, 2020
नई दिल्ली। फरवरी 2020 में उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने एक निजी स्कूल के मालिक फैसल फारूक की जमानत याचिका खारिज कर दी है।
फैसल के वकील ने सुनवाई के दौरान कहा कि फैसल राजधानी पब्लिक स्कूल और विक्टोरिया पब्लिक स्कूल जैसे विभिन्न स्कूलों का प्रबंधन करता है जिसमें सभी वर्ग के बच्चे पढ़ते हैं। फैसल का कोई आपराधिक रिकॉर्ड भी नहीं है।
उन्होंने...
November 4, 2020
मुंबई। मुंबई पुलिस ने रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी के खिलाफ आत्महत्या के एक पुराने केस में कार्रवाई की है। मुंबई पुलिस ने घर में घुस कर अर्नब गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया है। अर्नब गोस्वामी को महाराष्ट्र सीआईडी ने 2018 में इंटीरियर डिजाइनर अन्वय नाइक और उनकी मां कुमुद नाइक की आत्महत्या की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। अर्णब को अलीबाग ले जाया गया है। यह जानकारी एक...
November 3, 2020
मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा के गोवर्धन इलाके में मौजूद ईदगाह में चार युवकों ने मंगलवार की सुबह हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके बाद जब वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने चारों युवकों को हिरासत में ले लिया। सभी के खिलाफ शांतिभंग करने की धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया गया है।
खबरों के मुताबिक ईदगाह में हनुमान चालीसा का पाठ करने वाले युवकों की पहचान सौरभ लंबरदार, राघव मित्तल, कान्हा और...
November 3, 2020
टेलीविजन गेम शो कौन बनेगा करोड़पति और इसके होस्ट अमिताभ बच्चन के खिलाफ कर्मवीर एपिसोड के दौरान 'हिंदू भावनाओं को आहत करने के आरोप' में एफआईआर दर्ज की गई है।
केबीसी शुरु से ही अपने दर्शकों के बीच चर्चित रहा है। इसके प्रतिभागी संघर्ष, किस्से और कहानी लोगों को प्रेरणा देते हैं। लेकिन इसके 12वें ऐपिसोड में जैसे ही अमिताभ बच्चन ने प्रतिभागी से सवाल किया- 25 दिसंबर 1927 को डॉ. बी....
November 3, 2020
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान जारी है। इस बीच, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। राबड़ी देवी अपने पुत्र तेजस्वी के साथ पटना के वेटनरी कॉलेज स्थित मतदान केंद्र पहुंची और अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
इस दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए राबड़ी देवी ने कहा, इस चुनाव में बदलाव की लहर चल रही है। बदलाव की...
November 3, 2020
तेलंगाना भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और करीमनगर से सांसद बंडी संजय ने 2 नवंबर 2020 को फिल्म में आदिवासी नेता कोमाराम भीम पर आधारित एक सीन पर आपत्ति जताई है जिसमें वो इस्लामिक परंपरा के वेशभूषा में नजर आ रहे हैं। भाजपा सांसद ने एक जनसभा में फिल्म निर्देशक एसएस राजामौली पर फिल्म के लिए ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़ मरोड़कर पेश करने का आरोप लगाया है। यही नहीं सांसद ने थिएटरों में आग लगा देने की भी धमकी दी है...