मिडिया

November 6, 2020
रांची। आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और केरल सरकार के बाद अब झारखंड का नाम भी उसी सूची में जुड़ गया है जिसमें केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को राज्य में जांच करने से पहले उसकी अनुमति लेनी होगी। झारखंड की सोरेन सरकार ने गुरूवार को एक आदेश जारी कर सीबीआई को राज्य में शक्तियों और न्यायक्षेत्र के इस्तेमाल के लिए दी गई सहमति को वापस ले लिाया है।  ...
November 6, 2020
मुंबई। साल 2018 के एक सुसाइड मामले में गिरफ्तार हुए रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्णब गोस्वामी को हाल ही में गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उनके समर्थन में भाजपा के तमाम छोटे से बड़े नेता समर्थन में उतर पड़े। भाजपा के नेता अर्णब की गिरफ्तारी की तुलना आपातकाल से कर रहे हैं, वहीं शिवसेना इसे भाजपा की नौटंकी बता रही है। इस मुद्दे को लेकर शिवसेना और भाजपा में इन दिनों ठनी हुई है। ...
November 5, 2020
नए कृषि कानूनों के खिलाफ हरियाणा के 34 किसान संगठन आज रास्ता रोको अभियान के तहत राज्य के अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शन कर रहे हैं। खबरों के मुताबिक करनाल निलोखेड़ी के पास किसानों ने जीटी रोड पर जाम लगाया और सैकड़ों किसान सड़क पर बैठ गए।  स्वराज इंडिया पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल से भी किसानों के आंदोलन की तस्वीरें पोस्ट की हैं। हरियाणा पंजाब बॉर्डर पर किसान रास्ता बंद कर रहे हैं।...
November 5, 2020
उत्तर प्रदेश में दलितों के खिलाफ भेदभाव और अत्याचार थमने का नाम नहीं ले रहा है। इक्कीसवीं सदी में भी लोग अपनी पुरानी सोचकर पीछे छोड़कर आगे नहीं बढ़ना चाहते हैं। ताजा मामला बुंदेलखंड के ललितपुर जिले का है, यहां तीन आरोपियों ने दलित समुदाय के एक युवक को इतना पीटा कि उसका हाथ ही टूट गया।  दलित युवक की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने आरोपियों के मटके से पानी भरकर पी लिया था। इसके बाद उसके 3...
November 5, 2020
दिल्ली के उत्तर पूर्वी इलाके में फरवरी 2020 के सांप्रदायिक दंगों के मामले में आरोपी सीएए विरोधी कार्यकर्ता खालिद सैफी को कोर्ट ने जमानत दे दी है। सैफी के खिलाफ दंगों के अलावा आर्म्स एक्ट के तहत भी मुकदमा किया गया था। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि आरोपी के खिलाफ जांच पूरी हो चुकी है। उनके साक्ष्यों से छेड़छाड़ करने की आशंका नहीं है। ऐसे में आरोपी को जमानत देने में कोई अड़चन नहीं है। हालांकोर्ट...
November 5, 2020
महाराष्ट्र के एक मुस्लिम यूरॉलॉजिस्ट डॉ. अल्ताफ शेख ने शहीद सैनिक की मां की गरीबी को देखते हुए उनके मुफ्त इलाज की पेशकश की। डॉक्टर अल्ताफ शेख द्वारा व्हीलचेयर वाली बुजुर्ग महिला को गले लगाने का दिल को छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महाराष्ट्र के पीडब्ल्यूडी मंत्री और कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने औरंगाबाद जिले के रहने वाले डॉक्टर को फोन कॉल किया और उनके इस अंदाज...
November 5, 2020
नई दिल्ली। समाचार चैनल जी न्यूज ने अपने एक सांप्रदायिक ट्वीट में अमेरिका में चल रहे राष्ट्रपति चुनाव को 'राष्ट्रवाद बनाम मुस्लिम कार्ड बताया है। चैनल ने अपने ट्वीट में रिपब्लिकन के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को राष्ट्रवाद और जो बिडेन को मुस्लिम कार्ड के साथ जोड़कर अपने शो में दर्शकों से सवाल पूछा कि राष्ट्रवाद जीतेगा या मुस्लिम कार्ड? यह सर्वविदित है कि डोनाल्ड ट्रंप ने जनवरी 2017 में सात...
November 5, 2020
मुंबई: 2018 में एक इंटीरियर डिजाइनर को आत्महत्या के लिए कथित तौर पर उकसाने के मामले में महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में अलीबाग की एक अदालत ने रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्णब गोस्वामी और दो अन्य आरोपियों को 18 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने गोस्वामी की 14 दिन की हिरासत का अनुरोध किया था लेकिन अदालत ने कहा कि हिरासत में लेकर पूछताछ करने की जरूरत नहीं है। अदालत द्वारा...
November 4, 2020
अहमदाबाद के एक सूती मिल में बुधवार की दोपहर हुए भीषण विस्फोट और आगजनी के बाद नौ लोगों की मौत हो गई। दमकलकर्मियों ने विस्पोट स्थल से नौ अन्य लोगों को रेस्क्यू किया है, इमारत के एक हिस्से को पूरी तरह से तोड़ दिया गया है। एलजी अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक अस्पताल अधीक्षक ने नौ लोगों की मौत की पुष्टि की।  अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि विस्फोट स्थल से नौ लोगों को मृत लाया गया। हमने...
November 4, 2020
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सोमवार को सुल्ताना मिर्जा और उत्तर प्रदेश राज्य मामले में यूपी के एक समलैंगिक जोड़े को संरक्षण देने का आदेश दिया, जो कथित रूप से अपने संबंधित परिवार के सदस्यों और समाज से उत्पीड़न और प्रतिरोध का सामना कर रहे हैं। याचिकाकर्ताओं के लिए धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव और मोहम्मद नौशाद उपस्थित हुए और मुख्य स्थायी वकील ने प्रतिवादी राज्य का प्रतिनिधित्व किया। जस्टिस शशिकांत...