मिडिया
October 26, 2018
“रौशनी नहीं है, अंधेरा दिख रहा है”- प्रधानमंत्री मोदी
“रौशनी आपसे आ रही है प्रधानमंत्री जी”- आनंद महिंद्रा
महान भारत की बर्बादी के दौर में उस ख़ूबसूरत मंच पर हुआ यह संवाद शेक्सपीयर के संवादों से भी क्लासिक है। अपने प्रोफेसर की बात पर क्लास रूम में एक छात्र खड़ा हो गया।
खेतों में पराली जल रही थी, क्लास रूम में सवाल उबल रहे थे। जबकि आग की आँच और क्लास रूम में पांच...
October 25, 2018
भावना में भगवान बसते हैं। इसलिए भक्त बहुत भावुक होते हैं। राफेल का मामला उछला तो मुझे लगा कि भावुक भक्त भगवान से कहेंगे— कह दीजिये यह झूठ है। राहुल गांधी ने जब बार-बार चौकीदार को चोर कहा तो मुझे लगा कि भक्त चिल्लाएंगे-- मोदीजी यह अपमान मत सहिये। आप संसद में पूर्ण बहुमत में हैं। जेपीसी के अध्यक्ष आपकी पार्टी का होगा। जांच करवाकर भौंकने वाले के मुंह बंद करवाइये और उसके बाद मुकदमा करवाकर राहुल...
October 25, 2018
मंगलवार को पूरे दिन सीएनएन पर एक पट्टी बार बार दिखती है कि ट्रम्प चुनावों में झूठ और भय फैला रहे हैं। इस पट्टी में अगर मगर नहीं है, बस साफ़ साफ़ घोषणा है कि ट्रम्प ने झूठ बोला है।
सीएनएन के रिपोर्टर ने तो पूछ ही लिया कि राष्ट्रपति जी आप माइग्रेंट को लेकर जो आरोप लगा रहे हैं, उसके सबूत है? क्या भारत में कोई प्रधानमंत्री मोदी से पूछ सकता है? क्या कोई साफ़ साफ़ इस तरह की पट्टी चला सकता है कि...
October 25, 2018
ऐसा लगता है कि उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी नाम बदलने का अभियान चला रहे हैं। हाल में उन्होंने उत्तरप्रदेश के प्रसिद्ध शहर इलाहबाद का नाम बदलकर प्रयागराज करने की घोषणा की है। प्रयाग में गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती का संगम है और शायद इसी कारण उन्होनें हमारे शहरों के नाम से इस्लामिक शब्दों को हटाने के अभियान के तहत इस शहर का नाम बदलने का निर्णय लिया है। वैसे इलाहबाद का नाम...
October 24, 2018
आज मैं ये पूरे विश्वास के साथ कह पा रहा हूं कि अपार बहुमत वाली मौजूदा सरकार इतिहास में एक निष्प्रभावी सरकार के तौर पर याद रखी जाएगी. एक ऐसी सरकार, जो कॉस्मेटिक सर्जरी, मीडिया प्रोपेगेंडा के जरिए 5 साल तक लोगों को विकास का सपना दिखाती रही. एक ऐसी सरकार, जिसने बहुत सारे मामूली स्कीम्स की शानदार पैकेजिंग की. एक ऐसी सरकार, जिसने मुद्दों को संबोधित करने की जगह हर बार मुद्दों को बदलना जरूरी समझा. कुल...
October 24, 2018
आखिरकार हमें आयातित मूंग ओर मसूर की जहरीली दाल खरीद कर खाने पर क्यो मजबूर किया जा रहा है जबकि देश की सबसे बड़ी सरकारी फूड रेगुलेटर ऑथरिटी (FSSAI) यह साफ कह रही है कि मसूर और मूंग की दाल खाना आप बन्द ही कर दे क्योंकि वह जहरीली है. और हमारे पास ऐसी कोई व्यवस्था नही है जिससे यह पता लगाया जा सके कि यह स्थानीय है या आयातित.
FSSAI ने यह कहा है कि कनाडा और ऑस्ट्रेलिया के किसान इन मूँग ओर मसूर की...
October 24, 2018
जब भारत की जनता गहरी नींद में सो रही थी, तब दिल्ली पुलिस के जवान अपने जूते की लेस बाँध रहे थे। बेख़बर जनता को होश ही नहीं रहा कि पुलिस के जवानों के जूते सीबीआई मुख्यालय के बाहर तैनात होते हुए शोर मचा रहे हैं। लोकतंत्र को कुचलने में जूतों का बहुत योगदान है। जब संविधान की धज्जियाँ उड़ती हैं, तब रात को जूते बाँधे जाते हैं। पुलिस के जवान सीबीआई दफ्तर को घेर लेते हैं। रात के पौने एक बज रहे होते हैं।...
October 22, 2018
2013 में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को 'पिंजरे में बंद तोता' और 'मालिक की आवाज़' बताया था, ऐसा नही है कि मोदी राज में कुछ परिवर्तन आया, परिस्थितियां आज भी वही है लेकिन, कल एक अभूतपूर्व घटनाक्रम सामने आया है केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने अपने ही नंबर दो अधिकारी राकेश अस्थाना के खिलाफ घूस लेने के मामले में एफआईआर दर्ज की है. ऐसा उन्होंने अपने नम्बर एक अधिकारी यानी सीबीआई प्रमुख आलोक...
October 22, 2018
1701 में येल यूनिवर्सिटी की बुनियाद पड़ी थी। चार सौ साल की यात्रा पूरी करने वाली इस यूनिवर्सिटी की आत्मा ब्रिटेन के ऑक्सफ़ोर्ड में बसती है। जबकि है अमरीका के न्यू हेवन शहर में। यहाँ दो दिनों से भटक रहा हूँ । आज भटकते हुए बायो-मेकानिक्स की प्रयोगशाला में पहुँचा। यहाँ तीन भारतीय छात्र नीलिमा, निहव और अली हमारे पाँव और उँगलियों की स्थिरता और उसके ज़रिए लगने वाले बल के बीच संतुलन का अध्ययन कर रहे हैं...
October 21, 2018
शुक्रवार को विजयदशमी के मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से आयोजित संघ स्थापना दिवस और शस्त्र पूजन समारोह के दौरान उस वक्त रंग में भंग पड़ गया जब खुशी में की गई फायरिंग के दौरान राइफल की बट फटने से विधायक और फोटो जर्नलिस्ट पर चोटें लग गई, जिसके बाद वे गंभीर रुप घायल हो गए.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तर प्रदेश के ...