मिडिया
July 10, 2019
उत्तर प्रदेश के बरेली में भाजपा विधायक की बेटी ने पुलिस से अपनी जान बचाने की गुहार लगाई है। भाजपा विधायक की बेटी ने अपने ही पिता से जान को खतरा बताया है। इसका एक विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दरअसल भाजपा विधायक राजेश मिश्रा की बेटी ने दलित युवक से शादी के बाद अपनी जान को खतरा बताया है। इसको लेकर बेटी और उनके पति अजितेश ने एक वीडियो जारी किया। इस वीडियो में दोनों ने भाजपा...
July 10, 2019
द टेलीग्राफ में आज पहले पन्ने पर सात कॉलम की एक खबर का शीर्षक है, "बिग्गेस्ट कॉरपोरेट स्लाइस फॉर बीजेपी"। मूल रूप से यह खबर कॉरपोरेट चंदे पर है और इसमें बताया गया है कि कॉरपोरेट चंदे का सबसे बड़ा हिस्सा भाजपा को मिला है। खबर कहती है कि भाजपा जब सत्ता में नहीं थी तब भी उसने अधिकतम कॉरपोरेट दान हासिल किया था। फिरोज एल विनसेन्ट की बाईलाइन वाली यह खबर नई दिल्ली डेटलाइन से है और मुख्य रूप से...
July 9, 2019
पीएम नरेंद्रम मोदी के गढ़ कहे जाने वाले गुजरात में दलितों पर एक के बाद एक हमले हो रहे हैं। इस बार फिर दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। अहमदाबाद के निकट एक कस्बे में कथित ऊंची जाति के लोगों ने एक दलित युवक को सोमवार की रात एक दलित युवक को इसलिए काट डाला, क्योंकि उसने अंतर्जातीय विवाह किया।
'हिंदुस्तान' की रिपोर्ट के मुताबिक, युवक पर हमला उस समय किया गया, जब वह...
July 9, 2019
स्वागत कीजिए देश की पहली प्राइवेट ट्रेन का!....... जी हां, दिल्ली और लखनऊ के बीच चलने वाली तेजस एक्सप्रेस देश की पहली प्राइवेट ट्रेन होगी जो उन हजारों बेरोजगारो की छाती पर से दौड़ने वाली है जो सरकारी रेलवे में नौकरी का सपना संजोए बैठे हुए हैं।
इंडियन रेलवे कोई छोटी मोटी संस्था नही है। भारतीय रेलवे 12,000 से अधिक ट्रेनों का संचालन करता है, जिसमें 2 करोड़ 30 लाख यात्री रोज यात्रा...
July 8, 2019
उत्तर प्रदेश पुलिस की बर्बरता का असली चेहरा सामने आया है। यह घटना मैनपुरी की है जहां पत्नी के साथ बलात्कार की रिपोर्ट लिखाने गए एक दलित शख्स को पुलिसकर्मियों ने कथित तौर पर पीट कर बेहोश कर दिया। 41 साल के इस शख्स का आरोप है कि शुक्रवार को मैनपुरी में अलीगढ़-कानपुर हाईवे पर दो अज्ञात युवकों ने उसकी 38 साल की पत्नी के साथ बलात्कार किया लेकिन रिपोर्ट लिखाने थाने पहुंचने पर उसकी बुरी तरह पिटाई...
July 8, 2019
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में दलित युवकों की पिटाई का मामला सामने आया है। यहां लोगों ने चोरी के आरोप में तीन दलित युवकों के कपड़े उतार दिए गए और उनकी बेरहमी से पिटाई की गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'युवकों को एक मोबाइल स्टोर के मालिक ने शनिवार रात उस समय रंगे हाथों पकड़ा था जब वे स्टोर का ताला तोड़ रहे थे।' घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो...
July 8, 2019
लड़कियों की आजादी को लेकर मध्य प्रदेश के डीजीपी वीके सिंह का एक विवादित बयान सामने आया है। उन्होंने अपहरण की घटनाओं के लिए लड़कियों की आजादी को जिम्मेदार ठहराया है। सिंह ने कहा कि आजकल लड़कियां स्वतंत्र ज्यादा हो रही हैं। इसके साथ ही ऐसे मामले भी अधिक हुए हैं, जिसमें वह घर से चली जाती हैं और रिपोर्ट होती है किडनैपिंग की। उधर, डीजीपी के इस बयान पर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं...
July 7, 2019
पंजाब नेशनल बैंक में घोटालों के सिलसिले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। नीरव मोदी के 13,000 करोड़ रुपए के घोटाले के बाद पीएनबी में एक और घोटाला सामने आया है। दरअसल पीएनबी ने भूषण पावर एंड स्टील लिमिटेड (BPCL) के 3805.15 करोड़ रुपए के घोटाले की रिपोर्ट RBI को रिपोर्ट भी सौंप दी है। इस रिपोर्ट में पीएनबी ने लिखा है कि, भूषण पावर एंड स्टील लिमिटेड ने बैंक कर्ज में धोखाधड़ी की और...
July 7, 2019
पंजाब नेशनल बैंक का नाम बदल कर अब 'घपला घोटाला बैंक' रख देना चाहिए। सबसे पहले जतिन मेहता, फिर नीरव मोदी और अब भूषण स्टील के नीरज सिंघल इन तीनों ने पीएनबी बैंक के खाताधारकों के हजारों करोड़ रुपये डुबो दिए हैं, छोटे मोटे 100 से 500 करोड़ के घपलों घोटालों की तो खबरें ही बाहर नहीं आ पाती है।
आज खबर आई है कि PNB में भूषण पावर एंड स्टील लिमिटेड (BPCL) ने 3805.15 करोड़ रुपए का घोटाला...
July 7, 2019
समय को अपना कह देने से वह अपना नहीं हो जाता है। हम एक गुज़र चुके समय को गुज़रता हुआ देखते हैं। फेसबुक और ट्विटर की टाइमलाइन दुनिया भले ही ग्लोबल होने का दावा करती है लेकिन वह है वो पूरी तरह से लोकल । बल्कि आपके मोहल्ले का छोटा सा सेक्टर-2 मार्केट टाइप। उसके बाहर बदल रही दुनिया पर किसी का ध्यान ही नहीं जाता है। तभी जब खचाखच भरे बाज़ार में कोई अंग्रेज़ चला आता है जिसे हम देखकर फिर से वापस खचाखच हो...