मिडिया

August 20, 2019
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आरक्षण को लेकर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की टिप्पणी और बाद में उस पर संघ की सफाई को लेकर तंज कसा है। उन्‍होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के मामले को देखकर लगता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचारों का सम्मान नहीं करते हैं। बता दें कि संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा था कि जो आरक्षण के पक्ष में हैं और जो इसके खिलाफ हैं उन...
August 20, 2019
भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने मंगलवार को आरक्षण के मुद्दे पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत को खुली बहस की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि आरक्षण पर चर्चा की बजाए जाति व्यवस्था समाप्त करने पर चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि अनुसूचित जाति से जुड़े 54 प्रतिशत लोगों के पास देश में अपनी जमीन नहीं है, जबकि एक खास जाति का दबदबा है और उसे सारे अधिकार मिले हुए हैं।...
August 20, 2019
राजीव गांधी की 75वीं जयंती के मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री ने नाम लिए बगैर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से बढ़ रही असहिष्‍णुता, सांप्रदायिक ध्रुवीकरण और कुछ खास समूहों की की हिंसक वारदातें और भीड़ हिंसा की प्रवृत्तियां हमारे समाज को नुकसान पहुंचा सकती हैं। उन्होंने कहा, ‘हमें राजीव गांधी के रास्ते पर चलना होगा। वे (राजीव गांधी) शांति, एकीकरण...
August 20, 2019
बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने उत्तर प्रदेश में पेट्रोल डीजल पर वैट लगाने से बढ़े दामों पर प्रदेश सरकार को घेरते हुये इसे गरीब परिवारों के पेट पर लात मारने वाला क्रूर कदम बताया है।   मंगलवार को किये गये एक ट्वीट में मायावती ने कहा, ''यूपी बीजेपी सरकार द्वारा पेट्रोल व डीजल की कीमत में भारी वृद्धि महंगाई बढ़ाने व करोड़ों गरीब व मध्यम वर्गीय परिवारों के पेट पर लात मारने वाला...
August 20, 2019
मोदी सरकार आज कल पत्रकारों से दूर-दूर नजर आ रही है। ताजा मामला रामनाथ काव वार्षिक मेमोरियल लेक्चर का है। जहां पत्रकारों को इस कार्यक्रम में आने के लिए न्योता दिया गया लेकिन कार्यक्रम के एक दिन पहले उन्हें फोन कर मना कर दिया गया। उनसे कहा गया उन्हें कार्यक्रम में आने की इजाजत नहीं है। बताया जा रहा है कि इस बार गृह मंत्री अमित शाह इस व्याख्यान में आंतरिक सुरक्षा पर भाषण देने वाले हैं। इंडियन...
August 19, 2019
भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी का कहना है कि जम्मू-कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा वापस लेना सही फैसला था। हालांकि अब देश की अर्थव्यवस्था को सुधारने की जरूरत है क्योंकि यह राष्ट्रीय सुरक्षा एवं राष्ट्र-निर्माण दोनों के लिहाज से अहम है। राज्यसभा सदस्य ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के कार्यकाल में अपनाई गईं "गलत नीतियां...
August 19, 2019
बसपा प्रमुख मायावती ने आरक्षण के मुद्दे पर आरएसएस पर हमला किया है। ट्वीटर पर मायावती ने कहा कि आरएसएस को अपनी आरक्षण विरोधी मानसिकता छोड़ देनी चाहिए। मायावती की यह प्रतिक्रिया आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के एक बयान पर दी है। मायावती ने कहा कि आरएसएस का अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के आरक्षण के संबंध में यह कहना कि...
August 19, 2019
जम्मू-कश्मीर पीपुल्स मूवमेंट के संस्थापक और पूर्व आईएस शाह फैसल ने दिल्ली उच्च न्यायालय में खुद को दिल्ली के एयरपोर्ट से हिरासत में लिए जाने के खिलाफ याचिका दायर की है। फैसल की याचिका पर कोर्ट ने केंद्र से जवाब मांगा है। कोर्ट इस मामले पर अगली तारीख 23 अगस्त तय की है। बता दें कि 2011 बैच के आईएएस टॉपर शाह फैसल को पिछले दिनों दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में ले...
August 18, 2019
भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली से सांसद और पंजाबी गायक हंसराज हंस ने जेएनयू को लेकर नया सुझाव दिया है। हंस ने कहा कि जेएनयू का नाम बदलकर एमएनयू रखा जाना चाहिए। वह जेएनयू में एबीवीपी की ओर से आयोजित 'एक शाम शहीदों के नाम' कार्यक्रम में सिरकत करने पहुंचे थे। वहीं उन्होंने यह बात कही।  खबरों के मुताबिक जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 को बेअसर करने के फैसले पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि...
August 18, 2019
ऑटो सेक्टर में चल रही मंदी के चलते देश की कई दिग्गज कंपनियों ने अपना प्रोडक्शन ठप्प कर दिया है। इसी श्रृंखला में अब टाटा मोटर्स और हीरो मोटोकॉर्प का नाम भी जुड़ गया है। इन दो बड़ी कंपनियों ने अपनी मैन्युफैक्चरिंग अस्थायी रूप से बंद कर दी है। खबरों के मुताबिक हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी को चार दिन के लिए बंद रखने का फैसला किया है। कंपनी ने वार्षिक अवकाश और बाजार की...