मिडिया

June 18, 2020
नई दिल्ली। कोरोना के मामलों में एक बार फिर उछाल देखने को मिला है। देश में पिछले 24 घंटे में ही 12881 नए मामले सामने आए हैं और साथ ही 334 लोगों की मौत भी हुई है। अभी तर 24 घंटे में 12 हजार से ज्यादा केस नहीं आए थे, ये पहली बार है जो महज 24 घंटे में इतने केस सामने आए हैं। गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिकपिछले 24घंटों में  सबसे अधिक 12,881नए मामले सामने आए, 334...
June 18, 2020
नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी से लड़ने के लिए पीएम केयर्स फंड में प्राप्त अनुदान को नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फंड (एनडीआरएफ) में ट्रांसफर करने के संबंध में दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है। द वायर की रिपोर्ट के मुताबिक जस्टिस अशोक भूषण, एसके कौल और एमआर शाह की पीठ ने केंद्र को इस मामले पर चार हफ्ते के भीतर हलफनामा दायर कर जवाब देने को कहा है...
June 18, 2020
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बयान में 'चीन का जिक्र नहीं होने' को लेकर निशाना साधा और कहा कि उन्हें 'गुमराह करने' के बजाय सामने आकर जवाब देना चाहिए। राहुल ने यह सवाल भी किया कि जवानों की शहादत पर दुख प्रकट करने में राजनाथ सिंह को दो दिन का समय क्यों लगा? उन्होंने कहा कि अगर यह इतना दर्दनाक था तो अपने ट्वीट में चीन का नाम न लेकर भारतीय सेना का...
June 17, 2020
श्रीनगर। कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार फैलता ही जा रहा है। अब खबर है कि जम्मू-कश्मीर में सीआरपीएफ के 70 जवानों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। एक जवान की कोरोना वायरस से मौत हो चुकी है। एनडीटीवी के मुताबिक ये जवान जम्मू और कश्मीर में लॉ एंड आर्डर ड्यूटी पर तैनात हैं। सुरक्षा बलों की दिल्ली हेडक्वार्टर ने इसकी पुष्टि की है। बीते आठ जून को अनंतनाग में तैनात एक सीआरपीएफ जवान की...
June 17, 2020
नई दिल्ली। लद्दाख में सोमवार रात गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में भारतीय सेना के एक कर्नल सहित 20 सैनिक शहीद हो गए। पिछले पांच दशक से भी ज्यादा समय में सबसे बड़े सैन्य टकराव के कारण क्षेत्र में सीमा पर पहले से जारी गतिरोध और भड़क गया है। सेना ने शुरू में मंगलवार को कहा कि एक अधिकारी और दो सैनिक शहीद हुए, लेकिन देर शाम बयान में कहा गया कि 17 अन्य सैनिक जो अत्यधिक ऊंचाई पर...
June 17, 2020
भारत चीन सीमा पर LAC पर तनाव बढ़ता ही जा रहा है हमारे 20 जवान वहां शहादत दे चुके हैं हालांकि हम यह बात शुरू से कह रहे थे कि पेंगोंग लेक इलाके पर तुरन्त विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत है लेकिन मोदी सरकार 'सब ठीक है' 'स्थिति नियंत्रण में है' जैसे शब्दों को लगातार दोहराती रही। 1962 में हुए भारत-चीन युद्ध से लेकर 2013 तक भारत-चीन सीमा पर सिर्फ दो ही बड़ी घटनाएं घटीं थी। एक 1967...
June 17, 2020
भाजपा महासचिव (संगठन) बीएल संतोष ने एक वेंटीलेटर की तस्वीर पोस्ट की (बाकायदा गैर सरकारी पीएम केयर्स के सरकारी लोगो के साथ) और दावा किया कि कुल मिलाकर इनकी संख्या इतनी होगी जितनी 65 साल में देश में खरीदे गए हैं। वैसे, 65 साल में किसी प्रधानमंत्री ने पीएम केयर्स नाम का कटोरा भी नहीं टांगा था। पर वह अलग मुद्दा है। कल से यह ट्वीट दनादन रीट्वीट किए जा रहे हैं और इसे पीएम केयर्स के खातों का ऑडिट...
June 17, 2020
आपकी मेडिकल टीम भले कहे कि हमारे यहां तो संक्रमित में से डेढ-दो प्रतिशत ही मर रहे हैं, कितना ही झूठ बोलें लेकिन यदि आधी आबादी संक्रमित हो गई और उसमें दो प्रतिशत मरीज भी मरे तो क्या आंकड़ा बनेगा?– एक प्रतिशत भी मरे तो 65 लाख!! समझिए मोदीजी, समझिए! हां, गांठ बांधें कि हम महामारी में जी रहे हैं। मैं क्योंकि दुनिया की खबर रखता हूं तो जनवरी-फरवरी में जान लिया था कि कोरोना वायरस महामारी है...
June 16, 2020
नई दिल्ली। कोरोना महामारी के कारण देश की अर्थव्यवस्था को तगड़ा नुकसान होने के साथ ही अब इसका असर पूरी तरह से दिखने लगा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बिजनेस में घाटा होने पर एक बिजनेसमैन ने अपनी ही सुपारी दे दी। बिजनेसमैन की लाश 10 जून को दिल्ली के रणहौला इलाके में एक पेड़ से लटकी हुई मिली थी जिसके बात यह मौत एक मिस्ट्री बन गई थी लेकिन अब पुलिस ने इस मिस्ट्री को सुलझाने का दावा किया है।...
June 16, 2020
पटना। कोविड 19 महामारी के बीच बिहार के मुजफ्फरपुर जिले और आसपास के इलाकों में एक बार फिर से चमकी बुखार यानि एईएस के दस्तक देने की खबर सामने आ रही है। पिछले वर्ष 160 से ज्यादा बच्चों की जान इस बीमारी ने ले ली थी, जिसके बाद कई तरह की घोषणाएं और वादे सरकार द्वारा किए गए थे। इन वादों में टीकाकरण और पेडिएट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट की स्थापना, इस बीमारी पर विशेष शोध आदि शामिल थे। इस वर्ष चमकी...