शिक्षा
November 6, 2019
अंग्रेजी दैनिक द टेलीग्राफ ने मंगलवार को पहले पन्ने पर सात कॉलम में टॉप पर खबर छापी है, केंद्र सरकार ने कृष्ण चंदर की कहानी जामुन का पेड़ को आईसीएसई के सिलेबस से हटा दिया है। हिन्दी के लेखक की हिन्दी कहानी हिन्दी के सिलेबस से हटाए जाने पर अंग्रेजी के अखबार में पूरी प्रमुखता से छपी इस खबर का शीर्षक वही है जो मैंने ऊपर लगाया है।
खबर के मुताबिक, अखबार के सूत्रों ने कहा कि एक खास राज्य के...
November 4, 2019
एक तरफ़ जहाँ केंद्र की मोदी सरकार लगातार देश को डिजिटिल बनाने का दावा कर रही है, वहीं बिहार में छात्र डिजिटल शिक्षा से कोसों दूर हैं, क्योंकि उनको शिक्षा देने वाले कंप्यूटर शिक्षक लगभग 800 दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। इनके धरने के कारण यह है कि बिहार के स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा पूरी तरह से बंद पड़ी है। इस दौरान शिक्षकों ने अपने सभी त्यौहार भी धरना स्थल पर ही मनाए हैं। इसके बावजूद सत्ताधारी दल...
November 4, 2019
जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में छात्र पिछले एक सप्ताह से हॉस्टल फीस में वृद्धि, आने-जाने के समय, प्रोटेस्ट फाइन को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों का कहना है कि हॉस्टल नियमावली के मसौदे के अनुसार यूनिवर्सिटी प्रशासन जेएनयू को जेल बनाना चाहता है।
छात्रों का कहना कि हॉस्टल मेस बिल में मनमाने ढंग से बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा इंटर हॉस्टल एडमिनिस्ट्रेशन से जेएनयू छात्र संगठन को पूरी...
October 17, 2019
पीलीभीत: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के एक प्राइमरी स्कूल के हेडमास्टर द्वारा सुबह के समय पारंपरिक प्रार्थना की जगह कथित तौर पर मदरसे की दुआ (प्रार्थना) कराने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद प्रशासन ने जिले की बीसलपुर तहसील के ग्यासपुर गांव में स्थित प्राइमरी स्कूल के हेडमास्टर को निलंबित करने के साथ मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
जिलाधिकारी पीलीभीत वैभव श्रीवास्तव के अनुसार, जिले की...
October 17, 2019
यूपी के पीलीभीत में एक स्कूल के हेडमास्टर को सिर्फ इसलिए सस्पेंड कर दिया गया, क्योंकि उसने स्कूल में 'लब पे आती है दुआ तमन्ना बन के' प्रार्थना करवाई थी...जिस पर कुछ लोगों ने ये कहते हुए एतराज़ किया कि ये एक धार्मिक प्रार्थना है, जो मदरसे में गाई जाती है...हैरानी की बात ये कि इस एतराज़ को गंभीरता से लेकर हेडमास्टर को सस्पेंड भी कर दिया गया....जबकि सच ये है कि ये प्रार्थना कई स्कूलों में...
October 15, 2019
गुजरात में 18 महीने से साढ़े दस लाख विद्यार्थी 3,738 पदों की परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे थे। 20 अक्तूबर को परीक्षा होनी थी लेकिन 12 अक्तूबर को ख़बर आती है कि परीक्षा रद्द हो गई है। गुजरात सबोर्डिनेट सर्विसेज़ सलेक्शन बोर्ड परीक्षा का आयोजक है। इस परीक्षा का विज्ञापन 12 नवंबर 2018 को आया था। इस संबंध लोकसभा चुनावों से पहले नौजवानों को बरगला कर रखने से है या नहीं, ये गुजरात के विद्वान नौजवान तय...
October 14, 2019
झज्जर। देश में शिक्षा के निजीकरण, बाजारीकरण का नंगा स्वरूप आज देखने को मिल रहा है। हरियाणा के झज्जर जिले में स्थित WORLD COLLEGE OF MEDICAL SCIENCE AND RESEARCHES के MBBS के छात्र अपनी पढ़ाई संबंधित समस्या को लेकर बीते 42 दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी अनिश्चित कालीन भूखहड़ताल का आज 8वां दिन है।
फोन पर हुई बातचीत में वहीं के पीड़ित छात्र डॉ. गौरव गुप्ता ने बताया कि देश की प्रतिष्ठित...
October 14, 2019
नागपुर। वर्धा स्थित विश्वविद्यालय के छह छात्रों को परिसर में बिना अनुमति के समारोह आयोजित करने और राजनीतिक नेताओं के खिलाफ मॉब लिंचिंग और बलात्कार जैसे संगीन मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखने पर किया गया निष्कासन रविवार को निरस्त कर दिया गया। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के छात्रों को 9 अक्टूबर को निष्कासित कर दिया गया था, क्योंकि विश्वविद्यालय के...
October 14, 2019
इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय में छात्रसंघ बहाली को लेकर कई छात्र आमरण अनशन पर बैठे हैं। छात्रों का आरोप है कि प्रशासन छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन कर रहा है। ऐसे में इविवि की पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ऋचा सिंह ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर इच्छा मृत्यु की गुहार लगाई है। पढ़िए ऋचा सिंह का पूरा पत्र...
माननीय महामहिम
राष्ट्रपति जी
विषय : माननीय राष्ट्रपति जी को...
October 11, 2019
अमेरिकन हिस्टोरिकल असोसिएशन (एएचए) ने जेएनयू द्वारा प्रख्यात इतिहासकार रोमिला थापर के प्रोफेसर एमिरेटस के पद की समीक्षा करने के कदम पर गहरी चिंता जाहिर की है.
अमेरिकन हिस्टोरिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष जॉन आर. मैकनील ने जेएनयू के कुलपति एम जगदीश कुमार को पत्र लिख कर उनके इस निर्णय पर असहमति और नाराजगी जाहिर की है. अमरीकी इतिहास संघ का ने कहा है कि रोमिला थापर एक योग्य और समृद्ध इतिहासकार हैं...