भेदभाव

May 9, 2018
पिछले साल आज ही के दिन महाराणा प्रताप जयंती के मौके पर साठ से अधिक दलितों के घर जला दिए गए थे। जिसके बाद पूरे उत्तर प्रदेश समेत देशभर से विरोध की आवाजें सामने आने लगीं थी। इस घटना के बाद दलितों के लिए संघर्ष कर रही भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर रावण को विलेन बना लिया गया और उन्हें रासुका के तहत जेल में बंद किया गया है। वहीं खबर सामने आ रही है कि भीम आर्मी के सहारनपुर जिला अध्यक्ष सचिन...
May 8, 2018
इक्कीसवीं शताब्दी के इस दौर में भी दलितों को अपने मूल अधिकारों के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है. देशभर में अलग अलग हिस्सों में दलित समुदाय पर अत्याचार और भेदभाव हो रहा है। अब ऐसा ही मामला बिहार के वैशाली जिले से सामने आया है. यहां शनिवार को दलित युवक की बारात पर कुछ बदमाशों ने हमला कर दिया. दलित युवक का नाम सुधीर पासवान है, सुधीर का आरोप है कि शनिवार...
May 8, 2018
प्रेमी युगल की मदद करने के शक में दलित युवक पर जानलेवा हमला किया गया। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।  यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के बागपत जिले का है। यहां अमीनगर सराय में घर से फरार प्रेमी युगल की मदद करने के शक में एक दलित युवक पर किए हमले के मामले में पुलिस ने अदूरदर्शिता से काम लिया। कमाला गांव के...
May 6, 2018
देशभर में दलितों के साथ भेदभाव और अत्याचार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। अब गुजरात के डीसा जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। यहां शादी के निमंत्रण कार्ड में सिंह लिखवाने पर दलित परिवार को धमकियां मिल रही हैं।  बीबीसी गुजराती की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शादी के दिन कार्यक्रम में खलल डालने की परिवार को धमकी दी जा रही...
May 5, 2018
कर्नाटक विधानसभा चुनाव का प्रचार बीच में छोड़कर लौटे योगी आदित्नाथ ने उत्तर प्रदेश के आगरा में तेज आंधी तूफान के कारण मरने वाले लोगों के परिवारों से मुलाकात की उस दौरान एक दलित के घर में उनको पीनेके लिए पानी दिया गया लेकिन उन्होंने मना कर दिया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक तरफ सूबे के दलित परिवारों के बीच जाकर भोजन कर रहे हैं और रात बिता रहे हैं तो दूसरी तरफ एक दूसरा ही नजारा देखन को मिला...
May 5, 2018
हरियाणा की खट्टर सरकार में दक्षिणपंथी संगठनों की गुंडागर्दी थमने का नाम नहीं ले रही है। अब गुरुग्राम में देश के मुसलमानों के साथ भेदभाव और हिंसा का नया मामला सुर्खियों में आ गया है। दरअसल पिछले महीने सेक्टर 53 के मैदान में 20 अप्रैल को जुमे की नमाज को लेकर विवाद पैदा हो गया था। इसके बाद 27 अप्रैल को सख्त सुरक्षा के बीच इस जगह पर जुमे की नमाज अदा की गई थी,...
May 5, 2018
कन्नौज। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में गोरखपुर त्रासदी के बाद 60 से ज्यादा मासूमों की ऑक्सीजन की कमी की वजह से मौत हो गई थी। जिसकी बात यूपी सरकार की देशभर में जमकर आलोचना हुई। लेकिन इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी स्वास्थ्य सुविधाओं की हालत जस की तस है।  स्वास्थ्य सुविधाओं की अनिय‌मितताओं को लेकर एक और मामला आज सामने आया है, जहां योगी सरकार के एक फोन...
May 2, 2018
भाजपा के विधायक सुरेंद्र सिंह ने एक बार बेहद ही संवेदनशील मुद्दे पर विवादास्पद बयान दिया है। उत्तर प्रदेश के बलिया से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने समाज में दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं पर यह विवादास्पद बयान दिया। विधायक सुरेंद्र सिंह ने मीडिया मे कहा कि समाज में जो विकृति आई है, उसमें अभिभावक का पूरा दोष है। क्योंकि नीति भी यही कहती है कि 15 वर्ष की उम्र तक अभिभावक का धर्म है अपने...
May 1, 2018
दलितों के साथ भेदभाव, अत्याचार और हिंसा के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. ताजा मामला राजस्थान के भीलवाड़ा से सामने आया है. यहां एक दलित दूल्हे को घोड़ी  पर चढ़ने से रोका गया फिर उतारकर कथित तौर पर उसकी पिटाई की गई।   समाचार एजेंसी एएनआई की ख़बर के अनुसार, रविवार को भीलवाड़ा के गोवर्धनपुर गांव में दलित दूल्हे को घोड़ी चढ़ने पर पीटा गया और...
April 30, 2018
देश में दलित पिछड़े समाज को मिलने वाले संवैधानिक आरक्षण को समाप्त करने की बात तो समाज का एक वर्ग हमेशा करता आया है लेकिन जातिवाद की लगातार गहरी होती जाती जड़ों पर वह खामोश रहना ही पसंद करता है। समय-समय पर वोट बैंक का डैमेज कंट्रोल करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार के कई शीर्ष नेता दलितों के घर पर भोजन तो कर आते हैं लेकिन दलितों पर लगातार हो अत्याचार और भेदभाव के मामले संवेदनशील होते नजर नहीं...