भेदभाव
June 28, 2019
बरेली के एक मदरसे में पढ़ने वाले मुस्लिम ने वीडियो जारी कर अपनी आपबीती सुनाई है। मोहम्मद फरमान नियाजी मॉब लिंचिंग की उस घटना को याद कर सिहर उठते हैं जब दो दिन पहले वह अलीगढ़ से बरेली जा रहे थे। इस दौरान राजघाट नारोरा स्टेशन से कुछ युवा ट्रेन में चढ़े और नियाजी की टोपी देखकर उनपर पर जातिवादी टिप्पणी करने लगे और थोड़ी देर बाद पिटाई शुरू कर दी।
मोहम्मद फरमान नियाजी कहते हैं कि '...
June 27, 2019
झारखंड में मुस्लिम युवक की मॉब लिंचिंग की पूरी दुनिया में आलोचना हो रही है। इस घटना से एक और जहां भारत की पूरी दुनिया में बदनामी हुई है। वहीं अब यह मामला अमेरिका भी पहुंच गया है। अमेरिका के अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक आजादी आयोग (USCIRF) ने झारखंड की घटना की कड़ी निंदा की और भारत सरकार से इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की है।
मालूम हो, बीते दिनों झारखंड में...
June 24, 2019
बचपन में सूरज निकलने के समय गंगा नदी में नहाने के दिनों में कई लोगों को देखता था। रोज़ नहाने आने वाले लोग धार के बहाव और सुबह की ठंड से कमज़ोर पड़ते आत्मबल को सहारा देने के लिए राम का नाम लेने लगते थे। कांपता हुआ आदमी राम का नाम लेते ही डुबकी लगा देता था। अब देख रहा हूं कमज़ोर को जान से मार देने और डराने के लिए जय श्री राम का नाम बुलवाया जा रहा है।
अभी तक गाय के नाम पर कमज़ोर मुसलमानों को...
June 20, 2019
मुरादाबाद: बजरंग दल, हिंदू युवा वाहिनी आदि कथित हिंदुत्ववादी संगठनों का मुस्लिमों के प्रति नजरिया जगजाहिर है। मोदी सरकार बनने के बाद ये संगठन तेजी से सक्रिय हुए। एक बार फिर से ये संगठन अब मोदी और योगी सरकार पर ही सवाल उठा रहे हैं। बुधवार को यूपी के मुरादाबाद में बजरंग दल ने सड़क पर नमाज के विरोध में हाईवे पर हनुमान चालीसा का पाठ किया। बजरंग दल के इस कदम से हाइवे जाम हो गया और दोनों तरफ वाहनों की...
June 19, 2019
नई दिल्ली : दक्षिण एशियाई अमेरिकी मानवाधिकार और प्रौद्योगिकी अनुसंधान संगठन द्वारा सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक इंडिया पर अभद्र भाषा और गलत सूचना के विश्लेषण से पता चलता है कि अभद्र भाषा का उच्चतम अनुपात जो 37 प्रतिशत है इस्लामोफोबिया से जुड़ा है। इसके बाद आती है फेक न्यूज़ कि जो 16 प्रतिशत है और सामग्री जिसे जातिवादी और लिंग/कामुकता से संबंधित घृणास्पद भाषण के रूप में वर्गीकृत किया जा सकता है,...
June 16, 2019
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की योगी सरकार अपने अजीबो-गरीब फैसलों से अकसर मीडिया की सुर्खियों में रहती है। सोशल मीडिया पर पोस्ट को लेकर पत्रकारों की गिरफ्तारी के बाद तानाशाही का एक वाकया सामने आया है। प्रदेश में बीजेपी सरकार को बर्खास्त करने की मांग करने पर पीएसी के एक कांस्टेबल को बर्खास्त कर दिया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नोएडा में ड्यूटी पर तैनात इटावा के रहने...
June 10, 2019
वैसे तो मुझे आज पश्चिम बंगाल में भाजपा की राजनीति और अखबारों में उसकी पर रिपोर्टिंग पर लिखना चाहिए लेकिन यह मामला अभी कुछ दिन चलेगा और उसपर लिखने का मौका फिर मिलेगा। पर अलीगढ़ के टप्पल कस्बे में जो हो रहा है वह शायद संभल जाए तो इसमें अखबारों की भूमिका बताना रह जाएगा। आज दैनिक जागरण में पहले पन्ने पर खबर है, बच्ची के कातिलों को फांसी की मांग के साथ टप्पल में तालाबंदी। इस खबर की तस्वीर आप देख सकते...
June 8, 2019
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी और समाजवादी चिंतक फ्रैंक हुजूर को मिले सरकारी बंगले को जबरन खाली करवा दिया है। लखनऊ के दिलकुशा कॉलोनी में उनको बंगला बी-5 आवंटित किया गया था। जहां वह अपनी किताबों और 38 बिल्लियों के साथ रहते थे। राज्य संपत्ति विभाग फोर्स के साथ वहां पहुंची और जबरन बंगला खाली कराया गया। फ्रैंक हुजूर की किताबों को भी बाहर फेंक दिया गया।...
June 8, 2019
मुंबई: बीते साल 6 जून को पुणे पुलिस ने माओवादियों से जुड़ाव का आरोप लगाते हुए तीन अलग-अलग शहरों से पांच सामाजिक कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया था और जनवरी 2018 में भीमा कोरेगांव में हुई हिंसा का ज़िम्मेदार बताया था।
पुलिस का यह भी कहना था कि वे नक्सल गतिविधियों में संलिप्त थे। यह गिरफ्तारियां मुंबई, नागपुर और दिल्ली में हुई थीं। गिरफ्तार किए जाने वालों में सामाजिक कार्यकर्ता और राजनीतिक...
June 7, 2019
न्यायाधिकरण द्वारा ‘विदेशी' घोषित किए जाने के बाद हिरासत शिविर में भेजे गए कारगिल युद्ध में भाग ले चुके सैनिक मोहम्मद सनाउल्ला को गुवाहाटी उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को जमानत दे दी। न्यायमूर्ति मनोजीत भुइयां और न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार डेका की पीठ ने याचिकाओं पर सुनवाई की और 20-20 हजार रुपये के दो मुचलके पर उन्हें जमानत दे दी।
पीठ ने कहा कि सनाउल्ला कामरुप के पुलिस अधीक्षक...