भेदभाव

May 22, 2018
उत्तर प्रदेश के कानपुर और कानपुर देहात में  ज़हरीली शराब पीने से 10 लोगों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद से शराब दुकान मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर दुकान को सील कर दिया गया है। इस मामले में कुछ आबकारी विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही भी सामने आ रही है। ऐसे में मामले की जांच कर उन कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की तैयारी हो रही है। वहीं कुछ लोगों को हैलेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद...
May 21, 2018
गौहत्या और बीफ के नाम पर हत्या का सिलसिला फिर शुरु हो गया है. अब खबर आ रही है कि मध्य प्रदेश के सतना ज़िले में गोहत्या के संदेह में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या करने की घटना सामने आई है. हिंदुस्तान टाइम्स में प्रकाशित एक ख़बर में बताया गया है कि 45 वर्षीय रियाज़ पेशे से एक दर्ज़ी हैं. शुक्रवार को उन्हें भीड़ ने गोहत्या के संदेह में बुरी तरह पीट दिया. उन्हें अस्पताल में भर्ती...
May 19, 2018
भारतीय जनता पार्टी का विश्वविद्यालय परिसर में गुंडागर्दी को बढ़ावा देने का एक और अवसर मिल गया है. इस बार निशाने पर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय है. विवाद मोहम्मद अली जिन्ना की उस तस्वीर को लेकर है जो 1938 से लगी है. 2 मई को संघ परिवार, हिंदू युवा वाहिनी और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने इस तस्वीर को हटाने की मांग के साथ विश्वविद्यालय परिसर में प्रदर्शन किया. इन लोगों पर कार्रवाई...
May 18, 2018
गुरुग्राम में मुस्लिम समुदाय के लोगों को नमाज पढ़ने का मामला हाल के ही दिनों में गर्माया हुआ था, अब ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ के शास्त्री नगर से सामने आया है। बुधावार की देर रात दो समुदायों के बीच टकराव के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। दरअसल, बीजेपी की अगुआई में कुछ हिंदू संगठनों ने एक मकबरे पर मुस्लिमों के नमाज पढ़ने पर आपत्ति जताई थी। इसके बाद ही यह टकराव हुआ।...
May 16, 2018
हरियाणा की खट्टर सरकार में भी दलितों और महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब मेवात से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। यहां कुछ लोगों द्वारा एक दलित किशोरी को बंधक बनाकर रखने, उसका धर्म परिवर्तन कराने और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश करने के साथ ही किशोरी को चालीस हजार रुपए में बेचने का मामला सामने आया है।   फिलहाल मामले के...
May 14, 2018
दक्षिण एशिया के चर्चित उर्दू शायर फैज अहमद फैज के शेर और शायरी से कौन वाकिफ  नहीं होगा। क्या पाकिस्तान और क्या भारत? उनके शब्दों और हर्फों की बानगी सरहद की दीवारों से भी निर्बाध आवाजाही करती रही है। लेकिन पिछले दिनों फैज की बेटी के साथ घटी घटना ने विवाद खड़ा कर दिया है। फैज की बेटी को एक कार्यक्रम के लिए दिल्ली आने का निमंत्रण दिया गया, लेकिन उन्हें कार्यक्रम में शामिल नहीं होने...
May 13, 2018
वर्ग बनाम वर्ण की चर्चा इससे पहले भी होती रही है। लेकिन जब हम कार्ल मार्क्स के बरअक्स इस चर्चा को आगे बढ़ाते हैं, तो यहां पर वर्ग के मायने कुछ अलग हो जाते हैं। भारत में वर्ग के मायने होते हैं अमीर वर्ग और गरीब वर्ग। लेकिन कार्ल मार्क्स जिस वर्ग की बात कर रहे हैं। उसमें मालिक वर्ग और मजदूर वर्ग है। इसलिए हमें बहुत ही सावधानी पूर्वक इस अंतर को समझते हुए बात करनी होगी। इसी प्रकार वर्ण की भी...
May 13, 2018
पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी दो मई को अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में हुए बवाल पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए परिसर में हंगामे की टाइमिंग को लेकर सवाल उठाए हैं। साथ ही उन्होंने हंगामा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे एएमयू के छात्रों की मांगों का भी समर्थन किया. एएमयू परिसर में उस समय हंगामा हुआ था जब पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी को एएमयू छात्र संघ की आजीवन सदस्यता देने का...
May 12, 2018
​भारत का अध्यात्म असल में एक पागलखाना है, एक ख़ास तरह का आधुनिक षड्यंत्र है जिसके सहारे पुराने शोषक धर्म और सामाजिक संरचना को नई ताकत और जिन्दगी दी जाती है. कई लोगों ने भारत में सामाजिक क्रान्ति की संभावना के नष्ट होते रहने के संबंध में जो विश्लेषण दिया है वो कहता है कि भारत का धर्म इसके लिए जिम्मेदार है. निश्चित ही भारत का धर्म प्रतिक्रान्ति का हथियार है लेकिन सर उपर उपर नजर आने वाले इस...
May 9, 2018
पिछले साल आज ही के दिन महाराणा प्रताप जयंती के मौके पर साठ से अधिक दलितों के घर जला दिए गए थे। जिसके बाद पूरे उत्तर प्रदेश समेत देशभर से विरोध की आवाजें सामने आने लगीं थी। इस घटना के बाद दलितों के लिए संघर्ष कर रही भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर रावण को विलेन बना लिया गया और उन्हें रासुका के तहत जेल में बंद किया गया है। वहीं खबर सामने आ रही है कि भीम आर्मी के सहारनपुर जिला अध्यक्ष सचिन...