भेदभाव
May 27, 2019
दलितों के साथ भेदभाव और अत्याचार थमने का नाम नहीं ले रहा है। मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले मकी महिदपुर तहसील के कुंडीखेड़ा गांव में दलित दूल्हे द्वारा घोड़ी पर बैठकर बारात निकालने से नाराज सवर्ण समाज ने गांव के दलितों के साथ बात व्यवहार और कारोबार बंद कर दिया। इस मामले की जानकारी दलित संगठनों को लगने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।
दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक ...
May 27, 2019
नई दिल्ली। बेगूसराय में एक शख्स के महज मुस्लिम होने के चलते गोली मारे जाने की घटना सामने आयी है। इससे संबंधित वीडियो भी अब सामने आ गया है। पीड़ित मोहम्मद कासिम का कहना है कि वह पान की एक दुकान के सामने अपनी बाइक के साथ खड़ा था तभी राजीव यादव नाम का शख्स आया और उसने पूछा उसका नाम क्या है। मोहम्मद कासिम के अपना नाम बताने पर हमलावर ने कहा कि मुस्लिम हो तो यहां क्या कर रहे हो, तुम्हे तो पाकिस्तान में...
May 26, 2019
झारखंड के सरकारी कॉलेज के एक आदिवासी शिक्षक को इसलिए गिरफ्तार कर लिया गया क्योंकि उसने सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर बीफ खाने के समर्थन में पोस्ट लिखा था। पुलिस ने इस पोस्ट को आपत्तिजनक करार देते हुए शिक्षक को गिरफ्तार किया है।
एक अधिकारी ने बताया कि जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में अनुबंध पर काम कर रहे जीतराई हांसदा को शनिवार की रात को जमशेदपुर के साकची इलाके में एक गांव...
May 26, 2019
उत्तर प्रदेश के बिजनौर से बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को खंडित करने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद से दलित समाज के लोगों में काफी आक्रोश है। उन्होंने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया।
दैनिक समाचार पत्र अमर उजाला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को शांत किया। प्रतिमा को खंडित करने के आरोप में...
May 25, 2019
मुंबई। महाराष्ट्र से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां के एक सरकारी अस्पताल में पढ़ाई करने वाली छात्रा ने कथित तौर पर रैगिंग और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर खुदकुशी कर ली है। छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। छात्रा की पहचान डॉक्टर पायल तडवी के तौर पर की गई है। बताया जाता है कि छात्रा के परिजनों ने अस्पताल के डीन, पुलिस और यहां तक की राज्यमंत्री से भी इस बाबत...
May 25, 2019
वडोदराः गुजरात के वडोदरा जिले के पाद्रा तालुका में स्थित महुवड गांव में एक फेसबुक पोस्ट को लेकर कथित तौर पर उच्च जाति के 200 से 300 लोगों की भीड़ द्वारा एक दलित दंपति के घर पर हमला करने का मामला सामने आया है। दलित युवक ने फेसबुक पोस्ट में कथित तौर पर लिखा था कि सरकार दलितों के शादी समारोह के लिए गांव के मंदिर का इस्तेमाल करने की मंजूरी नहीं देती।
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस...
May 23, 2019
गुजरात। देश के संविधान में भले ही ‘सर्व-धर्म सम्भाव’ का उल्लेख हो। लेकिन आज भी समाज में पिछड़ी जाति के लोगों को खुलेआम खुशियां मनाने की छूट नहीं है। गुजरात के मेहसाणा जिले में शादी में घोड़ी लाने पर गांव के सवर्णों ने दलित समुदाय का बहिष्कार कर दिया। इस भेदभाव का दलित समाज ने एकजुट होकर मुंह-तोड़ जवाब दिया। साथ ही पुलिस के सहयोग से घोड़ी पर पूरे उत्साह के साथ बारात निकालने में सफल रहे।...
May 21, 2019
गुजरात की सरकार ने विधानसभा सत्र के दौरान स्वीकार किया है कि सूबे में अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के खिलाफ आपराधिक मामले बढ़े हैं। गुजरात सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंंत्री ईश्वर परमार ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि गुजरात में 2013 से 2017 के दौरान दलितों के खिलाफ 32% और अनुसूचित जनजातियों (एसटी) के खिलाफ क्राइम 55% बढ़ गया है। उन्होंने बताया कि 2013 से 2017 तक एससी और एसटी...
May 18, 2019
लोकसभा चुनाव 2019 में चुनाव आयोग की भूमिका पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। विपक्ष खुलकर आयोग पर आरोप लगा रहा है कि वह निष्पक्ष रूप से फैसले नहीं ले रहा। बंगाल में अमित शाह के रोड शो में हुई हिंसा के बाद बुधवार को चुनाव आयोग के तय समय से 20 घंटे पहले ही चुनाव प्रचार को रोक दिए जाने की भी तीखी आलोचना हुई थी। इस फैसले के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया कि चुनाव आयोग मोदी और शाह...
May 17, 2019
देश का संविधान सर्वधर्म समभाव की बात करता है लेकिन आज भी यहां धर्म और जाति के नाम पर लोग बंटे हुए हैं। आज भी अंतर्जातीय विवाह को अपनाया नहीं जाता है। तीन तलाक पीड़िता ने जब बुधवार को धर्म परिवर्तन कर हिन्दू लड़के से मंदिर में शादी कर ली तो नवदंपति को धमकियां मिलना शुरु हो गई। युवक व युवती ने एडीजी दफ्तर में पत्र देकर सुरक्षा मांगी है। एडीजी के पीआरओ ने बताया कि नवदंपति आएंगे तो उनकी सुरक्षा को लेकर...