दलित
December 18, 2017
First Published on: May 26, 2017
भूमि सबसे अहम् सवाल है। ज़मींदार कौन होगा और भूमिहींन कौन रहेगा, समाज का मेल कौन साफ करेगा , यह जातिवाद पर कायम हुई व्यवस्था तय करती है. जब ज़मीन का " री -डिस्ट्रीब्यूशन " होगा तो जाति निर्मूलन की तरफ एक और कदम हम बढ़ेंगे।
ऊना आंदोलन के बाद हमारे संघर्ष ने 300 एकर्स ज़मीन हक़ से वापस लिया। vibrant गुजरात summit के खिलाफ आंदोलन...
December 15, 2017
नई दिल्ली। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने दलितों को हिंदू धर्म छोड़ने की नसीहत दी। बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने बौद्ध धर्म तब अपनाया जब उन्हें पूरी तरह भरोसा हो गया था कि दलितों को हिंदू धर्म में न्याय नहीं मिलेगा। रामदास अठावले ने समुदाय के सदस्यों से भी ऐसा ही करने को कहा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री...
November 28, 2017
28 नवंबर को महात्मा ज्योतिबा फुले का स्मृति दिन है. इसी दिन 1890 को उनका निधन हुआ था.
ज्योतिबा फुले और आम्बेडकर का जीवन और कर्तृत्व बहुत ही बारीकी से समझे जाने योग्य है. आज जिस तरह की परिस्थितियाँ हैं उनमे ये आवश्यकता और अधिक मुखर और बहुरंगी बन पडी है. दलित आन्दोलन या दलित अस्मिता को स्थापित करने के विचार में भी एक “क्रोनोलाजिकल” प्रवृत्ति है, समय के क्रम में उसमे एक से...
November 27, 2017
आज आरक्षण के प्रणेता व भारत के पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह (25 जून 1931 - 27 नवंबर 2008) की 9वीं पुण्यतिथि है।
90 के दशक में पटना के गाँधी मैदान की सद्भावना रैली में देश के सभी बड़े नेताओं की मौजूदगी में बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद जनसैलाब के बीच जोशोखरोश के साथ वी पी सिंह का अभिनंदन कर रहे थे :
राजा नहीं फ़कीर है
भारत की तक़दीर है।
7 अगस्त 1990 को मंडल कमीशन...
November 25, 2017
Representational image
गुजरात चुनाव में दलितों का उत्पीड़न मुद्दा बनना ही था और यह बन रहा है. शुक्रवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने रोहित वेमुला की खुदकुशी का मामला उठाया और कहा कि उनकी हत्या हिंदुस्तान की सरकार ने की है. राहुल के इस तर्क में दम है. रोहित मामले पर गौर करें तो पाएंगे कि हैदराबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी में अंबेडकरवादी छात्रों के आंदोलन को पहले तो जोर-जबरदस्ती दबाने की...
November 18, 2017
पिछड़े वर्ग के मतों से 2014 के लोकसभा चुनाव व 2017 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भारी बहुमत पाने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ पिछड़े वर्ग के नेताओं का गुस्सा बढ़ रहा है। निकाय चुनाव में ओमप्रकाश राजभर की पार्टी ने जहां अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं, वहीं भाजपा भी अब उन्हें सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने की तैयारी में है।
गोरखपुर में कुर्मी-सैंथवार समाज के नेता धर्मेंद्र...
November 18, 2017
‘क्या पानी में आग लग सकती है ?’’
किसी भी संतुलित मस्तिष्क व्यक्ति के लिए यह सवाल विचित्र मालूम पड़ सकता है। अलबत्ता सामाजिक-राजनीतिक आंदोलनों पर निगाह रखनेवाला व्यक्ति बता सकता है कि जब लोग सदियों से जकड़ी गुलामी की बेड़ियों को तोड़ कर आगे बढ़ते हैं तो न केवल /बकौल शायर/ ‘आसमां में भी सुराख हो सकता है’ बल्कि ‘ पानी में भी आग लग सकती है।’...
November 16, 2017
आप बड़े चालाक हैं। स्वतंत्रता के बाद 30 साल तक संसद में बात करते रहे कि आरक्षण आर्थिक आधार पर होना चाहिए।
हम कहते रहे कि क्या आप रेलवे स्टेशन से भिखारी पकड़कर आई ए एस बनाना चाहते हैं ?
आप कहते रहे कि नहीं, हम मिनिमम क्वालिफिकेशन तय कर गरीबों में कम्पटीशन कराकर योग्य गरीब चुनेंगे!
हम कहते रहे कि भारत मे जातीय आधार पर भेदभाव किया गया है जिससे सामाजिक शैक्षणिक...
November 15, 2017
“चंद्र्शेखर की गिरती सेहत के मद्देनज़र रासुका हटाया जाये” यह मांग आज एस.आर. दारापुरी संयोजक उत्तर प्रदेश जनमंच एवं सदस्य स्वराज अभियान उत्तर प्रदेश समिति ने आज प्रेस को जारी बयान में कही है. उन्होंने कहा है कि सितम्बर के आखिरी सप्ताह से भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर की सेहत खराब चल रही है. सितम्बर में उसे जेल में कई दिन तक बुखार, पेट दर्द तथा सांस लेने में तकलीफ की शिकायत रही थी जो बाद...
November 13, 2017
मीरापुर : सहारनपुर से 110 किमी दूर मुज़फ़्फ़रनगर जनपद के थाना क्षेत्र मीरापुर में कैथोड़ा ग्राम पंचायत के अधीन एक गांव है दायमपूरा. दायमपूरा के प्रवेश पर अम्बेडकर धर्मशाला है, इसके बाहर एक प्रवेश बोर्ड लगा है. बोर्ड पर लिखा है ‘द ग्रेट चमार’, जाटव नगर में आपका स्वागत है.
इस गांव से 4 किमी आगे पुट्ठी इब्राहिमपुर नाम के एक दूसरे गांव में भी इसी तरह का एक बोर्ड लगा है. कई गांव में...