जाति
February 15, 2018
मोरना /सरधना : आज़ाद भारत में ग़ुलामी की दास्तान का एक सनसनीखेज़ मामला सामने आया है. मसला मेरठ और मुज़फ़्फ़रनगर के 89 दलित परिवारों को ज़बरदस्ती बंधक बनाकर एक साल तक काम कराने का है.
इन सभी को पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर जनपद में ईंट भट्ठे पर काम कराने के बहाने ले जाया गया था, जहां इनसे न सिर्फ़ काम कराया गया. बल्कि इनको घर आने से ज़बरदस्ती रोका गया. रात में भट्टे मालिक के लोग हथियारों...
February 14, 2018
नई दिल्ली. आजादी के 70 साल बाद भी भारत में जातिवाद की मानसिक बीमारी लोगों के दिमाग से नहीं गई है. यह बीमारी दूरदराज क्षेत्रों में ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय राजधानी में भी बुरी तरह लोगों के दिमागों को जकड़े हुए है. जातीय घृणा का ताजा मामला दिल्ली यूनिवर्सिटी से सामने आया है. दिल्ली विश्वविद्यालय के दयाल सिंह कॉलेज में एक छात्र पर उसकी जाति से नफरत करने के कारण हमला करने का मामला सामने आया है. छात्र...
February 13, 2018
दिलीप सरोज को हिंदू-ब्राह्मण-व्यवस्था के नियम के मुताबिक मार डाला गया! इस व्यवस्था के मुताबिक दलित दिलीप का पांव गलती से ऊंच कही जाने वाली जात के विजय शंकर सिंह (राजपूत ..!!!) के पांव से छू गया तो वह 'अपवित्र' हो गया... उसकी इज्जत चली गई..!
इस पंडा-व्यवस्था के गुलाम विजय शंकर सिंह ने स्वाभाविक प्रतिक्रिया दी और दिलीप को डंडा-ईंट-पत्थरों से मार-मार कर मार डाला..! इस ब्राह्मण-...
February 13, 2018
सहारनपुर : दलितों के उभरते हुए नेता जिग्नेश मेवानी लगातार पश्चिम यूपी में सक्रिय हैं. आज मेरठ में जिग्नेश मेवाणी ने चन्द्रशेखर को रिहा करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार को ललकारा और 18 फ़रवरी को सहारनपुर में जुटने का आह्वान किया है.
सहारनपुर ‘दलित कैपिटल’ के तौर पर जाना जाता है. मुख्यमंत्री रहते मायावती यहीं हरोड़ा से विधायक चुनी गई थीं. कांशीराम भी यहीं से लोकसभा चुनाव लड़े थे....
February 12, 2018
इलाहाबाद में एलएलबी कर रहे दलित छात्र दिलीप सरोज की पीट-पीट कर निर्मम हत्या कर दी गयी है क्योंकि एक दबंग व्यक्ति के पैर से उसका पैर टकरा गया। यदि आप दलित हैं,वंचित और उपेक्षित हैं तो आपको संभल कर चलना पड़ेगा क्योंकि अभी देश मे रामराज कायम हो चुका है।
रामराज?? रामराज का आशय जरूर समझ रहे होंगे आपलोग! रामराज मतलब मनुवाद, मनुवाद मतलब सवर्णवाद, सवर्णवाद मतलब शोषण वाद, शोषणवाद मतलब शूद्र का...
February 10, 2018
आज मैं इंडियन एक्सप्रेस में मृणाल पांडेय का महिलाओं की हंसी वाला लेख पढ़कर सोच रहा हूँ कि क्यों हिंदी पट्टी की सवर्ण स्त्रीवादी महिलाएं हँसब, ठेठायब, फुलायब गालू वाले अंदाज में स्त्री विमर्श करना चाहती हैं। उन्हें कुछ दिनों पहले ही ‘बलात्कार होते रहते हैं’ जैसे महान उद्गार व्यक्त करने वाली रेणुका चौधरी की हंसी दुर्गा की हंसी सा दिखती है, महिषासुर के वध के पूर्व। यानी बलात्कार के...
February 9, 2018
जाती व्यवस्था और ब्राह्मणवाद की भारतीय समाज में पकड़, दलित- बहुजन समाज का उत्पीरण एवं कई अन्य विषयों को लेकर शीतल साठे और सचिन माली के साथ तीस्ता सेतलवाड की बातचीत का यह दूसरा भाग
February 6, 2018
वे आये और घबराए हुए स्वर में कहने लगे- बहुत बुरा हो गया।
Image: http://new.resurgentindia.org
मुझे लगा फिर से कहीं दलित पीटे गए, उनके घरों को आग लगा दी गई। पर ऐसा नहीं था। वे थोड़ा अपने आप को संभालते हुए फिर बोले- फलाने की लड़की एक नीची जाति के लड़के संग भाग गई।
मुझे यह खबर सुनकर बहुत खुशी हुई। मैंने मुस्कुराते हुए कहा- इससे बड़ी खुशी की क्या बात हो सकती है कि लड़का लड़की...
February 4, 2018
नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश में दलित महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं. दलितों की हत्या के मामलों में मामूली इजाफा हुआ है, लेकिन दलित महिलाओं के साथ बलात्कार में ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज की गई है. रेप के प्रयास का आंकड़ा तकरीबन तीन गुना बढ़ गया है. हाल ही में दिल्ली में सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय की बैठक में प्रदेश सरकार ने यह रिपोर्ट रखी है.
2015 के मुकाबले 2016 में दलित महिलाओं पर अत्याचार के...
February 4, 2018
नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश पुलिस पर एक शख्स को फर्जी मुठभेड़ में गोली मारने का आरोप लगा है. यह आरोप लगाया है जितेन्द्र यादव नाम के शख्स के परिवार वालों ने. जितेन्द्र यादव के परिवार वालों का कहना है कि यूपी पुलिस ने एक फेक एनकाउंटर में उसे गोली मारी है. परिवार कहना है कि उसे उसकी जाति की वजह से गोली मारी गई.
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक शनिवार (3 फरवरी) रात को नोएडा के सेक्टर 122 के...