जाति
March 13, 2018
हापुड़. सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव में तीन युवकों ने दो युवकों पर चोरी का आरोप लगाते हुए उन्हें बंधक बना लिया. आरोपितों ने दोनों युवकों को हाथ बांधकर लटका दिया और बेरहमी से पीटा. दबंगों ने पीड़ित युवकों के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और दिव्यांग युवक के बायें हाथ का अंगूठा भी काट लिया. एक आरोपित ने इस दरिंदगी का वीडियो भी बना लिया.
दलित जाति से ताल्लुक रखने वाले पीड़ित दिव्यांग युवक ने तीनों...
March 12, 2018
"लोग टूट जाते हैं, एक घर बनाने में
तुम तरस नहीं खाते, बस्तियां गिराने में?"
महंत सरजू दास की अगुवाई में 26 फरवरी 2017 की रात के नीम अंधेरे में दलित बस्ती पर बुलडोजरों से हमला हुआ,उस वक़्त करेड़ा सो रहा था, लोग गहरी नींद में थे,तब बस्ती उजाड़ने की इस साज़िश को अंजाम दिया गया,यह भी चिंता नहीं की गई कि इन घर दुकानों में सोये लोगों की जान जा सकती है.
संपत्ति की ऐसी भी क्या लालसा...
March 11, 2018
नई दिल्ली. देश में दलितों की स्थिति आजादी के 70 साल बाद भी बहुत नहीं बदली है. आज भी दलितों के साथ अमानवीय व्यवहार की खबरें आए दिन आती रहती हैं. सरकारें आती हैं और जाती हैं लेकिन दलितों की संपूर्ण सुरक्षा का प्रबंध नहीं कर पाती. हर साल आने वाली एनएचआरसी की रिपोर्ट दलित अत्याचार रोकने में नाकाम सरकारों की पोल खोलती है. इस रिपोर्ट में सिर्फ दर्ज केसों के बारे में जानकारी होती है लेकिन इससे भी ज्यादा...
March 10, 2018
नई दिल्ली: यूपी के बलिया में महिला दिवस पर दलित महिला के साथ वीभत्स वारदात को अंजाम दिया गया. सूदखोरों ने कर्ज के विवाद में महिला को जिंदा जला दिया. 40 वर्षीय रेशमी घर पर सो रही थी. इस दौरान गांव के दबंग लोगों ने रेशमी के शरीर पर मिट्टी तेल छिड़कने के बाद आग लगा दी. रात में ही पुलिस ने रेशमी को जिला अस्पताल पहुंचाया. चिकित्सकों के अनुसार वह करीब 60 प्रतिशत तक झुलस गयी है.
महिला का कसूर था कि...
March 10, 2018
सावित्री बाई ज्योति बा फुले भारतीय इतिहास में सर्वोत्तम युगल के तौर पर कहे जा सकते है. भारतीय समाज में यदि फुले दम्पति के कार्यो को भली प्रकार से समझ लिया और अपना लिया तो अहिंसात्मक क्रांति अवस्यम्भावी है. पिछले कुछ वर्षो में ज्योति बा फुले के विचारो के विषय में विभिन्न लोगो ने लिखा है लेकिन सावित्री बाई फुले के विचारो और कार्यो के बारे में बहुत कम जानकारी है. अधिकांशतः लोग उन्हें ज्योतिबा...
March 10, 2018
पिछले साल 9 मई को गांधी पार्क में जब भीम आर्मी शब्बीरपुर में दलितों पर हुए हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जुटी थी तो किसी को भी इसकी ताक़त का अंदाज़ा नहीं था. अफ़सर कह रहे थे —‘ये लड़के कुछ नहीं कर पाएंगे’. मगर इसी दिन इन्हीं लड़कों ने सहारनपुर को राष्ट्रीय ख़बर बना दिया और मायावती ज़मीन पर उतरने को मजबूर हो गईं.
इसके बाद भीम आर्मी की दमन प्रकिया चली और दलित बहुल किसी...
March 9, 2018
आई मूर्ति पर विपदा भारी
अम्बेडकर और गांधी की तोड़े
लेनिन को भी अब नहीं छोड़े
भगतसिंह भी खतरे में दिखते
शाषक आया अत्याचारी
आई मूर्ति पर विपदा भारी।
कर्ज में डूबे किसान हैं मरते
बच्चे ऑक्सीजन बिन तड़पे
खाने को कहीं भात नहीं है
लाला सरकारी गल्ला है हड़पे
राष्ट्रवाद के नारे में ढ़ककर
चंदन तस्करी करे भगवाधारी
आई मूर्ति पर विपदा भारी।
कहीं पर गैया कहीं पर दंगा
मत लो तुम सरकार से...
March 9, 2018
राजस्थान के भीलवाड़ा जिले का करेड़ा कस्बा विगत दो वर्षों से दलित व पिछड़े समुदाय के लिये अन्याय उत्पीड़न का जीवंत उदाहरण बन गया है, दलित पिछड़ों से उनके स्वामित्व वाली 25 बीघा जमीन जबरन छीन ली गई है, विरोध करने पर उन्हें ही फर्जी मामलों में फंसा कर जेल भेज दिया गया, जबकि दलित समुदाय द्वारा दर्ज मामले विगत दो वर्ष से या तो जैर तफ़्तीश रखे गये है, या उन्हें अदम वकु झूठा ही बता कर अंतिम रिपोर्ट दे...
March 8, 2018
भी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में में वंचित तबकों के लोग दिखने ही लगे थे कि अकादमिक क्षेत्र की नौकरियों में संविधान प्रदत्त आरक्षण पर सबसे बड़ा हमला कर दिया गया है।
UGC ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय के कहे अनुसार अभी परसों ही, यानी 5 मार्च को एक चिट्ठी लिखी है जिसमें इलाहाबाद उच्च न्यायालय के एक फैसले का हवाला देते हुए विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के शिक्षकों की भर्ती में आरक्षण के रोस्टर को...
March 8, 2018
नई दिल्ली. त्रिपुरा में बीजेपी की जीत के साथ ही दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओँ ने तांडव का माहौल पैदा कर दिया. प्राप्त जानकारी के मुताबिक गत चार दिनों में साढ़े पांच सौ वामपंथी पार्टी कार्यकर्ताओं पर हमले हुए हैं. 16 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं के घरों में तोड़फोड़ की गई है और 200 घरों को जला दिया गया है. 145 पार्टी कार्यालयों पर हमले और तोड़फोड़ तथा 235 कार्यालयों पर जबरन कब्जा कर लिया गया है....