महिला को संतान प्राप्ति का इलाज कराने ले गए थे पति- तांत्रिक ने बनाया हवस का शिकार

Written by sabrang india | Published on: February 5, 2019
पटना। संतान की आस में एक महिला, तांत्र‍िक के पास गई तो उसने हवस का शिकार बना डाला। तांत्रिक द्वारा महिला से रेप का मामला बिहार के कटिहार से सामने आया है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, निःसंतान महिला को बच्चा पैदा करने के इलाज के नाम पर अकेले में हवस का शिकार बनाया। कटिहार मुख्यालय से दूर अमदाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव पालटोला की ये घटना है। यहां एक शादीशुदा महिला के संतान नहीं हो रही थी। महिला का हर तरह से इलाज कराया लेकिन कुछ फायदा नहीं हुआ। तब उन्हें किसी ने एक तांत्र‍िक के पास जाने की सलाह दी।

उसके साथ पति और ससुर भी साथ में गए थे। तांत्र‍िक ने महिला को अंदर बुला लिया और परिजनों को बाहर ही बैठा दिया। वह महिला को अकेले अंदर ले गया और फिर उसे नशे में कर, उसके साथ रेप किया। उसके बाद वहशी तांत्रिक मौके से फरार हो गया।

महिला को जब थोड़ा सा होश आया तो पीड़ित महिला ने आपबीती परिजनों को बताई। घर वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। वे जिस तांत्र‍िक पर भरोसा करके इलाज कराने लाए थे, उसी ने भरोसा तोड़ दिया। इसके बाद महिला पति और ससुर के साथ नजदीकी पुलिस थाने पहुंची।

पुलिस ने तांत्रिक द्वारा शादीशुदा महिला के साथ बच्चा पैदा करने के नाम पर दुष्कर्म होने के लिखित शिकायत दर्ज कर ली। इसके बाद पुलिस ने छापा मारकर उस तांत्र‍िक को पकड़ लिया। फिलहाल तांत्रिक जेल में है।

बाकी ख़बरें