तमिलनाडु में भाजपा के खिलाफ नारे लगाने पर महिला गिरफ्तार !

Written by Sabrangindia Staff | Published on: September 4, 2018
तमिलनाडु में तूतीकोरिन एयरपोर्ट पर एक महिला को इसलिए गिरफ्तार कर लिया गया क्योंकि उसने भाजपा के प्रदेश के तमिलसाई सुंदरराजन के सामने  भाजपा विरोधी नारे लगा दिए थे। नारे लगाने वाली महिला लुई सोफिया को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इसको लेकर अब विपक्षी राजनैतिक दल फिर भाजपा पर हमलावर हो गए हैं।



मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक तूतीकोरिन एयरपोर्ट पर भारतीय जनता पार्टी की राज्य इकाई की अध्यक्ष के सामने एक महिला ने नारेबाजी शुरू कर दी। लुई सोफिया नाम की महिला ऑस्ट्रेलियाई विश्वविद्यालय में छात्रा बताई जा रही है। उधर, इस नारेबाजी के बीच तमिलसाई सुंदरराजन ने भी महिला से एयरपोर्ट पर ही खूब बहस की। एयरपोर्ट पर महिला 'फासीवादी बीजेपी सरकार डाउन-डाउन' के नारे लगा रही थीं। इस घटना के बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।

विवाद होने के बाद सोफिया के ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर घटना के बारे में बताया गया। उन्होंने ट्वीट किया कि क्या यदि में भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करती हूं, तो क्या मुझे फ्लाइट से उतार दिया जाएगा।

तमिलनाडु की बीजेपी अध्यक्ष तमिलसाई सुंदरराजन ने कहा, “एक मध्यम आयु की महिला ने मुझे देखकर बीजेपी के खिलाफ नारे लगाने शुरू कर दिए और गेट तक मेरा पीछा भी करने लगी। उसकी यह हरकत डरावनी थी। मुझे लगता है उसके पीछे किसी संगठन का हाथ है।”

इस मामले को लेकर डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन ने ट्वीट करते हुए कहा कि तमिलनाडु सरकार की यह कार्रवाई बेहद निंराशजनक है! और उस महिला को फौरन छोड़ा जाए। उन्‍होंने कहा कि यदि आप उन लोगों को गिरफ्तार करते हैं तो कितने लोगों को गिरफ्तार करेंगे? मैं भी सरकार के खिलाफ इस तरह के नारे लगाउंगा। बीजेपी का फासीवादी शासन हाय-हाय!

बाकी ख़बरें