ठाणे में 3 जनवरी को पहली बार निकलेगी सावित्रीबाई फुले की रैली

Written by Sabrangindia Staff | Published on: January 2, 2023
माली समुदाय द्वारा आयोजित रैली ठाणे बाजार से शुरू होकर शिवाजी बाजार होते हुए ठाणे में बाबासाहेब अंबेडकर के सामने कोर्ट नाका पर समाप्त होगी।


 
ठाणे का माली समुदाय पहली बार मंगलवार, 3 जनवरी को ठाणे शहर में 'सावित्री रैली' आयोजित करेगा। रैली सुबह 10 बजे ठाणे रेलवे स्टेशन पर बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा के सामने से शुरू होगी और ठाणे में बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा के सामने कोर्ट नाका पर समाप्त होगी।
 
रैली के बारे में बोलते हुए माली समाज संघ के अध्यक्ष नवनीत सिनाल्कर ने कहा, 'सावित्री रैली' के पीछे मुख्य विचार यह है कि सावित्रीबाई फुले, जो महिला शिक्षा की अग्रणी थीं, के विचारों को इस रैली के माध्यम से प्रचारित और प्रसारित किया जाएगा।
 
रैली में माली समाज के 2000 से अधिक लोग शामिल होंगे।
 
सालों से, दलित समुदाय और कई महिला संगठनों द्वारा, 3 जनवरी को एक महत्वपूर्ण दिवस के रूप में मनाया जाता है। संगठन इस दिन के शिक्षा दिवस के रूप में भी मनाते हैं। सावित्रीबाई फुले ने अपने पति ज्योतिबा के साथ राज्य में सभी जातियों, वर्गों और समुदायों की लड़कियों के लिए शिक्षा का बीड़ा उठाया था। 1848 में पुणे के भिडेवाड़ा के स्कूल में एक ऐतिहासिक पहली घटना देखी गई: जब विभिन्न जाति समूहों की लड़कियां पढ़ने के लिए एक साथ बैठीं। जब दंपति को उनके परिवर्तनकारी कार्यों के लिए बहिष्कृत किया गया, तो पुणे के एक व्यवसायी उस्मान शेख ने उन्हें आश्रय दिया। फातिमा शेख स्कूल में सावित्रीबाई फुले की साथी शिक्षिका थीं।

Related:

बाकी ख़बरें