सलाम तीस्ता सेतलवाड़- अंशु मालवीय की कविता के साथ हम सबका सलाम

Written by अंशू मालवीय | Published on: June 26, 2022


दुर्जय कठिन प्रचारक मोदी 
धर्म ध्वजा का वाहक मोदी 
अपधर्मी संहारक मोदी 
उसकी वाणी दाहक मोदी 
किस औरत से डरता है 
वो इस औरत से डरता है 

समझे ख़ुद को ख़ालिक मोदी 
ऐंठा जैसे मालिक मोदी 
साम -दाम, दण्ड- भेद के 
मंत्रों का कापालिक मोदी 
किस औरत से डरता है 
वो इस औरत से डरता है 

बहुमत का संवाहक मोदी 
जन में भय संचारक मोदी 
मारो - कापो - बालो चीखें 
दंगाई उद्धारक मोदी 
किस औरत से डरता है 
वो इस औरत से डरता है 

श्रम शोषण संचालक मोदी 
कॉरपोरेट का बालक मोदी 
कार में झाँको तब तुम जानो 
अम्बानी का चालक मोदी 
किस औरत से डरता है 
वो इस औरत से डरता है 

अमरीका का डंका मोदी 
हिटलर की है शंका मोदी 
ये जो चम-चम चमक रहा है 
सोने की है लंका मोदी 
किस औरत से डरता है 
वो इस औरत से डरता है 

बाहुबली बलवान है मोदी 
योग-भोग की खान है मोदी 
फिर भी कितना डरता है 
च...च...च...च डरता है 
तु ...तु ...तु ...तु डरता है 
हाय सहेली डरता है 
हाय रे मितवा डरता है 
वो इस औरत से डरता है।।

बाकी ख़बरें