प्रदर्शनकारी किसानों ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र में दिल्ली जाने वाला राजमार्ग जाम किया

Published on: June 12, 2023
हरियाणा, पंजाब, यूपी और अन्य पड़ोसी राज्यों के किसान नेता अपनी मांग को लेकर 'एमएसपी दिलाओ, किसान बचाओ' महापंचायत के लिए पिपली अनाज मंडी में एकत्र हुए थे।


Image: NDTV
 
सूरजमुखी की फसल की खरीद में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) नहीं मिलने का पुरजोर विरोध कर रहे हरियाणा के किसानों ने आज 12 जून को दिल्ली जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया। कुरुक्षेत्र जिले के पिपली गांव में आयोजित महापंचायत में सड़क जाम करने का निर्णय लिया गया। 'एमएसपी दिलाओ, किसान बचाओ' महापंचायत में हरियाणा, पंजाब, यूपी और अन्य पड़ोसी राज्यों के किसान नेता अपनी मांग को लेकर पिपली अनाज मंडी में एकत्र हुए थे।
 
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पिछले सप्ताह भावांतर भरपाई योजना (बीबीवाई) के तहत "अंतरिम राहत" के रूप में 8,528 सूरजमुखी किसानों के बैंक खातों में कल 29.13 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए थे। दिलचस्प बात यह है कि ओलंपियन पहलवान बजरंग पुनिया, जिन्हें हाल ही में भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप में चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान राज्य के किसानों का समर्थन मिला था, ने किसान नेता राकेश टिकैत के साथ महापंचायत में भाग लिया।  

बता दें कि 6 जून को भी कुरुक्षेत्र में किसानों ने दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे को जाम किया था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक काफी दिनों से कुरुक्षेत्र के किसान सूरजमुखी के बीज पर एमएसपी को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। छह जून को भी कुरुक्षेत्र में किसानों ने दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे को जाम कर दिया था।

इसके बाद सरकार से किसान प्रतिनिधियों की बातचीत हुई थी। बताया गया है कि दो बार प्रशासन से किसानों की बात हो चुकी है। इसके बाद सीएम खट्टर ने भी किसानों को भरोसा दिया था। उधर, किसानों का आरोप है कि सरकार उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही है।

Related:

बाकी ख़बरें