बचपन से ही एक्टर बनना चाहते थे पीएम मोदी- बड़े भाई का खुलासा

Published on: February 23, 2017
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने भाषण के दौरान विभिन्न तरह की भाव भंगिमाएं बनाकर लोगों को प्रभावित करते नजर आते हैं। वे अपनी गरीबी और फकीरी का दंभ भरते हुए भी दिन भर में कई ड्रेस बदलने के कारण चर्चाओं में रहते हैं। हैलीकॉप्टर से अपनी पार्टी का प्रचार करने जाकर लोगों को बड़े ही रोचक अंदाज में बताते हैं कि वे बे- कार हैं। विरोधियों पर हमलावर होते हुए वे खुद के वायदों को पूरी तरह भूलकर आत्मविश्वास से भरे नजर आते हैं। वे सरकार के हर काम को इवेंट बनाते नजर आते हैं। कई बार उनपर लोग तंज कसते हैं कि मोदी कमाल की ऐक्टिंग करते हैं। ऐसे में उनके बड़े भाई ने उनके बारे में अहम खुलासा किया है। पीएम के बड़े भाई सोमा मोदी ने बताया नरेंद्र दामोदर दास मोदी को बचपन में एक्टिंग बहुत पसंद थी। 

Soma Bhai
 
सोमा मोदी के अनुसार अगर वे राजनीति में नहीं आते तो आज एक बहुत बढ़िया अभिनेता होते। उन्होंने प्रधानमंत्री के बारे में कहा कि बचपन में उन्हें खेलना और एक्टिंग करना बहुत पसंद था। खाने में बाजरे की रोटी बहुत चाव से खाते थे। सोमा भाई ने बताया कि नरेंद्र मोदी बचपन में किसी बात पर गुस्सा होते थे, तो एक कोने में जाकर बैठ जाते थे। सोमा मोदी इस दिनों यूपी विधानसभा चुनाव में बीजेपी प्रत्याशियों के लिए प्रचार कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने बताया कि वे कभी राजनीति में आने की इच्छा नहीं रखते।

गुजरात के गधों को लेकर यूपी के सीएम अखिलेश के हालिया बयान के बारे में पूछे जाने पर सोमाभाई ने कहा, नेताओं का इस तरह की अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना राजनीति के स्तर में आई गिरावट को दर्शाता है। बोलते वक्त दूसरों के सम्मान का ध्यान रखना चाहिए। हालांकि पीएम मोदी खुद विपक्षी नेताओँ पर पर्सनल तरीके से हमला करते रहे हैं। अमित शाह भी अपने भाषणों में उनकी कॉपी करते नजर आते हैं। 


 

बाकी ख़बरें