चित्तौड़गढ़ में पति के सामने महिला से गैंगरेप

Written by Mahendra Narayan Singh Yadav | Published on: August 14, 2018
राजस्थान में बलात्कार की घटनाएं लगातार सामने आती जा रही हैं। ताजा घटना चित्तौडगढ़ जिले के बेगूं में हुई है, जहाँ 6 बदमाशों ने एक व्यक्ति के सामने ही उसकी पत्नी के साथ गैंगरेप किया।

Gang rape

बदमाशों ने दोनों को जान से मारने की धमकी भी दी और फिर भाग निकले। दहशत के मारे पीड़ित पति-पत्नी दस दिनों तक किसी को इस घटना के बारे में बता तक नहीं पाए। बाद में किसी तरह से दोनों ने हिम्मत जुटाकर पुलिस में रिपोर्ट की।

अपनी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसके पति का बदमाशों ने गला दबाया और उसके सामने ही उसके साथ छह लोगों ने गैंगरेप किया और किसी से बताने पर जान से मार डालने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

नईदुनिया की खबर के अनुसार अनुसार बाइक सवार दंपति के साथ 31 जुलाई की रात छह बदमाशों ने सोने के गहने, नकदी लूटकर मारपीट की और महिला से दुष्कर्म भी किया। मारपीट और गैंगरेप के बाद पीड़ित महिला की हालत खराब हो गई तो उसका बेगूं, भीलवाड़ा औ अहमदाबाद में उपचार कराया गया।

बाद में पुलिस ने मामला दर्ज करके 6 में से 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए चार आरोपी पांच दिन की पुलिस रिमांड पर हैं।
 

बाकी ख़बरें