राजधानी भोपाल में फिर हुआ गैंगरेप

Written by Mahendra Narayan Singh Yadav | Published on: July 24, 2018
मध्यप्रदेश में बलात्कार की घटनाएं लगातार जारी हैं। अब तक पुलिस अपराधियों और दबंगों को बचाने में ही लगी रहती थी, लेकिन अब खुद पुलिस के जवान ही बलात्कार करने लगे हैं।

Gang Rape

नईदुनिया के अनुसार ताजा घटना भोपाल में हुई है जिसमें एक पुलिसकर्मी और एक एसएएफ के जवान  विदिशा की एक महिला के साथ गैंगरेप किया है।

इस महिला के साथ दोनों जवानों ने हनुमानगंज थाना इलाके के एक लॉज में गैंगरेप किया। महिला ने पुलिस की दी शिकायत में बताया कि दोनों आरोपियों में से एक भोपाल ट्रैफिक पुलिस का जवान और दूसरा स्पेशल आर्म्ड फोर्स का।

महिला की शिकायत पर हनुमानगंज पुलिस ने गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया है।

राजधानी भोपाल में हुई इस वारदात ने एक बार फिर भाजपा के शासन की कानून-व्यवस्था की पोल खोल दी है। अभी इसी माह भोपाल में मंडला की एक और युवती के साथ भी गैंगरेप हुआ था। इस मामले में शहर के एक नामी होटल राजहंस के दो कर्मचारियों को पकड़ा गया था।

युवती ने आरोप लगाया था कि नौकरी का झाँसा देकर आरोपी उसे अंतरराज्यी बस अड्डे के पास एक मकान में ले गए जहां उसके साथ गैंगरेप किया गया। युवती नौकरी के लिए भोपाल आई थी, जहां पर होटल के दो कर्मचारी उसे धोखे से एक मकान में ले गए थे और फिर उसके साथ गैंगरेप किया था।

अभी हाल ही में भोपाल में भाजपा विधायक मुकेश चौधरी के 74 बंगला स्थित निवास पर एक नौकरानी के साथ दो कर्मचारियों ने भी गैंगरेप किया था। दोनों कर्मचारियों ने नौकरानी को चोरी के मामले में फंसाने की धमकी देकर उसके साथ बलात्कार किया। महिला ने शुक्रवार को पुलिस में शिकायत की थी लेकिन अभी तक गिरफ्तारी होने की खबर नहीं मिली है।
 
 

बाकी ख़बरें