BJP कार्यकर्ताओं के 'मोदी-मोदी' पर शिवसेना ने लगाए 'चोर-चोर' के नारे

Published on: July 6, 2017
मुम्बई में आयोजित नगर निकाय के जीएसटी रोल-आउट कार्यक्रम में शिवसेना और भाजपा के कार्यकर्ताओं एक दूसरे के भिड़ गए। दोनों कार्यकर्ता आपस में एक दूसरे कि खिलाफ नारे लगाने लगे।

Udhav Thackray
 
बताया जा रहा है कि यह घटना तब हुई जब शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे और वित्त एवं योजना मंत्री सुधीर मुनगंटीवार बीएमसी मुख्यालय में मौजूद थे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस दौरान "मोदी, मोदी" के नारे लगाए, जिसके तुरंत बाद शिवसेना "चोर है, चार है" के नारे लगाने लगे।

इस मामले में शिवसेना नेता किशोरी पेडनेकर ने कहा कि जब भाजपा कॉरपोरेटर ने शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे के खिलाफ नारे लगाए, तब उन्होंने उस पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। हालांकि इस समारोह का आयोजन बीएमसी को 600 करोड़ रुपये के चेक के सौंपने के लिए किया गया था। कार्यक्रम में मुंबई के मेयर विश्वनाथ महादेववार और बीएमसी आयुक्त अजय मेहता भी उपस्थित थे।

साभार: अमर उजाला

बाकी ख़बरें