दैनिक जागरण ने चौथे चरण में भी चुका दिया बीजेपी का कर्ज!

Published on: February 24, 2017
लखनऊ। पहले चरण के मतदान के बाद दैनिक जागरण पेड सर्वे छापने के कारण चर्चाओं में आया था। आज (गुरुवार को) जागरण ने फिर पहले पेज पर भाजपा नेता का स्टेटमेंट छापा है। वो भी झांसी एडिशन में जबकि आज झांसी समेत 12 जिलों में चौथे चरण का मतदान था। इसमें उमा भारती का स्टेटमेंट है जिसमें वे बुंदेलखंड को अलग राज्य का दर्जा देने के बारे में बात कर रही हैं। यह खबर अगर आप लखनऊ एडिशन पर देखेंगे तो वहां नहीं मिलेगी। वहां तीसरे चरण में चुनाव हो चुका है। ऐसे में जागरण पर फिर से सवाल खड़े हो रहे हैं। 

Dainik Jagran

आपको बता दें कि पहले चरण के चुनाव के बाद जागरण ने बीजेपी के पक्ष में सर्वे छापा था। इसमें दैनिक जागरण के वेब सेक्शन के संपादक पर मामला दर्ज हुआ। हालांकि वे अगले दिन ही बेल पर बाहर आ गए। इसके बाद मैनेजमेंट ने बताया कि यह पेड था। 
 
जिस खबर की बात हो रही है उसमें भी विरोधाभास नजर आ रहा है। जागरण की खबर के अनुसार, उमा भारती ने भाजपा को बुंदेलखंड को अलग राज्य का समर्थक बताया है। जबकि दूसरी तरफ एनबीटी वेब पर खबर छपी है उसमें बताया गया है कि वे मायावती के अलग बुंदेलखंड की मांग को बेतुका मानती हैं। इस सारे झोल में खबर क्या है यह ही अंतर नहीं सामने आ पाता। एनबीटी पर एजेंसी की ऑटो फीड से खबर प्रकाशित हुई है। 

 

बाकी ख़बरें