भुवनेश्वर में किसानों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर कार्रवाई, राकेश टिकैत समेत कई नेता गिरफ्तार

Written by sabrang india | Published on: April 1, 2026
सामुदायिक कार्यकर्ता संगठन (आई कैन) से जुड़े अरविंद मूर्ति, किसान नेता राकेश टिकैत, सांसद सुधाकर सिंह और अन्य नेताओं को प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने रोक लिया। राकेश टिकैत, सुधाकर सिंह और बिहार बीकेयू के नेता दिनेश कुमार को सरकारी गेस्ट हाउस में रखा गया, जबकि अरविंद मूर्ति, अक्षय कुमार समेत लगभग 12 लोगों को जेल भेजे जाने की खबर है।


साभार : ईटीवी भारत

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में 30 मार्च को किसानों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई में कई प्रमुख किसान नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। यह प्रदर्शन ‘नवनिर्माण कृषक संघ’ के नेतृत्व में चल रही पदयात्रा के तहत आयोजित किया गया था।

सामुदायिक कार्यकर्ता संगठन (आई कैन) से जुड़े अरविंद मूर्ति, किसान नेता राकेश टिकैत, सांसद सुधाकर सिंह और अन्य नेताओं को प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने रोक लिया। बताया जा रहा है कि राकेश टिकैत, सुधाकर सिंह और बिहार बीकेयू के नेता दिनेश कुमार को सरकारी गेस्ट हाउस में रखा गया, जबकि अरविंद मूर्ति, अक्षय कुमार समेत लगभग 12 लोगों को जेल भेजे जाने की खबर है।

इसके अलावा, करीब 750 किसानों को भी पुलिस द्वारा बसों में भरकर ले जाया गया था, जिन्हें बाद में देर शाम छोड़ दिया गया। वहीं, टिकैत, सुधाकर सिंह और दिनेश कुमार को भी ओडिशा से बाहर जाने के निर्देश के साथ रिहा कर दिया गया।

गौरतलब है कि 22 मार्च 2026 से ‘नवनिर्माण कृषक संघ’ के राष्ट्रीय संयोजक अक्षय कुमार के नेतृत्व में लगभग 5,000 किसानों ने केंजर घाटा-तारिनी से भुवनेश्वर तक शांतिपूर्ण पदयात्रा शुरू की थी। 30 मार्च को यह पदयात्रा फुलनकरा पहुंची, जहां किसानों की एक बड़ी सभा आयोजित की जानी थी।

Related

गुजरात में गहराया श्रम संकट: पश्चिम एशिया संघर्ष के चलते गैस कटौती से उद्योग प्रभावित

बाकी ख़बरें