BJP की महिला कार्यकर्ता से ससुर ने किया बलात्कार, अप्राकृतिक यौन संबंध के लिए पति करता था मजबूर

Written by Sabrangindia Staff | Published on: July 29, 2018
हरियाणा की खट्टर सरकार में बीजेपी की महिला कार्यकर्ता भी सुरक्षित नहीं हैं। राज्य में एक के बाद एक महिलाओं के साथ रेप के मामले सामने आ रहे हैं। अब बीजेपी की महिला कार्यकर्ता ने अपने पति और ससुर पर प्रताड़ना और बलात्कार के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने गुरुग्राम पुलिस से इसकी शिकायत की है जिसमें उल्लेख किया गया है कि हर महीने घर में कई बार उसके ससुर छेड़छाड़ किया करते थे। 



मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 22 फरवरी 2018 को जब महिला ने स्नान कर रही थी उसी समय उसके ससुर कमरे में घुस गए और जैसे ही महिला बाथरूम से बाहर आई उन्होंने चाकू की नौक पर उसके साथ बलात्कार की वारदात को अंजाम दे दिया। 

यही नहीं  उन्होंने महिला की कुछ अश्लील फोटो भी खिंची और बाद में महिला को डराते हुए उन्होंने कहा कि अगर इस घटना के बारे में उसने किसी को बताया तो वह इन फोटोज को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देंगे।

महिला ने जब अपने पति को इस घटना के बारे में जानकारी दी तो उसने अपने पत्नी के साथ दुर्व्यवहार किया. महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कई बार उसके पत्नी ने अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के लिए भी महिला को मजबूर किया था।

महिला ने कहा पति-ससुर उसे दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। महिला की शिकायत के आधार पर गुरुग्राम पुलिस ने बाप-बेटे पर धारा 376 (रेप), 498 ए ( दहेज के लिए प्रताड़ित करना), 406, 377, 506 और आईपीसी की धारा 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

बाकी ख़बरें