सेंसर बोर्ड के सदस्य अशोक पंडित ने शेहला राशिद पर की ऐसी टिप्पणी, बेटी भी हो गई शर्मिंदा

Published on: March 8, 2017
नई दिल्ली। भारतीय फिल्म निर्माता और सेंसर बोर्ड के सदस्य अशोक पंडित ने जेएनयू की स्टूडेंट और जेएनयू स्टूडेंट्स यूनियन की पूर्व उपाध्यक्ष शेहला राशिद पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। दरअसल शेहला राशिद ने महिलाओं पर आधारित किसी फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) द्वारा बैन करने का आरोप लगाया था, जिसके बाद विवाद शुरू हुआ। 

Ashok Pandit

शेहला राशिद ने अपने ट्वीट में लिखा- “सीबीएफसी ने एक फिल्म पर प्रतिबंध लगा दिया क्योंकि वह “महिला-उन्मुख” (महिलाओं पर आधारित) थी। सीबीएससी को पहलाज निलानी और अशोक पंडित जैसे मूर्ख संघी चलाते हैं।” शेहला के इसी ट्वीट पर फिल्म निर्माता अशोक पंडित भड़क गए और शेहला के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी।

 

 
अशोक पंडित ने शेहला राशिद के ट्वीट पर रि-ट्वीट करते हुए लिखा- “आंतकियों के साथ सोने और जेएनयू में भारत विरोधी नारे लगाने के बजाए संघी होना ज्यादा बेहतर है।” 

इस मामले में अशोक पंडित की बेटी ने भी ट्वीट करते हुए लिखा- मुझे शर्म आती है अपने पिता की इस तरह की भाषा के लिए.. एक पिता होने के नाते वो कैसे बोल सकते है एक भारतीय लड़की को एक आंतकवादी के साथ सोने के लिए? लेकिन अशोक पंडित ने सारिका पंडित के ट्वीट को फर्जी ट्वीट बताया है

 


 
अशोक पंडित के इस बयान को पर सोशल मीडिया पर उनकी खूब आलोचना हो रही है। उनके ट्वीट पर एक यूजर ने लिखा- किस तरह के संघी है आप? आईएसआई एजेंट, बच्चा तस्कर, गुंडे, ट्रोल्स या बम बनाने वाले? 

 

 
वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- तब भी हैरान होने की जरुरत नहीं है जब अशोक पंडित ऐसा ही अपने परिवार के सदस्य के लिए भी कहेंगे। Aasif Iqubal Khan नाम के यूजर ने लिखा- क्या तुम बीमार शख्स हो? वो (शेहला राशिद) तुम्हारी बेटी की उम्र की है, तुम पब्लिक प्लेटफॉर्म पर कैसे इस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर सकते हो।

Courtesy: National Dastak
 

बाकी ख़बरें