मध्यप्रदेश में इस महीने के अंत में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं जिन्हें 2019 के आम चुनावों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है. लेकिन इन चुनावों से पहले ही भाजपा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को तगड़ा झटका लगा है. दरअसल मुख्यमंत्री चौहान के साले संजय सिंह चौहान ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संजय सिंह ने दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी अध्यक्ष कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूदगी मे कांग्रेस की सदस्यता ली.

कांग्रेस में शामिल होते ही संजय सिंह ने शिवराज सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा मध्य प्रदेश को ‘राज’ की नहीं ‘नाथ’ की जरूरत है. न्यूज18 के मुताबिक उन्होंने अपनी बहन साधना पर भी आरोप लगाए हैं.
उन्होंने कहा कि आज पूरे मध्य प्रदेश में जिस तरह से की स्थिति है, उसे देखते उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने का फैसला किया है. संजय सिंह ने भाजपा पर वंशवाद की राजनीति करने का भी आरोप लगाया है. वहीं, उन्होंने कमलनाथ के गृह क्षेत्र छिंदवाड़ा में हुए विकास को एक मिसाल बताते हुए कहा कि मध्य प्रदेश कमलनाथ के नाम से जाना जाएगा.