राजनीती
December 13, 2018
लखनऊ। राजस्थान में चुनाव प्रचार के वक्त हनुमान की जाति बताकर फंसे यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी की हार के बाद सफाई दी है। योगी ने कहा कि मैंने बजरंग बली की जाति नहीं बताई. उन्होंने कहा कि देवत्व व्यक्ति के कृतित्व में समाहित होता है और किसी भी जाति का आदमी देवत्व को प्राप्त कर सकता है.
योगी द्वारा चुनाव प्रचार में हनुमान जी की जाति बताए जाने का मामला पूरे चुनावों में छाया...
December 13, 2018
छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को धमाकेदार जीत मिली है। राज्य चुनाव में कांग्रेस की लहर का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि पार्टी को कुल 90 में से 68 सीटों पर जीत मिली है। चुनावी डेटा के आकलन से पता चलता है कि बीजेपी के जिन 15 विधायकों को कामयाबी मिली है, उन्हें भी अपनी जीत के लिए दूसरों को धन्यवाद देना चाहिए। बता दें कि 15 विधायकों में से सिर्फ तीन विधायक...
शक्तिकांत दास बने RBI गवर्नर तो रवीश बोले- मैं भी तो इतिहास का छात्र रहा हूं, मुझे क्यों नहीं बनाया?
December 12, 2018
इतिहास के छात्र रहे शक्तिकांत दास को भारतीय रिजर्व बैंक का गवर्नर बनाया गया है. इसको लेकर दिनभर सोशल मीडिया पर चर्चा रही. इसको लेकर वरिष्ठ पत्रकार और एनडीटीवी के कार्यकारी संपादक रवीश कुमार ने चुटकी ली है. रवीश ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज से एक पोस्ट में पूछा कि आरबीआई के गवर्नर के लिए मैं क्यों नहीं चुना जा सका?
वरिष्ठ पत्रकार रवीश कुमार ने लिखा, आरबीआई के गवर्नर के लिए मैं क्यों नहीं...
December 12, 2018
विधानसभा चुनाव 2018 में मिली करारी हार के बाद के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे यशवंत सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र पर जोरदार हमला किया है. सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा गढ़ा गया 'कांग्रेस मुक्त भारत' का सपना जमीनी स्तर पर धराशायी हो गया है.
एनडीटीवी डॉट कॉम को लिखे ब्लॉग में यशवंत सिन्हा ने लिखा कि इसमें कोई शक...
December 12, 2018
नई दिल्ली: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिये मंगलवार को हुयी मतगणना में सभी उम्मीदवारों को खारिज करने (नोटा) के विकल्प को भी मतदाताओं ने तमाम क्षेत्रीय दलों से ज्यादा तरजीह दी है. चुनाव आयोग द्वारा जारी चुनाव परिणाम के मुताबिक देर शाम तक की मतगणना के आधार पर छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक 2.1 प्रतिशत वोट नोटा के खाते में गये.
नोटा के वोटों की राज्यवार गणना की जाए तो मध्य प्रदेश में 542,183...
December 12, 2018
लखनऊ। तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को मिली करारी हार के लिए यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ को एक बड़ी वजह बताया जा रहा है। बीजेपी के सांसद संजय काकड़े ने तो यहां तक कह दिया कि मैं अमित शाह को पत्र लिखकर कहूंगा कि वे योगी आदित्यनाथ की बेतुकी बयानबाजी बंद कराएं। योगी आदित्यनाथ के नाम बदलने वाले बयानों के कारण बीजेपी हारी है। लेकिन इस बीच लखनऊ में ‘योगी लाओ देश बचाओ’ के...
December 12, 2018
रांची। छत्तीसगढ़ और झारखंड में बहुत सारी समानताएं हैं। जैसे कि दोनों राज्य करीब 18 साल पहले लगभग एक साथ ही बने हैं. दोनों राज्यों में ही आदिवासी वोटर्स की संख्या बहुत ज्यादा है औऱ दोनों में ही नक्सवाद की समस्या है। बहुत कम लोग इस बारे में जानते होंगे कि झारखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री रघुबर दास का जन्म छत्तीसगढ़ में हुआ था। कई बार उनके विरोध के दौरान नारे भी लगाए जाते हैं, ‘रघुबर दास...
December 12, 2018
भोपाल। मध्य प्रदेश में 109 सीट जीतकर सरकार बनाने का दावा कर रही बीजेपी को बसपा प्रमुख मायावती के दांव से बड़ी चोट पहुंची है। मायावती ने राज्य में कांग्रेस को बिना शर्त समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। बुधवार को मायावती ने कहा कि बीजेपी सत्ता में आने के लिए जोड़तोड़ में लगी हुई है, वह उनका ये मकसद पूरा नहीं होने दूंगी. कांग्रेस की नीतियों से सहमति ना जताते हुए भी बसपा मध्य प्रदेश में कांग्रेस का...
December 12, 2018
मुंबई। भाजपा शासित महाराष्ट्र में लोगों को मतदाता सूची से निकाला जा रहा है। मतदार नोंदणी अधिकारी का एक पत्र अनिता ढोले को मिला है जो पाइप लाइन प्रभावित लोगों में आती हैं। मतदार नोंदणी अधिकारी ने अनीता ढोले को पत्र लिखकर बताया है कि उनका नाम मतदाता सूची से काटा जा रहा है।
पत्र में बताया गया है कि जिन लोगों को माहुल में पुनर्वासित किया गया है उनका नाम मतदाता सूची से निकाला जा रहा है । इस...
December 12, 2018
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव का सेमी फाइनल माने जा रहे राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना में भारतीय जनता पार्टी का पत्ता साफ हो गया है। इन राज्यों में से विशेषकर हिंदी पट्टी वाले राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ तीनों ही राज्य बीजेपी की झोली से निकल गए हैं। तीनों राज्यों में कांग्रेस की सरकार बन रही है। इस बीच मध्य प्रदेश में भाजपा ने भी सरकार बनाने का दावा पेश किया है।...