राजनीती
December 24, 2018
आगरा में संजलि हत्याकांड के बाद गांव लालऊ में दहशत का माहौल है। इसकी वजह यह है कि हमलावरों की गिरफ्तारी तो दूर उनके बारे में अभी तक कोई सुराग तक नहीं मिला है। घटना से सहमे ग्रामीणों ने बड़ा फैसला किया है। उन्होंने कहा कि पहले संजलि के हत्यारे गिरफ्तार किए जाएंगे, इसके बाद ही हम बेटियों को स्कूल भेजेंगे।
मामले की जांच के लिए लालऊ गांव पहुंचे अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष रामशंकर कठेरिया...
December 23, 2018
विधानसभा चुनाव 2018 को लोकसभा चुनाव से पहले सेमीफाइनल माना जा रहा था। इन चुनावों में पांच राज्यों में भाजपा की करारी हार हुई। इस हार के बाद अब मोदी सरकार बैकफुट पर आ गई है। दरअसल सरकार ने जीएसटी काउंसिल की बैठक में फैसला 33 वस्तुओं पर जीएसटी की दर घटाने का ऐलान किया है।
जीएसटी काउंसिल की बैठक के बाद वित्तमंत्री अरुण जेटली ने...
December 23, 2018
हाल ही में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में करारी हार मिलने के बाद अब भाजपा के लिए 2019 चुनाव की राह कठिन नजर आ रही है। अमेरिकी थिंक टैंक ने दावा किया है कि लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा को भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है।
अमेरिकी थिंक टैंक ‘ब्रुकिंग इन्स्टीट्यूशंस’ की रिपोर्ट में कहा गया है कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी 179 सीटों पर जीत...
December 23, 2018
भाजपा सांसद और मशहूर फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने एक बार फिर आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की जमकर तारीफ की है। सिन्हा ने तेजस्वी को बिहार के भविष्य का चेहरा बताया है। दरअसल भाजपा सांसद रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती आऱजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य का हाल जानने पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया के साथ बातचीत...
December 22, 2018
नई दिल्ली। तीन राज्यों में हाल ही में हुई बीजेपी की हार के बाद बिहार में एनडीए में टूट के आसार चल रहे हैं। उपेंद्र कुशवाहा एनडीए छोड़कर जा चुके हैं वहीं, रामविलास पासवान भी आंख दिखा रहे हैं। इसी कड़ी में लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और सांसद चिराग पासवान ने नोटबंदी से हुए फ़ायदों को बताने के लिए वित्त मंत्री अरुण जेटली को चिट्ठी लिखी थी। पासवान केंद्र में एनडीए की सहयोगी लोकजनशक्ति पार्टी के...
December 22, 2018
बुलंदशहर। 3 दिसंबर को बुलंदशहर के स्याना में गोहत्या की अफवाह पर भड़की हिंसा में आरोपी बनाए गए चार लोगों को एसआईटी ने क्लीन चिट दे दी है। क्लीन चिट के बाद चारों को गुरुवार को जेल से रिहा कर दिया गया। जेल से रिहा होने के बाद मीडिया के साथ बातचीत में इन लोगों का दर्द छलक उठा।
रिहा किए गए लोगों में से एक सर्फुद्दीन ने हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में कहा कि “मैं नहीं जानता कि...
December 22, 2018
बैंक खातों में मिनिमम बैलेंस और तय सीमा से ज्यादा एटीएम ट्रांजैक्शन पर लगाए जाने वाले चार्ज से सरकारी बैंकों ने बड़ी संख्या में जनता से पैसे वसूले हैं। हाल ही में संसद में पेश हुए आंकड़ों के अनुसार, पिछले साढ़े तीन सालों के दौरान देश के सरकारी बैंकों ने मिनिमम बैलेंस और एटीएम ट्रांजैक्शन चार्ज के तौर पर देश की जनता से 10,000 करोड़ रुपए से भी ज्यादा वसूले हैं।
मंगलवार को लोकसभा सांसद...
December 22, 2018
नई दिल्ली। अभिनेता नसीरुद्दीन शाह द्वारा हाल ही में भीड़ द्वारा की गई हिंसा का परोक्ष हवाला देते हुए कहा था कि एक गाय की मौत को एक पुलिस अधिकारी की हत्या से ज्यादा तवज्जो दी जा रही है। इस बयान के लिए वे दक्षिणपंथी ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं। मॉब लिंचिंग पर नसीरुद्दीन शाह के हालिया बयान पर दक्षिणपंथियों के विरोध के बाद अजमेर साहित्य महोत्सव के आयोजकों ने एक कार्यक्रम को रद्द कर दिया है जिसे...
December 22, 2018
मऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव 2019 लोकसभा चुनाव से पहले यूपी के वर्तमान सीएम योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते नजर आए। जनवादी पार्टी के कार्यक्रम में अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ पर जमकर चुटकी ली। अखिलेश यादव ने कहा कि इन्होंने मेरी नल की टोंटी खोजी थी, हम सत्ता में आए तो सबसे पहले बाबा की चिलम ढूंढने का काम करेंगे।
2017 में भाजपा की जीत के बाद...
December 22, 2018
देश के नागरिकों के कंप्यूटरों की निगरानी के केंद्र के फैसले के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला किया है. कांग्रेस अध्यक्ष गांधी ने कहा कि देश को पुलिस राज में तब्दील करने से मोदी की समस्याएं हल नहीं होंगी. उन्होने मोदी को एक 'असुरक्षित तानाशाह' करार दिया.
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, 'मोदी जी, भारत को पुलिस राज में...