राजनीती
March 28, 2019
नई दिल्ली। डीआरडीओ के पूर्व प्रमुख विजय कुमार सारस्वत के सुर अब पूरी तरह बदले हुए हैं। डिफ़ेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन यानी (डीआरडीओ) के तत्कालीन प्रमुख विजय कुमार सारस्वत ने 2012 में इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में इस बात को स्वीकार किया था कि भारत के पास ऑर्बिट में किसी सैटेलाइट को मार गिराने की क्षमता है। सारस्वत वर्तमान में नीति आयोग के सदस्य हैं।
तत्कालीन डीआरडीओ प्रमुख...
March 28, 2019
आंगनवाड़ी की भूमिहार कर्मचारी और उसका बेटा कन्हैया कुमार
PC- Media Vigil
यही है वह आंगनवाडी की गरीब मजदूर मां (ऊपर चित्र देखें, कन्हैया और जिग्नेश मेवानी के मध्य कन्हैया की माँ हैं ), जिसके बेटे कन्हैया कुमार को बेगूसराय से प्रत्याशी घोषित करते ही कुछ लोग उन्हें भूमिहार सिद्ध करने में लग गए है। कन्हैया एक गरीब परिवार में पैदा हुआ है। उसके माँ-बाप ने बड़ी मुसीबतें झेलकर उसे और उनके...
March 28, 2019
लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, राजनीतिक दलों के एक -दूसरे पर हमले तेज हो गए हैं। इसी कड़ी में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने बुधवार को घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि लोकसभा चुनावों के बाद अगर विपक्षी गठबंधन सत्ता में आया तो नोटबंदी की जांच करायी जाएगी और योजना आयोग को बहाल किया जाएगा। ममता ने घोषणापत्र में कहा कि...
March 28, 2019
मैं फील्ड में कभी यह सवाल नहीं करता कि आप किसे वोट देंगे। इस सवाल में मेरी दिलचस्पी नहीं होती है। मैं यह ज़रूर देखना चाहता हूं कि एक मतदाता किस तरह की सूचनाओं और धारणाओं से ख़ुद को वोट देने के लिए तैयार करता है। आज बाग़पत ज़िले के कई नौजवानों से मिला। शहरी नौजवानों की तरह किसी ने कहा नहीं या फिर जताया नहीं कि वे मुझे जानते हैं। मैं ऐसे ही नौजवानों के बीच जाना चाहता था जो मुझे ठीक से नहीं जानते...
March 27, 2019
नई दिल्ली: वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ तमिलनाडु के 111 किसानों के चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने उनसे चुनाव न लड़ने की अपील की है। भाजपा ने वरिष्ठ नेताओं ने उनसे वादा किया कि वे उनकी मांगों को भाजपा के चुनावी घोषणापत्र में जोड़ेंगे।
इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए किसान नेता पी अय्याकन्नु ने कहा कि कन्याकुमारी संसदीय क्षेत्र से आने वाले केंद्रीय मंत्री...
March 27, 2019
अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) के पुरुष छात्रों के एक वर्ग ने मंगलवार को महिला छात्र संघ के सदस्यों को धमकाया और महिलाओं के नेतृत्व वाले शिखर सम्मेलन में विध्न डालने की कोशिश की। पुरुषों ने न केवल वरिष्ठ पत्रकार आरफा खानम को इस कार्यक्रम में बोलने से रोका, बल्कि उन्होंने पोस्टर, बैनर भी उतारे और यहां तक कि इस समारोह को रद्द कर दिया गया!
एएमयू छात्र संघ उपाध्यक्ष के नेतृत्व में इन...
March 27, 2019
लोकसभा चुनाव 2019 से पहले एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) द्वारा कराए गए एक राष्ट्रीय सर्वेक्षण के परिणाम केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के लिए चिंता का विषय बन सकते हैं. सर्वे के मुताबिक देश में मोदी सरकार के प्रदर्शन को ‘औसत से कम’ देखा जा रहा है.
अंग्रेजी समाचार पत्र TOI की रिपोर्ट के मुताबिक देश की 534 लोकसभा सीटों पर कराए गए इस सर्वे में मोदी...
March 27, 2019
बिहार में पसमांदा मुस्लिम समाज राजनीतिक पार्टियों द्वारा टिकट वितरण में नज़रंदाज़ किये जाने पर बेहद नाराज़ है। इस सन्दर्भ में समाजशास्त्री प्रो खालिद अनीस अंसारी ने 23 मार्च को change.org पर एक ऑनलाइन पिटीशन शुरू की है जिसमें राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पार्टी से पसमांदा समाज को रिप्रजेंट करने वाले अली अनवर अंसारी के लिए मधुबनी लोक सभा सीट देने की मांग की गयी है। पिटीशन में आरोप लगाया गया है कि...
March 27, 2019
भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने मंगलवार को भारत की 7 फीसदी की आर्थिक विकास दर के आंकड़े पर संदेह जताया है. उन्होंने सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आंकड़ों को लेकर उपजे संदेह को दूर करने के लिए एक निष्पक्ष समूह की नियुक्ति पर जोर दिया है.
रघुराम राजन ने एक बिजनेस न्यूज चैनल से इंटरव्यू में कहा कि जब देश में नौकरियों का सृजन नहीं हो रहा है तब ऐसे में 7 फीसदी की वृद्धि दर का...
March 27, 2019
चुनाव करीब है। नामांकन जोरों पर है। चुनाव प्रचार भी जोरों पर है। लोग जगह-जगह चुनाव संबंधित ज्ञान दे रहे हैं। जिसे लोग प्रेरणास्रोत समझते हैं उसकी हर बात को सही मान लेते हैं। उस दिन चाय की दुकान पर एक सज्जन कहने लगे- अब काला धन बचा नहीं है।
मैंने पूछ लिया- जरा भी नहीं ?
उन्होंने दृढ़ता से कहा- तनिक भी नहीं।
मैंने पूछा- कोई आंकड़ा मिला कहीं से ? किसी अखबार में पढ़ा आपने , या फिर अपने मन से कह रहे...