राजनीती
August 9, 2019
मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार ने फिर बड़ा ऐलान किया है कि प्रदेश में जिन आदिवासियों ने साहूकारों से कर्ज लिया वह माफ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी औपचारिक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। ये प्रक्रिया 15 अगस्त से शुरू की जाएगी।
सीएम कमलनाथ छिंदवाड़ा में अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी दिवस के मौके पर राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित कर रहे थे। बता दें कि कमलनाथ इससे पहले भी तब मीडिया की...
August 9, 2019
चुनाव आयोग, ईवीएम और वीवीपैट को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। दरअसल चुनाव आयोग महाराष्ट्र और हरियाणा के विधानसभा चुनाव से पहले ईवीएम की पहले फर्स्ट लेवल की जांच कर रहा है। लेकिन इसके लिए जांच की टीम में उन शॉर्ट टर्म कॉन्ट्रैक्ट इंजीनियरों को रखा गया है जिन्हें कम से कम एक साल का अनुभव है।
HuffPost की एक रिपोर्ट के दावा किया है कि इन इंजीनियरों ने बताया कि उन्हें...
August 9, 2019
राष्ट्रपति ने संसद द्वारा पारित जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन बिल और उसे मिले विशेष राज्य के दर्जे को समाप्त करने पर अपनी मुहर लगा दी है। लेकिन देश का लोकतांत्रिक मत इसके विरूद्ध है और कश्मीर की जनभावना के साथ है। कश्मीरी पंडितों का भी एक हिस्सा इससे खुश नहीं दिख रहा है।
यह बताने की जरूरत नहीं है कि राष्ट्रीय आजादी के आंदोलन और उसकी राष्ट्र निर्माण की सोच का राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ धुर ...
August 9, 2019
नई दिल्लीः केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गुरुवार को दिल्ली की एक अदालत को बताया कि उत्तर प्रदेश के विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने उन्नाव बलात्कार पीड़िता के पिता से मारपीट की और राज्य के तीन पुलिस अधिकारियों एवं पांच अन्य के साथ मिलीभगत से उसे हथियार कानून मामले में फंसा दिया था।
सीबीआई ने जिला न्यायाधीश धर्मेश शर्मा को बताया कि विधायक और उसके सहयोगियों ने एक प्राथमिकी दर्ज कराई, जिसमें 17...
August 9, 2019
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के खिलाफ वाम दलों द्वारा 7 अगस्त को विरोध मार्च निकाला गया। इसमें माकपा की पोलित ब्यूरो सदस्य बृंदा करात ने मोदी शाह की जोड़ी पर लोकतंत्र की हत्या का आऱोप लगाया। उन्होंने कहा कि कश्मीर में जिस तरह से मोदी शाह की जोड़ी ने फैसला थोपा है वह निंदनीय है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कश्मीर की आवाम संगीनों के साये में कैद है। ऐसे में हमारा फर्ज बनता है कि उनकी...
August 9, 2019
हाल में कर्नाटक में दलबदल और विधायकों की खरीद-फरोख्त का खुला खेल हुआ जिसके फलस्वरूप, कांग्रेस-जेडीएस सरकार गिर गई और भाजपा ने राज्य में सत्ता संभाली। सत्ता में आने के बाद, भाजपा सरकार ने जो सबसे पहला निर्णय लिया वह यह था कि राज्य में टीपू सुल्तान की जयंती पर सरकारी आयोजन बंद किए जाएंगे। यह भी तय किया गया की टीपू की जयंती - 10 नवंबर - को ‘काले दिन’ के रूप में मनाया जायेगा और इस दिन इस...
August 9, 2019
जम्मू-कश्मीर को अनुच्छेद-370 के तहत मिलने वाले स्पेशल स्टेटस को खत्म करने के पीछे क्या सरकार की दलीलों में कोई तर्क है, दुनिया के सबसे ज्यादा सैन्यीकृत क्षेत्र में रहने वाले कश्मीरियों के लिए इस कर्फ्यू और ब्लैकआउट का मतलब क्या है? क्या भारत ने इस कार्रवाई से अपनी नैतिकता की जमीन खो दी है? इस अहम मुद्दे पर बात कर रही हैं तीस्ता सीतलवाड़..देखें वीडियो-
August 9, 2019
महाराष्ट्र में सतारा, सांगली, कोल्हापुर में पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश से भारी बाढ़ ने भयंकर तबाही मचा रखी है। यहां लोगों को बाढ़ क्षेत्र से हटाए जाने का भी कोई इंतजाम नजर नहीं आ रहा है। लोगों का कहना है कि उनकी कोई मदद नहीं कर रहा। इस मामले पर प्रशासनिक रवैया भी लचर आ रहा है। इस वीडियो को देखकर आप वहां के हालात का पता लगा सकते हैं....
August 8, 2019
राष्ट्र की मुख्यधारा में बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की विधिवत स्थापना संयोग से उसी दौर में हो रही है, जब देश में राष्ट्र और राष्ट्रवाद को लेकर एक तीखी बहस चली है. एक ओर सभी राजनीतिक दल उन्हें अपना आदर्श जताना चाह रहे हैं, दूसरी ओर राष्ट्रवाद को लेकर बहस देश के विश्वविद्यालयों से शुरू होकर, जीवन के विविध क्षेत्रों में व्याप्त हो गयी है और चाहे-अनचाहे हम सब इसके हिस्सेदार बन गये हैं.
यह...
August 8, 2019
जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले प्रावधान अनुच्छेद-370 को हटाये जाने को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने केंद्र की मोदी सरकार पर जोरदार हमला किया है। चिदंबरम ने सरकार से सवाल किया कि ''सख्त राष्ट्रवाद" ने दुनिया में किसी संघर्ष का हल किया है। केंद्र ने जम्मू और कश्मीर को संविधान के अनुच्छेद 370 के तहत मिले विशेष दर्जे को खत्म कर दिया है और इसे दो केंद्र शासित...