राजनीती
November 2, 2019
NRC की फ़ाइनल सूची प्रकाशित होने से पहले असम के डिटेंशन कैम्पों में 25 लोगों की मौत हो चुकी है। सूची प्रकाशित होने के बाद दुलाल चंद्र पाल और फालू दास की मौत हुई है। ऐसे में भाकपा माले ने डिटेंशन कैंपों को यातना शिविर बताते हुए इन्हें बंद करने की मांग की है। इसके साथ ही भाकपा माले ने डिटेंशन कैंपों को बंद करने, एनआरसी वापस लेने व नागरिकता संशोधन विधेयक वापस लेने की मांग करते हुए 6 नवंबर को देशभर...
November 1, 2019
आरएसएस भारत में अल्पसंख्यकों को दो श्रेणियों में विभाजित करने से कभी नहीं थकता है। प्रथम श्रेणी में हैं जैन, बौद्ध तथा सिख जो भारत में ही स्थापित धर्मों का अनुसरण करते हैं। दूसरी श्रेणी में है मुस्लिम एवं ईसाई जो ‘विदेशी’ धर्मों के अनुयायी हैं। उसका दावा है कि वास्तविक समस्या दूसरी श्रेणी के साथ है जिनका हिन्दूकरण करने की जरूरत है जबकि प्रथम श्रेणी को अल्पसंख्यकों के लेकर कोई समस्या...
November 1, 2019
साधो, आज एक पंडित जी का लेख पढ़ने को मिल गया। उस लेख में हिंदू धर्म और त्योहारों के महत्व पर पर प्रकाश डाला गया था। लेख मुख्यतः छठ पूजा को लेकर था।
साधो, उस लेख का मुख्य सार यह था कि किस तरह हिन्दू धर्म के त्योहार सभी जातियों का उद्धार करते हैं। पढ़ते हुए यह भी आभास हो रहा था कि पंडित जी बताना चाह रहे हैं कि वर्ण व्यवस्था कितना जरूरी है। जाति का होना कितना जरूरी है।...
November 1, 2019
इजराइली स्पाईवेयर से जासूसी का आरोप और विषहीन, दंतहीन, सरल खबरें, राजा का बाजा बजाने वाले अखबारों ने यह नहीं पूछा कि सरकार ने स्पाईवेयर खरीदें हैं कि नहीं, बाकी की चाल समझिए।
इंडियन एक्सप्रेस में कल छपी खबर के अनुसार फेसबुक के स्वामित्व वाले संदेश भेजने के प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप्प ने कहा है कि भारत में पत्रकारों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं पर इजराइली स्पाईवेयर (जासूसी करने वाले सॉफ्टवेयर)...
November 1, 2019
केंद्र सरकार को आर्थिक मोर्चे पर सितंबर में भी झटका लगा है। आठ कोर सेक्टर की उत्पादन में 5.2 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। बुनियादी क्षेत्र के आठ उद्योगों में से 7 के उत्पादन में गिरावट आई है। सबसे ज्यादा कोल माइनिंग में गिरावट दर्ज की गई है। यह पिछले 14 साल में कोर सेक्टर के उद्योगों का सबसे खराब प्रदर्शन है। गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक सितंबर, 2018 में बुनियादी उद्योगों का उत्पादन 4....
November 1, 2019
'हर व्यक्ति का घर उसकी शरणस्थली होता है और सरकार बिना किसी ठोस कारण और क़ानूनी अनुमति के उसे भेद नहीं सकती'
यह बात आज से 124 साल पहले 1895 में लाए गए भारतीय संविधान बिल में कही गयी थी,1925 में महात्मा गांधी की सदस्यता वाली समिति ने 'कामनवेल्थ ऑफ इंडिया बिल' को बनाते हुए भी इसी बात का उल्लेख किया था. 1947 में भी भीमराव आंबेडकर ने निजता के अधिकार का विस्तार से उल्लेख करते हुए...
November 1, 2019
केवड़िया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2014 से केवड़िया में राष्ट्रीय एकता दिवस मना रहे हैं और हमेशा की तरह केवडिया गाँव के आदिवासियों, उनके नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं को पुलिस ने इस साल भी ग़ैरक़ानूनी तरीक़े से डिटेन और गिरफ़्तार किया। राष्ट्रीय एकता के नाम पर आदिवासियों पर सरकारी दमन जारी है। मोदीजी के स्वागत में आदिवासियों की जमीन पर सरकार ने बुलडोजर चलाकर खड़ी फसल को नष्ट कर दी जबकि उन...
October 31, 2019
मैसेसिंग एप व्हॉट्स ने चौंकानेवाला खुलासा किया है कि भारत में मई 2019 के दौरान दो सप्ताह के लिए कम से कम दो दर्जन शिक्षाविदों, वकीलों, दलित कार्यकर्ताओं और पत्रकारों के फोन इजरायली स्पाइवेयर पेगासस के माध्यम से आधुनिक सरवेलांस यानी निगरानी पर थे और वॉट्सएप ने इन लोगों को इससे आगाह भी किया था।
मैसेजिंग एप वॉट्सएप ने अमेरिका की संघीय अदालत में यह चौंकाने वाला उद्घाटन किया है कि भारत में आम...
October 31, 2019
हिन्दुस्तान हिन्दी का बड़ा अख़बार है। कश्मीर पर इसकी पहली ख़बर की बैनर हेडलाइन और ख़बर के भीतर का तत्व देखिए। 370 पर यूरोपीय सांसदों का साथ। जबकि ख़बर के भीतर अख़बार लिखता है कि यूरोपीय सांसदों ने कहा कि 370 भारत का आंतरिक मामला है। उन्होंने 370 हटाए जाने का स्वागत किया न समर्थन। आंतरिक मामला बताना साथ नहीं होता है। साथ देने से टालने के लिए आंतरिक मामला बताया जाता है। बेशक यूरोपीय सांसदों ने कहा...
October 31, 2019
गुवाहाटी। धुब्री से सांसद व ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) के प्रमुख बदरुद्दीन अजमल ने असम सरकार द्वारा लाए जा रहे दो बच्चों वालों को ही सरकारी नौकरी के फैसले को लेकर हाल में टिप्पणी की थी, जिसकी काफी आलोचना हो रही है। ‘‘मुस्लिम बच्चे पैदा करते रहेंगे और वे किसी की नहीं सुनेंगे, भले ही सरकार मुस्लिमों को नौकरी देने से रोकने के लिए कानून ही क्यों न ला रही हो।’...